Wednesday, June 10निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

श्रीडूंगरगढ़ में फिर सड़क हादसा:एयू बैंक मैनेजर, पत्नी और बेटा कार में आ रहे थे बीकानेर, रास्ते में कार पलटने से तीनों घायल

श्रीडूंगरगढ़ में फिर सड़क हादसा:एयू बैंक मैनेजर, पत्नी और बेटा कार में आ रहे थे बीकानेर, रास्ते में कार पलटने से तीनों घायल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार दोपहर एक कार पलटने से निजी बैंक मैनेजर सहित पूरा परिवार घायल हो गया। कार के आगे आवारा पशु आ गया था। इससे कार पलटते हुए सड़क से नीचे उतर गई। घायलों को पहले श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ के सातलेरा गांव के पास हाइवे पर बीकानेर जा रही एक कार अचानक पलट गई। इस कार के आगे गाय आ गई थी, जिसे बचाने के चक्कर में ब्रेक लगाया गया और इसी कारण अनियंत्रित होकर कार पलट गई। सातलेरा के मोड़ पर हुए हादसे में कार पलटकर सामने पेड़ से टकरा गई। कार दो-तीन बार पलट गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने आत्रेय परिवार को बाहर निकाला और श्रीडूंगरगढ़ के सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें बीकानेर के लिए रैफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे बिग्गा सरपंच जसवीर और सहयोगियों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और श्री...
दुकान पर गैस सिलेंडर में विस्फोट:चाय-नमकीन की दुकान पर पहले आग लगी, फिर सिलेंडर फटा

दुकान पर गैस सिलेंडर में विस्फोट:चाय-नमकीन की दुकान पर पहले आग लगी, फिर सिलेंडर फटा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा में एक चाय-नाश्ते की दुकान पर सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। बल्कि दुकान का सामान जलकर राख हो गया। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बिग्गा में रविवार रात ये हादसा हुआ। बिग्गा गांव के बस स्टैंड पर कानाराम तावनियां ने चाय-नाश्ते, जनरल आइटम की दुकान कर रखी है। देर रात करीब 12 बजे दुकान आग की चपेट में आई। इस दौरान दुकान में रखा सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया। थोड़ी देर बाद सिलेंडर गर्म होकर फट गया और तेज धमाके की आवाज पूरे गांव में सुनाई दी। दुकान में पड़ा समस्त सामान भी जल कर राख हो गया। आग विकराल हुई तो श्रीडूंगरगढ़ से फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सिलेंडर में विस्फोट से पूरी दुकान के परखच्चे उड़ा दिए। दुकान में रखा काफी सामान खराब हो गया। ग्राहकों के लिए नाश्ते के सामान के साथ ही फ...
टाटा भारत में खोलेगा एपल के 100 स्टोर:मॉल और हाई-स्ट्रीट जैसी जगहों पर होंगे

टाटा भारत में खोलेगा एपल के 100 स्टोर:मॉल और हाई-स्ट्रीट जैसी जगहों पर होंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. टाटा ग्रुप जल्द ही देशभर में 100 छोटे एपल स्टोर्स खोलने की तैयारी में है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एपल स्टोर्स के लिए टाटा के स्वामित्व वाली इनफिनिटी रिटेल के साथ बातचीत कर रही है। इनफिनिटी रिटेल भारत में क्रोमा स्टोर चलाती है। 500-600 वर्ग फुट के होंगे ये स्टोरइनफिनिटी रिटेल एप्पल का फ्रैंचाइजी पार्टनर बन जाएगा। कंपनी का मॉल और हाई-स्ट्रीट (मेन रोड़) जैसी जगहों पर 500-600 वर्ग फुट के 100 आउटलेट खोलने का प्लान है। ये एपल ऑथराइज्ड रिसेलर आउटलेट एपल प्रीमियम रिसेलर स्टोर से छोटे होंगे, जो आमतौर पर 1,000 वर्ग फुट से थोड़े बड़े होते हैं। छोटे स्टोर ज्यादातर आईफोन, आईपैड और घड़ियां बेचेंगे, जबकि बड़े स्टोर में मैकबुक कंप्यूटर सहित पूरी ऐप्पल रेंज होगी। भारत में मौजूदा समय में लगभग 160 एपल प्रीमियम रिसेलर स्टोर हैं। इस बारे में जानकारी रखने वाले एक रिटेल कंसलटेंट ने ...
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
गांवों में पहुंची भाजपा की जनआक्रोश यात्राहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ शुरू की गई जनआक्रोश यात्रा का रथ सोमवार को मक्कासर सहित कई गांवों में पहुंचा। इन गांवों में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। नुक्कड़ सभा को पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, जगजीत सिंह जग्गी, सोहनसिंह सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए राजस्थान की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। गांव मक्कासर में हुई नुक्कड़ सभा में भाजपा नेताओं ने कहा कि चार साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने कोई नया विकास कार्य नहीं करवाया। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार या केन्द्र सरकार की ओर से शुरू किए गए कार्य ही हुए हैं। प्रदेश में जंगलराज है। कानून नाम की कोई चीज नहीं। आए दिन लूट, डकैती, हत्या, दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। गुंडागर्दी इतनी बढ़ चुकी है कि सरेआम बदमा...
शिल्पा शेट्टी ने जिम में जमकर बहाया पसीना:वीडियो शेयर कर दिया मंडे मोटिवेशन, बताए एक्सरसाइज के फायदे

शिल्पा शेट्टी ने जिम में जमकर बहाया पसीना:वीडियो शेयर कर दिया मंडे मोटिवेशन, बताए एक्सरसाइज के फायदे

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। मंडे मोटिवेशन के इस वीडियो में वो जिम में पसीना बहाती हुई नजर आ रही हैं। एक्सरसाइज करते हुए शिल्पा कैप्शन में लंजेस यानी एक्सरसाइज के फायदे बता रही हैं। वीडियो के कैप्शन में शिल्पा बताती हैं कि घुटने में चोट के चलते उनके लिए लजेंस करना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन यह कैलोरी कम करने का सबसे बेहतरीन तरीका है।ये एक्सरसाइज हमारे पैरों को शेप में लाता है, साथ ही हमारी लोअर बॉडी और ज्यादा मजबूत बनाता है।’ पोस्ट में आगे शिल्पा लिखती हैं- ‘ये एक्सरसाइज जरूर ट्राई करें, अगर आप अपने पैरों में मजबूती देखना चाहते हैं और मुझे कमेंट में बताएं कि कैसा महसूस हो रहा है।’ अपनी फिटनेस ट्रेनर को याशमीन चौहान को टैग करते हुए शिल्पा लिखती हैं- ‘तुमने तो मुझे मार ही दिया।’ सोशल मीडिया पर शिल्पा का ये वीडियो बेहद सुर्खियों में हैं। बत...
काबुल में चीनी होटल पर हमला:अंदर चीन के कई नागरिक फंसे, हमलावर के फिदायीन होने की आशंका

काबुल में चीनी होटल पर हमला:अंदर चीन के कई नागरिक फंसे, हमलावर के फिदायीन होने की आशंका

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
काबुल. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में चीनी होटल के नाम से मशहूर एक रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस पर हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस होटल में कई चीनी नागरिक मौजूद हैं। कुछ फुटेज भी सामने आए हैं। इनमें होटल के एक हिस्से में आग नजर आ रही है। तालिबान हुकूमत या चीनी एम्बेसी ने अब तक इस मामले पर कुछ नहीं कहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक- होटल के अंदर कुछ फिदायीन हमलावर मौजूद हैं। ऐसे में तालिबान की सिक्योरिटी फोर्सेज को अंदर जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। होटल के अंदर से फायरिंग की आवाजें आ रही हैं। चीन के कई डिप्लोमैट्स यहां अक्सर आते हैं। यह हमला ऐसे वक्त हुआ जब शुक्रवार को ही चीन के एम्बेसेडर ने काबुल में अपनी एम्बेसी की सिक्योरिटी को लेकर तालिबान के अफसरों से बातचीत की थी। दो हफ्ते पहले इसी इलाके में मौजूद पाकिस्तान की एम्बेसी पर फायरिंग की गई थी। इसमें एक पाकिस्तानी डिप्ल...
स्कूल बस दुष्कर्म मामला : बस चालक को तिहरा आजीवन कारावास

स्कूल बस दुष्कर्म मामला : बस चालक को तिहरा आजीवन कारावास

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
भोपाल (वार्ता). मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक नामी निजी स्कूल बस में साढ़े तीन साल की एक मासूम छात्रा से दुष्कर्म के दोषी ठहराए गए बस चालक को राजधानी की एक अदालत ने तिहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।घटना की दूसरी आरोपी बस की आया उर्मिला साहू को 20 साल की सजा हुई है।लोक अभियोजन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी हनुमत जाटव (32) को तिहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आया उर्मिला को 20 साल की कैद हुई है।भोपाल स्थित एक नामी निजी स्कूल की साढ़े तीन वर्ष की मासूम के साथ दुष्कृत्य के सनसनीखेज मामले में अदालत ने शनिवार को दोनों आरोपियों को दोषी पाया था।विशेष न्यायालय की न्यायाधीश शैलेजा गुप्ता ने इसी वर्ष सितंबर माह की इस घटना के सिलसिले में दोनों आरोपियों को दोषी पाया। स्कूल की साढ़े तीन वर्ष की छात्रा के साथ स्कूल बस में दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आयी थी। इस मामले में बसचा...
सदन में दिये गये बयानों को सत्यापित करें सदस्य: धनखड़

