Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टाइगर- दिशा के रिलेशन पर बहन कृष्णा श्रॉफ ने दिया हिंट, बोलीं- ‘खुशी मिलती ये देखकर कि भाई के पास कोई है’

बॉलीवुड के रूमर्ड कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, हालांकि दोनों ही अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रहते हैं। दोनों अक्सर साथ समय बिताते और घूमते हुए स्पॉट किए जाते हैं। अब दोनों के रिश्ते पर टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने हिंट दिया है।

टाइगर और दिशा के रिश्ते पर बात करते हुए कृष्णा ने टाइम्स नाऊ से कहा, जब भी हम साथ समय बिताते हैं तो हंसी और मजाक ही होता है। कभी हमारे बीच कोई सीरियस या डल मूमेंट नहीं होता। मुझे लगता है ये बहुत कूल है, मुझे खुशी मिलती है ये देखकर कि मेरे भाई के पास कोई है- एक दोस्त, बेस्ट फ्रेंड, क्लोज फ्रेंड या जो भी वो इस रिश्ते को नाम देना चाहें।

आगे कृष्णा बताती हैं, किसी के साथ उसे खुश देखना मुझे बहुत अच्छा लगता है क्योंकि उनकी इंडस्ट्री में ये बेहद कम होता है। जब तक वो खुश है, मैं भी खुश हूं। वो दोनों हमेशा साथ में हंसते रहते हैं। हम साथ में बहुत अच्छा समय बिताते हैं। दिन खत्म होने के साथ मैं अपने भाई को खुश देखना चाहती हूं। वो खुश है तो मैं भी खुश हूं।

भाई को प्रेरणा मानती हैं कृष्णा श्रॉफ

अपने भाई के साथ बॉन्डिंग पर कृष्णा ने बताया कि वो दोनों बेस्ट फ्रेंड हैं और फिट रहने के लिए टाइगर ही उन्हें प्रेरित करते हैं। दोनों की तस्वीरें अकसर सोशल मीडिया पर सिब्लिंग गोल्स सेट करती रहती हैं।

दिशा पाटनी ने टाइगर को डेट करने पर कही ये बात

‘भारत’ फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान जब दिशा से उनके और टाइगर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं टाइगर को काफी लंबे समय से इंप्रेस करने की कोशिश कर रही हूं। हम दोनों ही शर्मिले हैं इसलिए बात नहीं बन पा रही है’।

कृष्णा श्रॉफ ने किया एक्टिंग डेब्यू

पिता जैकी श्रॉफ और भाई टाइगर श्रॉफ की राह पर अब कृष्णा श्रॉफ ने भी एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी है। कृष्णा किन्नी-किन्नी वारी सॉन्ग में जन्नत जुबैर, जैमी लिवर, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर नगमा और तन्वी भी नजर आई हैं। गाने को 1 जुलाई को रिलीज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *