मिर्जावाली मेर (सीमा सन्देश न्यूज)। राज्य में एसी एसटी पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जयपुर जिला कलेक्टर पर शांति पुर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की भाजपा जिला उपाध्याक्ष गुलाब सींवर ने कड़े शब्दों में नींदा की है। सींवर ने कहा की युवा चाहे तो देश की दिशा व दशा बदल सकते हैं। युवाओं पर जो लाठीचार्ज हुआ है वो निंदनीय है। राज्य सरकार अपराधों को रोकने में पुर्णत: विफल साबित हो रही है। राजस्थान का भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सोई हुई सरकार को विरोध प्रदर्शन कर जगाना चाहा तो सरकार पुलिस बल से आवाज को दबाने की कोशिश की गई जो राजस्थान का युवा बर्दाश्त नहीं करेगा।