हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन पुलिस ने भगौड़ों व स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में करीब आठ साल से फरार चल रहे एक युवक को बुधवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार टाउन पुलिस थाना में दर्ज चोरी के मामले में मनजीत (27) पुत्र भोलासिंह मजहबी निवासी गाहडू 2013 से फरार चल रहा था। हैड कांस्टेबल प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित कांस्टेबल रामनारायण, प्रहलाद व शंकरलाल की टीम ने बुधवार को मनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।