Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जिया खान सुसाइड केस:CBI कोर्ट में ट्रांसफर हुआ जिया खान की मौत का केस, मां राबिया बोलीं- ‘मेरी बेटी अपनी जान नहीं ले सकती, उसकी हत्या हुई है’

गजनी, निशब्द और हाउसफुल जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जिया खान ने 3 जून 2013 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की मौत के बाद सूरज पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे थे, जिस केस की सुनवाई सेशन कोर्ट द्वारा की जा रही थी। अब एक्ट्रेस की मौत के आठ साल बाद ये मामला सेशन कोर्ट ने सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है। केस ट्रांसफर होने पर पर दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया ने खुशी जाहिर करते हुए हत्या की आशंका जताई है।

हाल ही में ई-टाइम्स से बातचीत में कहा, मासूम जिया की कोई गलती नहीं थी। कोर्ट ने बहुत अच्छा फैसला किया है। 9 साल के बाद अब सीबीआई, महाराष्ट्र पुलिस से सारे सबूत ले लेगी। सीबीआई के पास स्कारमैन की रिपोर्ट है और एक्सपर्ट की फॉरेंसिक रिपोर्ट है। सीबीआई को जांच के लिए सबूतों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की जरुरत है ये जानने के लिए कि उसके शरीर के निशान सिर्फ चोटों के हैं या कुछ और। हम आशा करते हैं कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी क्योंकि कभी अपनी जिंदगी खत्म नहीं कर सकती थी। उसे मारा गया गया।

सुसाइड नोट में जिया ने लिया था सूरज पंचोली का नाम

बता दें कि जिया खान की मौत के बाद जांच में एक 6 पन्नों का सुसाइड नोट मिला था। इस नोट में जिया ने सूरज पंचोली का नाम लिखते हुए बताया था कि उनका रिलेशन हेल्दी नहीं था। जिया प्रेग्नेंट थीं और सुरज ने अपने करियर को बचाते हुए उनका गैरकानूनी तरीके से अबॉर्शन करवाया था। इस प्रोसेस में जिया की तबियत खराब हो गई थी, इसके बावजूद सूरज अपनी इमेज खराब होने के डर से उन्हें अस्पताल नहीं लेकर गए। सुसाइड नोट में एक्ट्रेस ने नर्वस ब्रेकडाउन का भी जिक्र किया था जिसके बाद सूरज पंचोली पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *