Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गैंगस्टर गिरोह से संबंध रखने वाला युवक प्रतिबंधित राइफल सहित गिरफ्तार

हनुमानगढ़ जिले में नोहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को प्रतिबंधित थ्री नोट थ्री राइफल अवैध रूप से रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी रविंद्रसिंह ने बताया कि जिला विशेष दल (डीएसटी) की नोहर सेक्टर टीम के सहयोग से कल देर रात जसविंदरसिंह उर्फ जस्सी जाट (24) पुत्र धर्मपाल जाट निवासी ललानिया को उसके गांव के पास ही काबू किया गया। जसविंदर सिंह के कब्जे से बरामद हुई पॉइंट 303 बोर की राइफल प्रतिबंधित बोर की है। यह राइफल पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना द्वारा ही काम में ली जाती है। आम आदमी को इस राइफल का लाइसेंस जारी नहीं किया जाता। थाना प्रभारी ने बताया कि जसविंदरसिंह अपराधिक प्रवृत्ति का है। वह लूट की दो वारदातों सहित 3-4 अपराधिक घटनाओं में लिप्त रहा है। उसका संबंध कुख्यात संबंध कुख्यात अपराधी जगतपाल के गिरोह से रहा है। बरामद हुई राइफल किसी आपराधिक वारदात के दौरान पुलिस, अर्धसैनिक बल अथवा सेना के किसी जवान से छीनी या लूटी अथवा चोरी की होने की संभावना से थाना प्रभारी ने इनकार नहीं किया। कड़ी पूछताछ करने के बाद भी जसविंदर सिंह ने अभी तक मुंह नहीं खोला है कि उसके पास यह राइफल कहां से आई। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है आज अदालत में पेश करने पर पूछताछ के लिए रिमांड मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले कुछ समय में राजस्थान और पड़ोस के राज्यों में किसी वारदात में थ्री नॉट थ्री राइफल छीनने, लूटने अथवा चोरी हुई हो, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *