Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

शाहरुख खान की ‘जवान’ का कमाल, लॉक की ऐतिहासिक डील, रिलीज से पहले ही कमा डाले 250 करोड़

शाहरुख खान की ‘जवान’ का कमाल, लॉक की ऐतिहासिक डील, रिलीज से पहले ही कमा डाले 250 करोड़

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
मुंबई. शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जवान' की इस समय खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसको खूब तारीफें मिली हैं। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है लेकिन उससे पहले ही फिल्म ने करीब 250 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म को ये अमाउंट डिजिटल राइट्स बेचकर मिला है। राइट्स खरीदने के लिए थी कंपनियों की लंबी कतारजवान के निर्माताओं को फिल्म के म्यूजिक, डिजिटल और सेटेलाइस राइट्स के बदले करीब 250 करोड़ मिले हैं। फिल्म के राइट्स के लिए कई कंपनियां कतार में थीं। डिजिटल राइट्स एक बड़े प्लेटफॉर्म को मिले हैं। वहीं म्यूजिक के राइट्स टी-सीरीज ने 36 करोड़ रुपए में अपने पास रखे हैं। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की कंपनी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है। ऐसे में उनको 250 करोड़ की रकम फिल्म रिलीज से पहले ही मिल गई है। जवान में दिखेंगे कई बड़े सितारे'जवान' से फिल्म इंडस्ट्री और ...
बीकानेर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-बीकानेर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन का मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया स्वागत, किया बड़ा ऐलान

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-बीकानेर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन का मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया स्वागत, किया बड़ा ऐलान

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर। अब बीकानेर से दिल्ली और दिल्ली से बीकानेर इलेक्ट्रिक इंजन ट्रेन चलेंगी। दिल्ली-बीकानेर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन आज बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंची। मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इलेक्ट्रिक ट्रेन का स्वागत किया। शाम को यह ही ट्रेन दिल्ली को वापसी करेगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा बीकानेर रेलवे क्षेत्र में विकास कर रहा है। आने वाले समय में वंदे भारत ही नहीं बल्कि शताब्दी ट्रेन भी बीकानेर से चलेंगी। आगामी समय में बीकानेर को रेलवे की तरफ से बहुत बड़ी सौगात मिलेगी। केंद्रीय मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल कहा कि मैं बीकानेर रेलवे स्टेशन की 471 करोड़ रुपए की पुनर्विकास योजना को मंजूरी देने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी को बधाई देता हूं।देश के करीब 25 शहर बीकानेर से सीधा जुड़ेइस मौके पर खुशी जताते हुए मंत्री अर्जुन मेघवाल ने बताया कि बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक कार्...
साउथ अफ्रीका की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, अब तक 56 की मौत

साउथ अफ्रीका की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, अब तक 56 की मौत

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. साउथ अफ्रीका में आज जल्द सुबह एक दर्दनाक हादसे का मामले सामने आया। जोहानसबर्ग शहर में आज, गुरूवार, 31 अगस्त को जल्द सुबह एक 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। यह हादसा उस समय हुआ जब ज़्यादातर लोग सो रहे थे। इस वजह से उन्हें शुरू में आग लगने के बारे में पता ही नहीं चल पाया। और जब तक उन्हें पता चला तब तक आग बिल्डिंग में फ़ैल चुकी थी। अब तक 56 की मौतजोहानसबर्ग की बिल्डिंग में लगी भीषण आग की जानकारी मिलते ही फायर डिपार्टमेंट से दमकल मौके पर पहुंच गए। कई घंटों की मशक्कत के बाद आख़िरकार आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे की वजह से बिल्डिंग को तो नुकसान पहुंचा ही, साथ ही कई लोगों ने अपनी ज़िंदगी भी गंवा दी। जानकारी के अनुसार इस भीषण आग की वजह से अब तक 56 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार यह आंकड़ा बढ़ सकता है।40 से ज़्यादा लोग घायलजोहानसबर्ग की बिल्डिंग में ल...
बारिश से धुल सकता है भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

बारिश से धुल सकता है भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली.  एशिया कप 2023 के तहत भारत और पाकिस्‍तान के बीच महामुकाबला शनिवार 2 सितंबर को कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्‍तान की टीम जहां इस टूर्नामेंट में नेपाल के खिलाफ जीत से आगाज कर चुकी है तो वहीं भारतीय टीम भी श्रीलंका पहुंच चुकी है। इस हाईवोल्‍टेज मुकाबले का दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इं‍तजार है। इसी बीच खबर आ रही है कि इस मुकाबले में बारिश भी विलेन बन सकती है। आइये जानते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम का हाल कैसा रहने वाला है? भारत-पाक के आखिरी वनडे में भी बारिश बनी थी विलेन बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच इससे पहले आखिरी एकदिवसीय मुकाबला 2019 में मैनचेस्‍टर के ओल्‍ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला गया था। वह मुकाबला भी आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड के तहत ही हुआ था। भारत बनाम पाकिस्‍तान के उस मुकाबले में भी बारिश ने बाधा डाली थी और टीम इंडिया ने उस मैच ...
गौतम अडानी ग्रुप के धराशायी हुए सभी शेयर, नए आरोपों से निवेशकों में हड़कंप

