Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिगड़ी कानून व्यवस्था से नागरिकों में रोष

  • व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन
    नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)।
    नोहर क्षेत्र में दिनदहाड़े डकैती व चोरी की घटनाओं और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर नागरिकों में भारी रौष है। इन घटनाओं के विरोध में कस्बे के विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने लामबंद होकर प्रशासन से इनकी पुनरावृति पर रोक लगाने की मांग की है। इसको लेकर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. गुंजन सोनी को सोंपा गया। ज्ञापन में बताया गया है कि शहर में लगातार हो रही चोरियों व 14 जुलाई को व्यापारी अशोक मोदी के घर हुई डकैती के कारण शहर के लोगों में भय के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के प्रति भारी रौष है। व्यापारियों ने बताया कि निंरतर बढ़ रही चोरी, डकैती सहित आपराधिक घटनाओं से कस्बें के लोगों में भय के साथ-साथ पुलिस की कार्य प्रणाली के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी ने बताया कि पूर्व में कई मंदिरो व घरों में चोरियों की घटनाएं व रुपए छीनने की घटनाएं हो चुकी है। इसके बाद व्यापारी अशोक मोदी के घर पिस्तौल की नोक पर महिला व बच्चों सहित नौकर को बंदी बनाकर हुई गहने लूटने घटना से नागरिकों में रौष और बढ़ गया है। संजय मोदी ने बताया कि अगर समय रहते हुए पुलिस प्रशासन चोरियां रोकने व अपराधियों को पकड़ने में कामयाब नहीं होता है तो संयुक्त व्यापार संघ सभी संगठनों को साथ लेकर आन्दोलन शुरू करेगा। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. गुंजन सोनी ने अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संयुक्त व्यापार संघ के सचिव सुशील सिपानी, महामंत्री राजेंद्र कंदोई, संयोजक सांवरमल हिसारिया, संरक्षक ओम प्रकाश बबूलानी, उपाध्यक्ष त्रिलोक बंसल, प्रवक्ता राजकुमार रानियावाला, राजेंद्र थिरानी, ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के सचिव आशीष मोदी, सुशील मोदी, व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र बेनीवाल, मनिहारी एसोसिएशन के अध्यक्ष कुशालदास, कपड़ा यूनियन के अध्यक्ष चंपालाल रानियावाला, एजेंसी एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश भूकरकेवाला, मंत्री मुकेश बंसल, फल विक्रेता संघ के अध्यक्ष मोहनलाल डाबी, मंत्री ओमप्रकाश लालवानी, पुराने टायर ट्यूब एसोसिएशन के अध्यक्ष सादक अली, मिष्ठान यूनियन के अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी, सैन सभा युवा परिषद के अध्यक्ष प्रयाग चंद मोयल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *