Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुकाम में बिश्नोई तीर्थ स्थल का सुरक्षाकर्मी सोया रहाए अज्ञात चोर दानपात्र का चढ़ावा ले उड़े

बीकानेर. जिले में नोखा थाना क्षेत्र में बिश्नोई समुदाय के तीर्थ स्थल मुकाम में बीती रात सुरक्षाकर्मी सोया रह गया और दो अज्ञात चोर तीर्थ स्थल में प्रवेश कर दान पात्र को ले उड़े।बाद में दान पत्र कुछ ही दूरी पर टूटा हुआ खाली मिला। आज सुबह घटना का पता चलने पर डीएसपी नेमसिंह और थाना प्रभारी ईश्वरसिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे। तीर्थ स्थल के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर रात्रि लगभग 2 बजे दो संदिग्ध व्यक्ति मंदिर में आकर दानपात्र को उखाड़ कर ले जाते दिखाई दिए हैं।कुछ कैमरे ठीक नहीं होने के कारण इन संदिग्ध चोरों की पूरी हरकत कैद नहीं हो सकी। फिर भी जिस कैमरे में यह चोर दानपात्र उठाते हुए दिखाई दिए हैंए उसके आधार पर पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार दान पात्र में काफी चढ़ावा राशि थी। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।करीब 6 महीने पहले भी इस तीर्थ स्थल में इसी प्रकार चोरी हो गई थी। तब पुलिस ने तीर्थ स्थल के प्रबंधकों को बकायदा लिखित में पत्र देकर हिदायत दी थी कि अंदर बाहर लगे सभी सीसीटीवी कैमरो को ठीक करवाया जाए लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। पुलिस के मुताबिक रात को सुरक्षा के लिए प्रबंधकों ने सिर्फ एक गार्ड लगा रखा है।वह गार्ड भी कल रात को सोया हुआ था।उसे पता ही नहीं चला कब चोर आए और दान पत्र उखाड़ ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *