सादुलशहर (सीमा सन्देश)। भारतीय किसान यूनियन शाखा ने कोरोना काल में सराहनीय योगदान देने वालों का बुधवार रात्रि कार्यालय में सम्मान किया। शाखाध्यक्ष शिवप्रकाश सहारण की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन प्रदीप खीचड़ ने मीडिया कर्मियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया। कार्यक्रम में रवि गोयल, कुलदीप गोयल, आकाश अरोड़ा, द्वारका शर्मा, डॉ. नरेश सेठी, एडवोकेट प्रमोद गोयल, राजेंद्र सिंघल, राजू सोनी, हिमांशु गर्ग, वैद्य सुनील गोयल, मनीष सिंगला, परमिंद्र देवगण आदि का सम्मान किया गया। इस दौरान एडवोकेट महेंद्र शर्मा, पार्षद मनीष शर्मा एवं मोडूराम कामड़, रणजीत सहारण, मंगत सहारण, एडवोकेट बृज चौहान, चंचल सिंघल आदि मौजूद थे।