Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रोडवेज बस में सवार महिला का पर्स छीनकर भाग रहे थे, भीड़ ने पकड़कर कर दी धुनाई, पुलिस को सौंपा; दो साथी मौके से भाग निकले

नागौर

जिले के परबतसर बस स्टैंड इलाके में शुक्रवार को एक रोडवेज बस में सवार बुजुर्ग महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो बदमाशों की वहां मौजूद भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद भीड़ ने उन्हें परबतसर पुलिस को सौंप दिया। दोनों आरोपी महिला के पास से पर्स चोरी कर भागने की कोशिश कर रहे थे। पर्स में करीब 5 हजार रुपए थे। बुजुर्ग महिला या किसी और ने इस हंगामे के बाद अभी तक पुलिस को मामला दर्ज नहीं करवाया है।

पीड़िता भंवरी पत्नी सुखाराम जाट निवासी सीकर।

पीड़िता भंवरी पत्नी सुखाराम जाट निवासी सीकर।

दरअसल महिला भंवरी पत्नी सुखाराम जाट निवासी सीकर राजस्थान रोडवेज बस से पुष्कर से सीकर जा रही थी। उसके पास दो युवक बैठे थे। अचानक उन्होंने महिला के पास रखा पर्स छीन लिया और वहां से भागने लगे। महिला ने शोर मचाया तो आसपास खड़ी भीड़ ने फुर्ती दिखाते हुए युवकों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

पकड़े जाने पर भीड़ ने दोनों आरोपियों की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़कर ले गई। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद इमरान निवासी सरायमेहन्दी यूपी व फैसल खान निवासी सरायमेहन्दी यूपी बताया है। बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात में ये कुल 4 साथी शामिल थे, जिनमें से दो साथी हंगामा होते देख मौके से भाग निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *