राजस्थान में सामने आए कोरोना वायरस के 17652 नए मामले, 160 और मौतें
राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17652 नए मामले सामने आये जबकि 160 और मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अभी 182301 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में इस घातक वायरस से अब तक कुल 4399 लोगों की जान जा चुकी है। चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में 17,652 और संक्रमित मिले। उनमें जयपुर के 3441, जोधपुर के 1818, अलवर के 1060 एवं उदयपुर के 1192 नए रोगी शामिल हैं। इसके अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में इस दौरान 11676 और मरीज ठीक हुए हैं।
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से अपील की है कि वे शादी के तय कार्यक्रम फिलहाल टाल दें। गहलोत ने ट्वीट किया, कोरोना की इस भयावह दूसरी लहर के दौरान जिन लोगों की शादियां हैं, उनसे अपील है कि फिलहाल अपनी शादी टाल दें। अभी शादी में खुशियों से अधिक कोविड की चिंता ...








