वेटरन एक्ट्रेस तनुजा इस बार डांस रियलटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ में बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट नजर आएंगी। शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें तनुजा अपनी बेटी काजोल का वीडियो मैसेज देखकर भावुक हो जाती हैं और रो पड़ती हैं। वीडियो में काजोल अपनी मां के लिए कहती हैं-सबसे बड़ी गिफ्ट जो मेरी मां ने मुझे दी है वो है हमारी परवरिश। यह सुनकर तनुजा अपने आंसू रोक नहीं पाती हैं और रो पड़ती हैं। तनुजा ये सुनकर कहती हैं कि कभी-कभी अपनी खुशी बयां करना मुश्किल हो जाता है।