Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पश्चिम अफ्रीका का मामला:26 वर्षीय महिला ने 9 बच्चों को जन्म देकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कइयों के बचने की उम्मीद नहीं थी; शुक्र है डिलीवरी के 3 माह बाद भी ये जिंदा हैं

26 साल एक महिला ने मोरक्को में 9 बच्चों को जन्म देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पश्चिमी अफ्रीकी देश माली की रहने वाली हेलीमा सिसे की डिलीवरी 5 मई को हुई थी। डॉक्टर्स ने 50 फीसदी बच्चों के ही जिंदा रह पाने की आशंका जाहिर की थी, लेकिन सभी बच्चे स्वस्थ हैं। एक साथ जन्म लेने वाले 9 बच्चों को नोनुप्लेट्स कहते हैं। इनमें 5 लड़कियां और 4 लड़के हैं।

हलीमा और उनके 35 वर्षीय पति कादेर आर्बे 9 बच्चों को पाकर काफी खुश हैं। हेलीमा कहती हैं, बच्चों की संख्या पता चलने के बाद बेहतर मेडिकल सुविधाओं के लिए मोरोक्को गई और 5 मई को डिलीवरी हुई।

प्री-मैच्योर डिलीवरी होने के कारण बच्चों का वजन सामान्य से काफी कम था।

प्री-मैच्योर डिलीवरी होने के कारण बच्चों का वजन सामान्य से काफी कम था।

35 लोगों के स्टाफ ने मिलकर डिलीवरी कराई
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 25वें हफ्ते में महिला को मोरोक्को के हॉस्पिटल लाया गया। यहां महिला की प्री-मैच्योर डिलीवरी हुई। इसमें 10 डॉक्टर और 25 लोगों के पैरामेडिकल स्टाफ ने मिलकर डिलीवरी कराई।

हेलीमा कहती हैं, डिलीवरी से पहले पेट का वजन 29 किलो तक बढ़ गया था। इसलिए सिजेरियन डिलीवरी की गई और इसमें कुछ दिक्कतें भी आईं। काफी ब्लड लॉस होने से कमजोरी आ गई थी। अब रिकवरी हो रही है। जन्म के समय बच्चों का वजन 500 ग्राम से 1 किलो के बीच था। इसलिए जन्म लेने वाले सभी बच्चे नियोनेटल आईसीयू में रखे गए।

जन्म लेने वाले सभी बच्चों को नियोनेटल आईसीयू में रखा गया।

जन्म लेने वाले सभी बच्चों को नियोनेटल आईसीयू में रखा गया।

अब तक जिंदा रहने वाले दुनिया के पहले ‘नोनुप्लेट्स’

  • एक साथ 9 बच्चों की इससे पहले भी डिलीवरी हुई है, लेकिन कुछ समय बाद सभी ने दम तोड़ दिया था। यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है, जब सभी 9 बच्चे यानी नोनुप्लेट्स स्वस्थ हैं।
  • 9 बच्चों के जन्म लेने का पहला मामला ऑस्ट्रेलिया में 1971 में सामने आया था। जन्म होने के पहले ही हफ्ते में सभी 9 बच्चों की मौत हो गई थी। दूसरा मामला, 1999 में मलेशिया में सामने आया था। जब डिलीवरी के बाद ही सभी की मौत हो गई थी।
  • गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रवक्ता का कहना है, अभी इस मामले का वेरिफिकेशन नहीं किया गया है क्योंकि हमारे लिए मां और बच्चे का स्वस्थ रहना ही प्राथमिकता है।
  • हेलीमा से पहले नादया सुलेमान नाम की महिला ने 2009 में 8 बच्चों को जन्म देने का रिकॉर्ड बनाया था।
हेलीमा के पहले से एक बेटी भी है और पति आर्बे नेवी में काम करते हैं।

हेलीमा के पहले से एक बेटी भी है और पति आर्बे नेवी में काम करते हैं।

35 लोगों की टीम कर रही है 9 बच्चों की देखभाल
हेलीमा कहती हैं, सभी 9 बच्चों की देखभाल 35 लोगों की एक टीम कर रही है। माली के टिम्बकटू में हेलीमा का घर है, जिसमें 3 बेडरूम हैं। हेलीमा के पति नेवी में बतौर सेलर काम करते हैं। माली की सरकार ऐसे परिवारों की देखभाल के लिए बिल तैयार कर रही है, जिसकी लागत 7.25 करोड़ रुपए से अधिक है।

हेलीमा ने अपने 4 लड़कों के नाम हैं- मोहम्मद, बाह, अल हदजी और ओमार। वहीं, 5 लड़कियों के नाम हवा, आदमा, फातोमा, ओउमोउ और कदिदिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *