जीना नहीं चाहती, आत्मदाह की अनुमति दें:महिला बोली- पति, सास से तंग आ गई, लड़ाई करूं या बच्चों को देखूं; 13 और 9 साल की बेटी, 5 साल के बेटे के साथ मरना चाहती हूं
अजमेर
अजमेर के महिला हॉस्पिटल में संविदा पर कार्यरत महिला ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अजमेर के महिला हॉस्पिटल में संविदा पर कार्यरत एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ आत्मदाह करने के लिए कलेक्टर से अनुमति मांगी है। तीन बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर महिला ने कलेक्टर से मुलाकात की। अपने पति, सास और ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि चार साल से अलग रहने के बावजूद दो दिन पहले ससुरालवालों ने घर में आकर तोड़फोड़ की। ऐसे में वह अब तंग आ चुकी है।
पटेल नगर तोपदड़ा, अजमेर निवासी सोनू चौहान ने राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। महिला ने अपनी अपील में कुछ इस तरह से दर्द बयां किया है- 'मेरा विवाह 29 जनवरी 2007 को हुआ था। मेरा पति, सास और ननद के कहने पर उसके साथ मारपीट और दहेज की मांग करता था। काफी साल तक इनकी प्रता...








