Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

सीएम बोले, ‘ पंजाब के बराबर मिलेंगे गन्ने के दाम:गहलोत बोले – हमारी सरकार ने चिरंजीवी जैसी शानदार योजनाएं दीं

सीएम बोले, ‘ पंजाब के बराबर मिलेंगे गन्ने के दाम:गहलोत बोले – हमारी सरकार ने चिरंजीवी जैसी शानदार योजनाएं दीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के हाथ से जोड़ो हाथ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि अभियान के जरिए कार्यकर्ताओं को लोगों तक पहुंचना है। लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताना है। चिरंजीवी जैसी योजनाएं कहीं नहीं मिलेंगीं। पार्टी के नेता राहुल गांधी ने जो वायदा जनता से किया था हमने उसे पूरा किया है। उन्होंने कहा कि हमने ने जनता को शानदार योजनाएं दी हैं। कांग्रेस के हाथ से जोड़ो हाथ कार्यक्रम से जुड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में शुक्रवार को सीएम अशोक गहलोत श्रीगंगानगर पहुंचे। श्रीगंगानगर में कार्यक्रम में मौजूद लोग। पंजाब के बराबर मिलेंगे गन्ने के दामगहलोत ने कहा कि किसानों को अभी राजस्थान में गन्ने के दाम पंजाब से कम मिल रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे शीघ्र ही किसानों को गन्ने के पंजाब के बराबर भाव दिलाएंगे। उन्होंने आम आदमी को सस्ता गैस सिलेंडर दिलान...
दर्दनाक थे परवीन के आखिरी कुछ दिन:भूख से मरीं, 3 दिनों तक बंद कमरे में सड़ती रही लाश, अंतिम संस्कार में भी नहीं था परिवार

दर्दनाक थे परवीन के आखिरी कुछ दिन:भूख से मरीं, 3 दिनों तक बंद कमरे में सड़ती रही लाश, अंतिम संस्कार में भी नहीं था परिवार

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
तारीख- 22 जनवरी 2005 जगह- एज रिवेरा बिल्डिंग, 7वीं मंजिल, जुहू, मुंबई एक अपार्टमेंट के दरवाजे के बाहर अखबार और दूध के पैकेट तीन दिनों से इकट्ठा होते जा रहे थे। दरवाजे पर ना ताला डला था और ना ही अंदर से पिछले तीन दिनों से कोई बाहर निकला। जब पड़ोसी इकट्ठा हुए तो उन्हें संदेह हुआ। दरवाजे के पास गए तो सड़न की बदबू से ज्यादा देर वहां रुक नहीं सके। स्थिति संदिग्ध थी तो पड़ोसियों ने पुलिस को कॉल कर जानकारी दी। पुलिस पहुंची, दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला और फिर जब दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर आंखों के सामने था। अपने जमाने की सबसे खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेस परवीन बाबी की लाश बिस्तर पर पड़ी थी, लेकिन पहचानने लायक नहीं थी। शरीर सड़ रहा था और कमरे में इतनी दुर्गंध थी कि कोई सांस नहीं ले पा रहा था। कमरा पूरी तरह बेतरतीब था और बिस्तर के...
WFI अध्यक्ष से परेशान विनेश आत्महत्या करने वाली थीं:बृजभूषण ने कहा- मुंह खोला तो सुनामी आ जाएगी; फेडरेशन ने कहा- कल गोंडा पहुंचे रेसलर

WFI अध्यक्ष से परेशान विनेश आत्महत्या करने वाली थीं:बृजभूषण ने कहा- मुंह खोला तो सुनामी आ जाएगी; फेडरेशन ने कहा- कल गोंडा पहुंचे रेसलर

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. यौन शोषण के आरोपों में घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'मैं मुंह खोल दूंगा तो सुनामी आ जाएगी। मेरे समर्थन में भी कई खिलाड़ी हैं। मैं शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।' इंडियन ऑलिंपिक संघ को लिखे लेटर में पहलवानों ने आरोप लगाया- जब टोक्यो ऑलिंपिक में विनेश फोगाट मेडल से चुक गई थीं, तब कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने उन्हें मानसिक तौर पर इतना परेशान किया कि विनेश ने सुसाइड का मन बना लिया था। 3 दिन से बृजभूषण शरण के इस्तीफे की मांग कर रहे महिला और पुरुष पहलवानों ने भारतीय ओलिंपिक संघ में यौन शोषण की शिकायत की है। खेल मंत्रालय ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी इन पहलवानों से बातचीत की। गुरुवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की पहलवानों के साथ 4 घंटे बैठक चली थी। अनुराग ठाकुर अभी बृ...
भारतीय सीमा में घुसते ही पाकिस्तानी ड्रोन को किया ढेर, जब्त किए 6 किलो हिरोइन; 2 लोग गिरफ्तार

भारतीय सीमा में घुसते ही पाकिस्तानी ड्रोन को किया ढेर, जब्त किए 6 किलो हिरोइन; 2 लोग गिरफ्तार

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर। पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत में ड्रग्स की तस्करी की अपनी नापाक हरकत को अंजाम देने की कोशिश की है। पाकिस्तान से एक बार फिर ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी का मामला सामने आया है। राजस्थान के श्री गंगानगर में भारत-पाक सीमा पर गुरुवार आधी रात को एक ड्रोन पकड़ा। बीएसएफ ने करीब 6.150 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। बीएसएफ ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, 3 व्यक्ति फरार होने में सफल रहे।पंजाब और मुंबई में पहुंचती है ड्रग्सश्रीगंगानगर के एडिशनल एसपी सतनाम सिंह ने बताया कि पिछले महीने पाकिस्तान की तरफ से एक ड्रग्स तस्करी करने के एक दर्जन से ज्यादा कोशिशें की गई। एडिशनल एसपी ने कहा, 'पाकिस्तान बार-बार ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में हेरोइन भेजने की कोशिश कर रहा है। ड्रोन की मदद से भेजी गई हेरोइन की खेप पंजाब और मुंबई पहुंचती है। कल जब्त की गई हेरोइन की मात्रा 6.150 किलोग्राम...
अब FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज:केनरा बैंक ने FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की

अब FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज:केनरा बैंक ने FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. केनरा बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। अब केनरा बैंक में FD कराने पर 3.25 से लेकर 7.15 तक का ब्याज मिलेगा। 1 साल की FD पर अब 6.75% ब्याजनई ब्याज दरों के अनुसार अगर अब आप केनरा बैंक में 1 साल के लिए FD कराते हैं तो आपको सालाना 6.75% की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 2 साल की FD पर 6.80, 3 साल और 5 साल की FD पर 6.50% ब्याज मिलेगा। वहीं बैंक 400 दिन की FD पर 7.15​​​​​​​% ब्याज ऑफर कर रहा है। FD की नई ब्याज दरें अवधिआम नागरिकों के लिए ब्याज दर (% में)वरिष्ट नागरिकों के लिए ब्याज दर (% में)7 से 45 दिन3.253.2546 से 179 दिन4.504.50180 दिन से 1 साल से कम5.506.001 साल6.757.251 साल से ज्यादा- 2 साल से कम6.807.30400 दिन7.157.65666 दिन7.007.502 साल से 3 साल से कम6.807.303 साल से 10 ...
दिल्ली में शीतलहर ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:UP, उत्तराखंड में बारिश के आसार; कश्मीर में आज से हिमपात का अलर्ट जारी

दिल्ली में शीतलहर ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:UP, उत्तराखंड में बारिश के आसार; कश्मीर में आज से हिमपात का अलर्ट जारी

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. देश के कई राज्यों में शीतलहर का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में शीतलहर ने बीते 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को दिल्ली में शीतलहर का आठवां दिन था, जो बीते 12 सालों में एक महीने में सबसे अधिक है। इससे पहले जनवरी 2020 में दिल्ली में 7 दिन तक शीतलहर का दौर रहा था। कश्मीर में गुरुवार से बारिश और हिमपात का अलर्ट जारी किया गया है। कश्मीर चिल्लई कलां की चपेट में हैं, ये 40 दिन की वो अवधि है जिस दौरान बर्फबारी की अधिक संभावना रहती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 23-24 जनवरी को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख, उत्तराखंड में बारिश के साथ अच्छी बर्फबारी होगी। इसका असर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, UP में भी देखने को मिलेगा। 26 जनवरी से उत्तर भारत में मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। राजस्थान : 5 दिन बाद पारा ...
जान्हवी कपूर पर अभी से चढ़ा होली फीवर:शूटिंग के सेट पर फूलो से खेली होली, बोलीं- मार्च का इंतजार अब और नहीं कर सकती

जान्हवी कपूर पर अभी से चढ़ा होली फीवर:शूटिंग के सेट पर फूलो से खेली होली, बोलीं- मार्च का इंतजार अब और नहीं कर सकती

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
जान्हवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो होली खेलती दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो किसी शूटिंग के सेट का लग रहा है। जान्हवी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'मार्च का इंतजार अब और नहीं कर सकती' जान्हवी इस दौरान व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनके शरीर पर रंग लगे हैं वो फूलों की होली खेलती हुए नजर आ रही हैं। एक्स बॉयफ्रेंड से नजदीकियों की वजह से चर्चा में हैं जान्हवीजान्हवी अपने रिलेशनशिप की वजह से भी काफी चर्चा में हैं। वो इन दिनों अपने एक्स बॉयफ्रेंड शेखर पहाड़िया के साथ नजदीकियों की वजह से सुर्खियों में हैं। जान्हवी कुछ दिनों पहले मालदीव वेकेशन गई थीं। इस दौरान उन्होंने कई फोटोज भी शेयर की थीं। इन फोटोज में जान्हवी समंदर के किनारे चांदनी रात में खड़ी दिख रही हैं। कुछ समय बाद शिखर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उसी बैकग्राउंड वाली फोटोज शेयर की जैसी जा...
रोमांचक मुकाबले में मलेशिया की जीत

