Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विवादों में हनी सिंह:घरेलू हिंसा लगाने वाली पत्नी शालिनी तलवार ने मांगा यो यो हनी सिंह से 10 करोड़ का हर्जाना, बोलीं-मेरे साथ जानवरों जैसा सलूक करते थे

रैपर हनी सिंह की पर्सनल लाइफ इन दिनों सुर्खियों में है। यो यो हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। रैपर की पत्नी ने यह भी दावा किया कि हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ संबंध थे।

उन्होंने कहा कि जब उसने ‘ब्राउन रंग दे’ की शूटिंग के दौरान एक लड़की के साथ हनी की सेक्सुअल रिलेशनशिप को रंगे हाथ पकड़ा था तब सिंगर ने उस पर शराब की बोतल फेंकी थी। उन्होंने अपनी याचिका में सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और भाभी स्नेहा सिंह का भी नाम लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शालिनी ने अपने ससुराल वालों द्वारा किए गए अत्याचारों के खिलाफ सुरक्षा आदेश और अन्य राहत की मांग की है।

10 करोड़ का मांगा हर्जाना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शालिनी ने ‘घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम’ के तहत हनी सिंह से 10 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की है। उन्होंने कोर्ट से भी गुहार लगाई है कि वह हनी को उन्हें दिल्ली में 5 लाख रुपए से किराए का घर लेकर दें जहां वह सुकून से रह सकें क्योंकि वह वर्किंग वुमन नहीं हैं और अपनी विधवा मां पर बोझ नहीं बनना चाहती हैं।

120 पन्नों की याचिका में किए कई खुलासे

शालिनी ने अपनी 120 पन्नों की याचिका में उस घटना का जिक्र किया जहां उन्हें घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा। शालिनी ने कहा कि उनकी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हनी सिंह पैनिक हो गए, उन्होंने शालिनी पर यह आरोप लगाते हुए बेरहमी से पीटा कि फोटो शालिनी ने ही लीक की हैं। शालिनी ने कहा कि हनी सिंह ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपनी मैरिड लाइफ के अस्तित्व को छुपाना चाहते थे। शालिनी ने कहा कि हनी ने उनके साथ जानवरों कैसा क्रूर बर्ताव किया।

25 दिन के अंदर मांगा हनी सिंह से जवाब

शालिनी तलवार द्वारा घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किए जाने के बाद, दिल्ली कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है। इस बीच अदालत ने शालिनी के पक्ष में अंतरिम आदेश भी पारित किया है और हनी सिंह को उनकी संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्ति मामले का निपटारा करने से रोक दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *