Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

कांग्रेस नेता का दावा, प्रियंका गांधी वाराणसी में चुनाव लड़ीं तो पीएम मोदी को जाना पड़ेगा गुजरात

कांग्रेस नेता का दावा, प्रियंका गांधी वाराणसी में चुनाव लड़ीं तो पीएम मोदी को जाना पड़ेगा गुजरात

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी-कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी चुनावी रणनीति में जुट गई है। इन चुनावी तैयारियों को लेकर कई नेताओं के बयान सामने आ रहे है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राशिद अल्वी ने अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एक भविष्यवाणी की है। राशिद अल्वी का कहना है कि यदि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात वापस जाना पड़ेगा। बता दें कि कुछ दिनों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव को लेकर कई प्रकार की खबरें आ रही है। पीएम मोदी को वापस गुजरात भेज देंगी प्रियंकाकांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने वाराणसी लोकसभा सीट को लेकर बात करते हुए कहा कि जहां तक प्रियंका गांधी का ताल्लुक है तो अगर उन्होंने वाराणसी से चुनाव लड़ा तो पीएम नर...
अमीषा पटल ने ‘गे-लेबस्यिन’ के अपने बयान पर लिया यूटर्न, बोलीं- मुझे कोई दिक्कत नहीं, बस…

अमीषा पटल ने ‘गे-लेबस्यिन’ के अपने बयान पर लिया यूटर्न, बोलीं- मुझे कोई दिक्कत नहीं, बस…

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई. 'गदर 2' की सफलता का लुत्फ ले रहीं एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने OTT पर दिए अपने बयान पर सफाई दी है। अमीषा ने बीते महीने अपने एक बयान में कहा था कि OTT प्लेटफॉर्म का सारा कंटेट गे और लेस्बियन के इर्द-गिर्द सिमटा हुआ है। OTT शो को लोग परिवार के साथ बैठकर नहीं देख सकते हैं। अब अमीषा ने कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कभी OTT का विरोध नहीं किया। वो तो वेब शो का हिस्सा बनना चाहती हैं और अगर मौका मिला तो जरूर ओटीटी पर काम करेंगी। इसमें वो ये जरूर चाहेंगी कि कहानी ऐसी हो जिसे परिवार के साथ देखा जा सके। बयान के लिए खूब ट्रोल हुई थीं अमीषाजुलाई महीने में एक कार्यक्रम में अमीषा से ओटीटी प्लेटफॉर्म और उनके कंटेट पर सवाल हुआ था। अमीषा ने इस पर कहा था कि ओटीटी पर बेहूदगी के सिवा कुछ नहीं है। यहां बस आपको गे, लेस्बियेनिजम देखने को मिल रहा है। ऐसे सीन ओटीटी पर आ रहे हैं कि प...
420 ग्राम हेरोइन और 3 लाख 51 हजार की नगदी सहित 6 गिरफ्तार

420 ग्राम हेरोइन और 3 लाख 51 हजार की नगदी सहित 6 गिरफ्तार

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। नशा तस्करों की गतिविधियों पर अकुंश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही के चलते लगातार तस्करी से जुड़े आरोपितों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।इसी क्रम में सदर थाना और जवाहर नगर पुलिस ने गुरुवार शाम अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए हेरोइन तस्करी से जुड़े छह आरोपितों को हेरोइन और इसकी बिक्री की राशि सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों में एक इससे पूर्व भी कई आपराधिक प्रकरणों में संलिप्त रह चुका है।सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पुलिस की टीम बलवंतराम पुलिस निरीक्षक की अगुवाई में गश्त पर थी। इस दौरान टीम गश्त करते हुए ख्यालीवाला गांव को जाने वाली खडवंजा रोड के पास पहुंची। इसी दौरान यहां एच आर नम्बरों की एक गाड़ी और इसके पास कुछ युवक खड़े दिखाई दिए। इनकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर इनसे पूछताछ की गई तो कोई संतोषपूर्ण जवाब नहीं दे प...
वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, स्मिथ-स्टार्क दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर

वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, स्मिथ-स्टार्क दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क चोटों के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट.कॉम.एयू की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मिथ और स्टार्क दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं। हालांकि, उम्मीद है कि वह भारत में अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले विश्व कप-2023 के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे। इस दौरे के दौरान पैट कमिंस की अनुपस्थिति के चलते वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम की कमान मिशेल मार्श संभालेंगे। स्टार्क की अनुपस्थिति का मतलब है कि बाएं हाथ के अनकैप्ड तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन टी-20 के बाद वनडे टीम का हिस्सा भी होंगे। वहीं स्मिथ की जगह मार्नस लाबुशेन को वनडे टीम में शामिल किया गया है।बताया जा रहा है कि स्मिथ अपनी बायीं कलाई में टेंडन की चोट से जूझ रहे हैं जिसके कारण उन्हें अगले चार सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ेग...
फिल्म का पहला पोस्टर देख पाकिस्तानी बौखला जाएंगे

फिल्म का पहला पोस्टर देख पाकिस्तानी बौखला जाएंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
ग्रेटर नोएडा. पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का नाम विवादों के साथ लगातार जुड़ा हुआ है। एक तरफ जांच एजेंसियां उसके कागज को वेरीफाई करने में लगी हुई हैंं, वहीं दूसरी तरफ उस पर बनने वाली फिल्म ने जोर पकड़ लिया है। फिल्म का थीम सॉन्ग 20 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इसके लिए प्रोडक्शन कंपनी ने पोस्टर भी जारी किया है। जानी फायरफॉक्स कंपनी ने सीमा हैदर और सचिन मीणा पर बनने वाली फिल्म कराची टू नोएडा का एक पोस्टर जारी किया है। यह पोस्टर इसकी थीम सॉन्ग का है। फिल्म 'कराची टू नोएडा' का थीम सांग 20 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है। जानी फायरफॉक्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लेकर काफी चचार्एं हो रही हैं। वहीं फिल्म का फर्स्ट पोस्टर भी सामने आ गया है। यह फिल्म के थीम सांग का पोस्टर है। फिल्म का पहला गीत 'चल पड़े हैं हम' है। प्रोडक्शन कंपनी के मालिक अमित जानी ने बताया है कि 20 अगस्त को इस फिल्म का थीम सॉन्ग रिली...
बच्चों पर अच्छी शिक्षा के लिए दबाव नहीं बनाएं अभिभावक : कोविंद

बच्चों पर अच्छी शिक्षा के लिए दबाव नहीं बनाएं अभिभावक : कोविंद

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
सालासर (राजस्थान) (वार्ता). पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि अभिभावकों को अपने सपनों को साकार करने के लिए बच्चों पर अच्छी शिक्षा के लिए दबाव नहीं बनाया जन चाहिए । श्री कोविंद ने यहां त्रिवेणी देवी धनुका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मां बाप अपना सपना अपने बच्चों पर थोपते है जिससे बच्चे तनाव में आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि पिता अपने सपने अपने बच्चों में देखते हैं जिससे बच्चे तनाव में आ जाते हैं और आत्महत्या तक की घटनाएं होती है । उन्होंने कहा , आधुनिक शिक्षा में इससे बचने की जरुरत है। बच्चे अपना सपना देखें । अभिभावक अपना सपना न थोपें । शिक्षा के लिए बच्चों को फ्री हैंड दिया जाना चाहिए जिससे वे अच्छे इंसान बने। श्री कोविंद ने तमिलनाडु की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक शिक्षण संस्थान का टॉप छात्र नीट की परीक्षा में फेल ...
पुरानी वस्तु का नहीं कोई मुकाबला : विधायक

पुरानी वस्तु का नहीं कोई मुकाबला : विधायक

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
- खुंजा में जनता क्लिनिक का किया लोकार्पण हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणानुसार शुक्रवार को जंक्शन शहर के वार्ड तीन, नई खुंजा में जनता क्लिनिक का लोकार्पण हुआ। हनुमानगढ़ तहसील में यह दूसरा जनता क्लीनिक खुला है। इससे पहले टाउन शहर में जनता क्लिनिक संचालित है। इसका लोकार्पण विधायक चौधरी विनोद कुमार ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, जिला अहिंसा बोर्ड के सहसंयोजक व पार्षद तरुण विजय, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी, पार्षद मोहन लाल बड़सीवाल, गुरदीप सिंह चहल, अब्दुल हाफिज, श्याम सुंदर झंवर, मोहम्मद मुस्ताक जोइया, बीसूका सदस्य मनोज बड़सीवाल, सीएमएचओ डॉ. ओपी चाहर आदि ने शिरकत की। इस जनता क्लिनिक के खुलने से खुंजा क्षेत्र के चार वार्डांे के वाशिंदों को घर के पास ही चिकित्सा सुविधा मिल पाएगी। हर तरह की दवाइयां उपलब्ध रहेंगी।...
कुपवाड़ा में बीएसएफ की कार्रवाई, 800 कारतूस और पांच एके राइफल सहित युद्धक सामग्री बरामद

कुपवाड़ा में बीएसएफ की कार्रवाई, 800 कारतूस और पांच एके राइफल सहित युद्धक सामग्री बरामद

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल ने कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के नजदीक कार्रवाई करते हुए हथियारों का एक बड़ा जीखरा बरामद किया है। सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया इसमें पांच एके सीरीज की राफइल और सात 9 एमएम पिस्टल बरामद की गई हैं। इसके साथ ही आठ एके राइफल की मैगजीन और 9 एमएम पिस्टल की 15 मैगजीन बरामद गई हैं।7.62 कैलिबर की एके राइफल के लिए 415 गोलियां और एपी राइफल की 115 गोलियां बरामद की गई हैं। 9 एमएम की 244 गोलियों के साथ चार हैंड ग्रेनेड भी मिला है। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि 15 से 18 अगस्त को खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल और जम्मू—कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।गौरतलब है कि कुपवाड़ा उत्तरी कश्मीर का इलाका है। एक समय यह बेहद की खतरनाक इलाका माना जाता था। अभी भी नियंत्रण रेखा के करीब आतंकियों का यह हिंटर ल...
बीजेपी की इलेक्शन कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम नहीं:राजस्थान में चुनाव प्रबंधन की कमान पंचारिया को; केंद्रीय मंत्री मेघवाल को मेनिफेस्टो का जिम्मा

बीजेपी की इलेक्शन कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम नहीं:राजस्थान में चुनाव प्रबंधन की कमान पंचारिया को; केंद्रीय मंत्री मेघवाल को मेनिफेस्टो का जिम्मा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद नारायण पंचारिया और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का करीबी माना जाता है।राजस्थान में विधानसभा चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। बीजेपी ने भी गुरुवार को स्टेट इलेक्शन मैनेजमेंट और मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया। पार्टी ने किसी भी कमेटी में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को जगह न देकर चौंका दिया है।बीजेपी की ओर से इलेक्शन कमेटियों के नामों की घोषणा को लेकर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इसमें प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी दोनों मौजूद थे।दोनों पदाधिकारियों की ओर से बताया गया कि इस बार मेनिफेस्टो कमेटी को संकल्प पत्र नाम दिया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद नारायण पंचारिया को चुनाव प्रबंधन समिति और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को स्टेट मेनिफेस्टो कमेटी का संयोजक बनाया गया है।उधर, वसुंधरा राजे की च...
गुलाम नबी बोले- हिंदू धर्म इस्लाम से बहुत पुराना:कश्मीर में भी 600 साल पहले कोई मुसलमान नहीं था, सभी कश्मीरी पंडित थे

गुलाम नबी बोले- हिंदू धर्म इस्लाम से बहुत पुराना:कश्मीर में भी 600 साल पहले कोई मुसलमान नहीं था, सभी कश्मीरी पंडित थे

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
डोडा। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हिंदू धर्म इस्लाम से कहीं ज्यादा पुराना है। हिंदू धर्म सबसे पुराना धर्म है। केवल 10-20 मुसलमान मुगल सेना का हिस्सा बनकर भारत आए थे, बाकी का धर्म परिवर्तन कर दिया गया। गुलाम नबी पिछले दिनों डोडा जिले के 10 दिन के दौरे पर थे। उन्होंने ये बयान 9 अगस्त को डोडा में थाथरी इलाके में एक सभा में दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुलाम नबी आजाद के हिंदू धर्म पर दिए गए बयान का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गुलाम ने कहा- सब हिंदू धर्म में पैदा हुए जो वीडियो सामने आया है, उसमें गुलाम कह रहे हैं- मैंने पार्लियामेंट में बहुत चीजें कहीं, जो आप तक यहां नहीं पहुंचीं। हमारे एक नेता ने कहा था कुछ लोग बाहर से आए थे। मैंने कहा, कोई अंदर या बाहर से नहीं आया भारत में। इस्लाम तो आया ही 1500 साल पहले। हिंदू धर्म बहुत पुराना है। तो बा...