रोमांचक मुकाबले में मलेशिया की जीत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
भुवनेश्वर (वार्ता). मलेशिया ने फैजल सारी के निर्णायक गोल की बदौलत गुरुवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के रोमांचक पूल-सी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से मात दी।कलिंगा स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में मलेशिया के लिये फैजल सारी (आठवां, 56वां मिनट) ने दो जबकि राजी रहीम (42वां मिनट) ने एक गोल किया। न्यूजीलैंड के गोल हेडेन फिलिप्स (51वां) और सैम लेन (52वां मिनट) ने दागे।न्यूजीलैंड ने मुकाबले की आक्रामक शुरूआत करते हुए दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया मगर आठवें मिनट में फैजल के गोल से मलेशिया बढ़त लेने में सफल रहा।मलेशिया ने शुरूआती बढ़त लेने के बाद गेंद को अपने कब्जे में रखने की रणनीति अपनायी। दूसरे क्वार्टर में मलेशिया को दो पेनल्टी कॉर्नर भी मिले, हालांकि वह उसका फायदा नहीं उठा सका।हाफ टाइम के बाद भी मलेशिया ने गेंद को अपने कब्जे में रखने पर जोर दिया। इस प्रक्रिया में मलेशिया ...
‘शाहरुख मुसलमान, इसलिए पठान का विरोध’:JLF में फिल्म समीक्षक ने कहा- फिल्मों से ज्यादा जूतों का मार्केट, बॉलीवुड में कोई क्रिएटिव माइंडसेट नहीं

‘शाहरुख मुसलमान, इसलिए पठान का विरोध’:JLF में फिल्म समीक्षक ने कहा- फिल्मों से ज्यादा जूतों का मार्केट, बॉलीवुड में कोई क्रिएटिव माइंडसेट नहीं

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के पहले दिन बॉलीवुड की 'बुनियाद' सेशन में फिल्म समीक्षक अजीत राय ने शाहरुख की फिल्म 'पठान' के विरोध को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा- शाहरुख खान मुसलमान हैं, सिर्फ इसलिए उनकी फिल्म का विरोध किया जा रहा है। अगर वे मुस्लिम नहीं होते, तो यह विरोध नहीं होता। यह मैन्युफैक्चरर प्रोटेस्ट है, जिसका समर्थन मैं नहीं करता। मैं निजी रूप से, फिल्म क्रिटिक के रूप में फिल्म सेंसरशिप या किसी भी तरह की सेंसरशिप को नहीं मानता। दुनियाभर में क्रिएटिव सेंसरशिप कहीं नहीं है। बॉलीवुड पिछड़ता जा रहा हैफिल्म समीक्षक अजीत राय ने कहा कि बॉलीवुड का कोई क्रिएटिव माइंडसेट नहीं है। यही कारण है कि बॉलीवुड पिछड़ता जा रहा है। यह सही है कि यहां सबसे कम पैसा लेखन और क्रिएटिव माइंडसेट पर खर्च किया जाता है। वैसे हम दुनियाभर में फिल्म बिजनेस की बात करें तो यूरोपियन मार्केट के मुकाबले हमारी जीडीप...
चोरी का खुलासा:श्रीडूंगरगढ़ में फैक्ट्री में घुसकर चार युवकों ने मैथी और मूंगफली चोरी की, अब चारों गिरफ्तार

चोरी का खुलासा:श्रीडूंगरगढ़ में फैक्ट्री में घुसकर चार युवकों ने मैथी और मूंगफली चोरी की, अब चारों गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़ के एक फैक्ट्री में चोरी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन युवकों से अब चोरी हुआ सामान बरामद करने की कोशिश हो रही है। इन युवकों ने खेत से मैथी और मूंगफली चोरी की थी। इन चारों को अदालत में पेश करके रिमांड लिया गया है, ऐसे में कुछ और चोरियों का राज भी खुल सकता है। श्रीडूंगरगढ़ थाने में सीकर निवासी महेन्द्र सिंह जाट ने मामला दर्ज कराया कि एग्रो फुड फैक्ट्री एनएच-11 नजदीक बेनीसर में चार युवकों ने मिलकर चोरी की है। चोरी के संबंध में फैक्ट्री की ओर से कुछ प्रमाण भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए थे। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने चार युवकों को पहले हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें चोरी की पुष्टि होने पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सिकन्दर पुत्र गन्ने खां सलीम पुत्र मासुम खां निवासीगण दाउसर, बाबु पुत्र मुन्ने खां अमजद पुत्र खां लुणकरनसर जिला बीकानेर को...