नहाने के लिए बाथरूम में गया, वही फंदा लगा लिया
श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ में आज सुबह एक युवा टेंट व्यवसायी ने घर के बाथरूम में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार बाघला टेंट हाउस का संचालक कमल बाघला वार्ड नंबर 41 में स्थित घर के बाथरूम में सुबह नहाने के लिए गया था। वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिवार जनों को आशंका हुई। खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने शोर मचा दिया। अड़ोस पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने जैसे ही दरवाजा तोड़ा कमल का शव तौलिए से बनाए फंदे पर लटका था। कमल के निधन से सूरतगढ़ में शौक लहर दौड़ गई। करीब 35 वर्षीय कमल के दो बच्चे हैं। बकौल पुलिस आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चला है। मृतक के भाई द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। मामले की जांच जारी है।