मुंबई
शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ खुले। सेंसेक्स 54,730.65 और निफ्टी 16,327.30 पर खुला, लेकिन ये मजबूती ज्यादा देर नहीं टिकी। उतार-चढ़ाव के बाद बाजार सपाट बंद हुए। सेंसेक्स 28.73 अंक फिसलकर 54,525.93 पर और निफ्टी 2 अंक की मामूली बढ़त के साथ 16,282.25 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 13 शेयर तेजी के साथ और 17 शेयर लाल निशान में बंद हुए। जिसमें टाटा स्टील के शेयर 4% की तेजी के साथ 1429.55 पर बंद हुए। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 1.90% की गिरावट रही।
मेटल इंडेक्स 3.14% की बढ़त के साथ बंद हुआ
बाजार को मेटल शेयर्स का सपोर्ट मिल रहा है। NSE पर मेटल इंडेक्स 3.14% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इंडेक्स में वेदांता और SAIL के शेयर में 6% से ज्यादा की बढ़त रही। फार्मा शेयर में बिकवाली देखने को मिल रही है।
2,136 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए
BSE पर 3,332 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 1,064 बढ़त के साथ और 2,142 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसी के साथ लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 236.80 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले शेयर बाजार ने मंगलवार को नया रिकॉर्ड बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 54,779.66 का और निफ्टी ने 16,359.25 का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। सेंसेक्स 151.81 अंक चढ़कर 54,554.66 पर और निफ्टी 21.85 अंक चढ़कर 16,280.10 पर बंद हुए थे।
अमेरिका के शेयर बाजार
अमेरिका के शेयर बाजार की बात करें तो डाओ जोंस 0.46% चढ़कर 35,264 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.49% की कमजोरी के साथ 14,894 और S&P 500 मामूली बढ़त के साथ 4,436 पर बंद हुआ।