Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नो नखरा स्टार:फराह खान ने धोनी के साथ एड शूट के बाद कहा- कमाल के इंसान हैं, 5 बार कपड़े चेंज करवाए पर शिकायत नहीं की

कोरियोग्राफर-फिल्म मेकर फराह खान ने हाल ही में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक एड शूट किया। इसके बाद वे धोनी की फैन हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस एड शूट का जिक्र किया है। फराह बोलीं कि धोनी कमाल के इंसान हैं। उन्होंने हर किसी के साथ हंसकर फोटो खिंचवाई है।

फराह ने बताया- मैं पहली बार माही से मिल रही थीं। मैं बता नहीं सकती हूं कि वो कितने शानदार इंसान हैं। वो जमीन से जुड़े और वक्त के बेहद पाबंद हैं। हमने शूट के दौरान 5 बार उनके कपड़ बदलवाए और उन्होंने एक बार भी कम्पलेंट नहीं की।

माही की विनम्रता पसंद आई
इससे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर धोनी का तारीफ की थी। उन्होंने लिखा था- माही को शूट के लिए डायरेक्ट किया है। कमाल के आदमी हैं। क्लाइंट से लेकर स्पॉट बॉय तक के साथ मुस्कुराकर फोटो खिंचवाई। मैं तो फैन हो गई। वर्क फ्रंट की बात करें तो फराह खान एक टेलीविजन कॉमेडी शो को जज कर रही हैं। ये शो 31 जुलाई से टीवी पर दिखाया जा रहा है।

हाल ही में बदली हेयर स्टाइल
हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर धोनी की अपने लेटेस्ट हेयरस्टाइल के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। उन्हें पॉइंटेड बियर्ड के साथ देखा गया। एमएस धोनी का फॉक्स-हॉक हेयरस्टाइल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। धोनी को पहले भी कई हेयर लुक्स के साथ देखा गया है। पहले वे स्ट्रेट लॉन्ग हेयर, क्रू कट और फिर बाल्ड लुक में रहे। इसके बाद धोनी ने बज़ कट, मोहॉक रखा और अब फॉक्स-हॉक। फैंस का कहना है कि धोनी जितनी तेजी डीआरएस लेने में दिखाते हैं उतनी ही तेजी से हेयर स्टाइल भी बदलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *