Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ध्वजा लेकर चिंतपूर्णी रवाना हुए श्रद्धालु

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्री नवदुर्गा सेवा समिति की ओर से मां चिंतपूर्णी के लिए 23 ध्वज यात्रा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ जंक्शन श्री नव दुर्गा मंदिर से गुरुवार को रवाना की गई। समिति अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग ने बताया कि समिति की ओर से हर वर्ष शहर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना को लेकर मां चिंतपूर्णी के लिए ध्वजा ले जाई जाती है। इसके तहत इस वर्ष 23वीं ध्वज यात्रा निकाली गई है। उन्होंने बताया कि समिति सदस्य मां चिंतपूर्णी के मंदिर में इस ध्वजा को चढ़ाएंगे। ध्वजा पूजन के मुख्य यजमान वरिष्ठ व्यापारी प्यारेलाल बंसल, समिति अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग, विजय सिंगला, हैप्पी धूडिय़ा, गोपाल जिंदल, राजेश गर्ग, मनोज गर्ग, पवन गर्ग, अशोक मोंगा, राजेश हैप्पी, विनोद गर्ग, गौरव बंसल, सुमंत गर्ग, सुरेश निनानिया, सुरेश कटारिया, जॉनी सिंगला ने विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात ध्वज पूजन करवाया। ध्वज पूजन के पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें नरेंद्र गर्ग, विजय सिंगला, हैप्पी धूडिय़ा, राजेश गर्ग, मनोज गर्ग, अशोक मोंगा, राजेश हैप्पी, विनोद गर्ग ने माता के भजनों का गुणगान किया। इसके पश्चात कंजक पूजन किया गया एवं श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के लिए ध्वजा लेकर रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *