रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाजार हुए गुलजार
राखी की दुकानों पर राखी की खरीदारी करने उमड़ रही महिलाएंहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। रक्षाबंधन त्योहार के चलते बाजार गुलजार हो गए हैं। बाजार में राखियों की दुकानें सजी हुई हैं। इन दुकानों पर खरीदारी करने के लिए भीड़ उमड़ रही है। 30 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचल से लोग खरीदारी करने के लिए शनिवार को भी बाजारों में पहुंचे। जंक्शन में रेलवे स्टेशन रोड सहित मुख्य बाजारों में राखी की दुकानों पर महिलाएं राखी की खरीदारी करती नजर आर्इं। वहीं मिठाई, किराना, कपड़ा, चूड़ी सहित कई दुकानों पर ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। बाजारों में ग्राहकों की रौनक देख दुकानदार भी खुश नजर आए। बाजार में ग्राहकों की गहमा-गहमी रही। दुकानदारों ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से राखी की बिक्री चल रही है। राखियों की दुकानों पर डायमंड, चंदन, स्टोन, जरी व कुंदन सहित कई त...








