Friday, June 26निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रतनगढ़ का युवक हथियार और अफीम सहित गिरफ्तार

दो पिस्तौल, 11 कारतूस, अफीम और 20 हजार रुपए बरामद
श्रीगंगानगर।
जवाहरनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को हथियारों और अफीम सहित गिरफ्तार किया है। इसके पास से अफीम बिक्री के 20 हजार रुपए बरामद किए है। पुलिस इस युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि रियालसिंह उर्फ विशालसिंह पुत्र रुड़सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास दो देशी अवैध पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस, 140 ग्राम अफीम, एक चाकू और अफीम बिक्री के करीब 20 हजार रुपए बरामद किए है। जवाहरनगर थाना प्रभारी एवं आइपीएस रमेश कुमार ने बताया कि रियालसिंह मूलरुप से चुरु जिले के रतनगढ़ का निवासी है और वर्तमान में वह एकता कॉलोनी में रहता है। इसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस और अवैध रुप से हथियार रखने और इनकी तस्करी करने का भी मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि रियालसिंह से को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इसके अन्य साथियों के बारें में पता लगाने के लिए पूछताछ चल रही है।