सदन में दिये गये बयानों को सत्यापित करें सदस्य: धनखड़

टॉप न्यूज़
नयी दिल्ली (वार्ता). राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन को पवित्र मंच करार देते हुए आज कहा कि सदस्यों को यहां तथ्यों के साथ सही वक्तव्य रखने चाहिए और वह जो कह रहे हैं उसकी जिम्मेदारी लेते हुए जरूरत पड़ने पर उसे सत्यापित करते हुए पटल पर भी रखना चाहिए।श्री धनखड़ ने सोमवार को शून्यकाल के दौरान आम आदमी पार्टी के संजय सिंह के केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय जांच एजेन्सियों के दुरूपयोग का मामला उठाये जाने पर यह बात कही।सभापति ने कहा कि यह सदन बेहद पवित्र मंच है और सदस्यों को यहां कही जाने वाले बातों की वैधता की जिम्मेदारी लेते हुए इन्हें सत्यापित करते हुए जरूरत पड़ने पर सदन के पटल पर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सदस्यों को कोई भी बात केवल मीडिया की रिपोर्ट या अन्य स्रोतों के आधार पर नहीं कहनी चाहिए। सभापति ने कहा कि वह इस बारे में विभिन्न पार्टियों के सदन में नेताओं के साथ बैठक करेंगे।राज्यसभा में ...
इंग्लैंड ने रोमांचक टेस्ट में पाकिस्तान को 26 रन से हराया

इंग्लैंड ने रोमांचक टेस्ट में पाकिस्तान को 26 रन से हराया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुल्तान (वार्ता). इंग्लैंड ने सऊद शकील (94) के जुझारू अर्द्धशतक के बावजूद पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में सोमवार को 26 रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 355 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में पाकिस्तान टेस्ट के चौथे दिन 328 रन पर आॅलआउट हो गयी। इंग्लैंड ने 22 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट शृंखला जीती है। इससे पहले उन्होंने 2000 में नासिर हुसैन की कप्तानी में मेजबान टीम को 1-0 से हराया था।शकील ने चौथे दिन की शुरूआत 54 रन के स्कोर से की, जबकि पाकिस्तान जीत से 157 रन पीछे था। फहीम अशरफ (10) के आउट होने के बाद शकील ने मोहम्मद नवाज के साथ 80 रन की साझेदारी की। शकील ने 213 गेंदें खेलकर आठ चौकों के साथ 94 रन बनाये, जबकि नवाज ने 62 गेंदों पर सात चौके लगाकर 45 रन की पारी खेली।शकील-नवाज की यह साझेदारी पाकिस्तान को जीत की ओर ले जा रही थी, लेकिन मार्क व...
गुजरात में CM भूपेंद्र और 16 मंत्रियों की शपथ:प्रधानमंत्री ने मंच पर झुककर जनता को प्रणाम किया, पूर्व CM रूपाणी से भी चर्चा की

गुजरात में CM भूपेंद्र और 16 मंत्रियों की शपथ:प्रधानमंत्री ने मंच पर झुककर जनता को प्रणाम किया, पूर्व CM रूपाणी से भी चर्चा की

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
गांधीनगर. 62 साल के भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री की शपथ ली। गांधीनगर सचिवालय के हेलीपैड ग्राउंड में राज्यपाल ने दोपहर 2 बजे उन्हें पद की शपथ दिलाई। भूपेंद्र पटेल के बाद 16 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें आठ कैबिनेट, दो स्वतंत्र प्रभार और छह राज्यमंत्री हैं। शपथ के बाद प्रधानमंत्री ने मंच पर झुककर लोगों को प्रणाम किया। इसके बाद भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल से मुलाकात कर उनके साथ फोटो खिंचाया। चलते समय उन्होंने पूर्व CM विजय रूपाणी से बात की। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा शासित राज्यों के CM भी मौजूद थे। 200 संत भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हिस्सा बने। भूपेंद्र की कैबिनेट में हार्दिक को जगह नहींगुजरात के 18वें मुख्यमंत्री बनने वाले पटेल पाटीदार समुदाय से इकलौते नेता हैं, जो लगातार दूसरी बार CM बन रहे ...