Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ईरान में होने वाली वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा जसाना का अजीत सेखों

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। नोहर तहसील के गांव जसाना के अजीत सेखों का भारतीय वॉलीबाल कैंप में चयन हुआ हैं। उल्लेखनीय हैं कि 21 से 23 जुलाई तक भुवनेश्वर ओडिया में हुए अंडर 19 वर्ल्ड चैंपियनशिप 2021 के ट्रायल में भारत के 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें कुल 20 खिलाड़ियों का चयन हुआ हैं। गांव जसाना (हनुमानगढ़) के अजीत सेखों सहित राजस्थान के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। पूरे जिले में से अजीत के चयनित होने पर ग्रामवासियों में खुशी की लहर हैं। अजीत ने गांव के साथ-साथ जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया। पंचायत समिति सदस्य रमेश बेनिवाल,बंशीलाल कुलड़िया, गुरचरण सिंह सहित ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त कर अजीत को बधाई दी ओर उज्जवल भविष्य की कामनां करते हुए बताया कि अजीत भारतीय राष्ट्रीय टीम में चयनित होने से एक कदम दूर हैं। चयनित अजीत सेखों 24 अगस्त से 3 सितंबर तक ईरान में होने वाली वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जिले का नेतृत्व करते हुए भाग लेंगे। जो जिले के लिए गौरव की बात होगी। बता दें कि चयनित खिलाड़ी सिलवाला खुर्द स्पोर्ट्स अकादमी में कोच बसंतसिंह मान से प्रशिक्षण प्राप्त कर कर रहे हैं। इसके अलावा भी अजीत सेखों के कई विशेष उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *