नई दिल्ली
कोरोना के असर से उबरती इकोनॉमी के बीच एक और अच्छी खबर है। अगस्त में सरकार को गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स (GST) से 1,12,020 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिला है। जुलाई में यह आंकड़ा 1.16 लाख करोड़ रुपए था।
GST कलेक्शन सालाना आधार पर 30% बढ़ा
अगस्त में GST कलेक्शन सालाना आधार पर 30% बढ़ा है। पिछले साल अगस्त में GST कलेक्शन 86,449 करोड़ रुपए हुआ था। इससे पहले देश में कोरोना की दूसरी लहर से लागू जगह-जगह लॉकडाउन से कलेक्शन का आंकड़ा जून 2020 में 8 महीने बाद 1 लाख करोड़ रुपए से नीचे आ गया था।
सेस से सरकार को 8,646 करोड़ रुपए मिले
अगस्त में सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (CGST) कलेक्शन 20,522 करोड़ रुपए रहा। स्टेट गुड्स एंड सर्विस टैक्स (SGST) 26,605 करोड़ रुपए रहा। इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विस टैक्स (IGST) 56,247 करोड़ रुपए, जबकि सेस 8,646 करोड़ रुपए रहा।
राज्यवार GST कलेक्शन के आंकड़े
फर्जी बिलर्स के खिलाफ कार्रवाई का बड़ा हाथ
वित्त मंत्रालय ने कहा कि टैक्स कलेक्शन में बढ़ोतरी से साफ पता चलता है कि इकोनॉमी में तेजी से रिकवरी हो रही है। उसके मुताबिक, GST कलेक्शन बढ़ाने में टैक्स चोरी पर रोक लगाने की गतिविधियों, खास तौर पर फर्जी बिलर्स के खिलाफ कार्रवाई का बड़ा हाथ रहा है।