गौतम अडानी ग्रुप के धराशायी हुए सभी शेयर, नए आरोपों से निवेशकों में हड़कंप

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. संगठित अपराध और भ्रष्टाचार रिपोर्टिंग परियोजना (ओसीसीआरपी) द्वारा लगाए गए ताजा आरोपों के अडानी समूह द्वारा खंडन के बावजूद गुरुवार सुबह के सौदों के दौरान अडानी समूह के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया। आज शेयर बाजार खुलने की घंटी बजने के कुछ ही मिनटों के भीतर अडानी समूह के सभी शेयर लाल क्षेत्र में फिसल गए। ग्रुप की सभी दस लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। एक मीडिया ग्रुप की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी ग्रुप ने गुपचुप तरीके से खुद अपने शेयर खरीदकर स्टॉक एक्सचेंज में लाखों डॉलर का निवेश किया। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया है। बाजार खुलते ही धराशायी हुए ग्रुप के सभी शेयरसुबह के सौदों के दौरान अदानी पावर के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जबकि अदानी ट्रांसमिशन के शेयर की कीमत सुबह के शुरुआती सत्र में 3.3 प्रतिशत...
केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को दी जम्मू कश्मीर में चुनाव की जानकारी

केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को दी जम्मू कश्मीर में चुनाव की जानकारी

देश-विदेश, जयपुर, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर में किसी भी वक्त चुनाव का एलान हो सकता है। सबसे पहले जम्मू कश्मीर में पंचायत का चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में मतदाताओं की सूची भी तैयार हो गई है। केंद्र सरकार ने यह जानकारी में धारा 370 को लेकर हो रही सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय को दी है। केंद्र सरकार ने पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर भी जानकारी दी है। उच्चतम न्यायालय में केंद्र सरकार ने कहा है कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा दिया जाएगा लेकिन कब दिया जाएगा। इसमें अभी समय है। 13वें दिन हो रही सुनवाई में केंद्र सरकार की तरफ से अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू और कश्मीर में किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है। सबसे पहले पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। विधानसभा और लोकसभा चुनाव का फैसला केंद्रीय चुनाव आयोग करेगा। इस बयान से यह बात साफ हो गई है कि विधानसभा के चुनाव में अभी वक्त लगने जा रहा है...
बचपन में ‘तारे जमीं पर’ के ईशान की तरह थे सनी देओल, पढ़ नहीं पाने पर बच्चे कहते थे डफर, टीचर से पड़ते थे थप्पड़

बचपन में ‘तारे जमीं पर’ के ईशान की तरह थे सनी देओल, पढ़ नहीं पाने पर बच्चे कहते थे डफर, टीचर से पड़ते थे थप्पड़

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई. आमिर खान और दर्शील सफारी की हिट फिल्म 'तारे जमीन पर' में मुख्य किरदार ईशान डिस्लेक्सिया नाम की बीमारी से पीड़ित होता है। जिसकी वजह से उसको पढ़ने में बहुत दिक्कत होती है और स्कूल में भी उसका मजाक बनता है। सनी देओल ने खुलासा किया है कि वो भी बचपन में डिस्लेक्सिया से जूझ चुके हैं। जिसकी वजह से वो बड़े होकर भी सार्वजनिक भाषण देनें में घबराते थे। सनी देओल ने एक इंटरव्यू में कहा, मैं बचपन में डिस्लेक्सिक था। उस समय, हम यह भी नहीं जानते थे कि इसका क्या मतलब है। कुछ याद नहीं हो पाता था, पढ़ाई में अच्छे नंबर नहीं मिलते थे। ऐसे में टीचर के थप्पड़ पड़ते थे, डफर कहा जाता था। अब भी जब पढ़ने की बात आती है तो कई बार शब्द उलझे हुए लगते हैं। जब पब्लिक स्पीच में मुझे टेलीप्रॉम्प्टर के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है तो मैं मना कर देता हूं। इसकी वजह ये है कि मुझे ऐसे पढ़ने में दिक्कत होती है। डिस्ले...
पाकिस्तान की नेपाल के खिलाफ बेहद खराब शुरुआत, दोनों ओपनर पवेलियन लौटे

पाकिस्तान की नेपाल के खिलाफ बेहद खराब शुरुआत, दोनों ओपनर पवेलियन लौटे

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली.  एशिया कप 2023 का पहला आज पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्‍तान में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्‍तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। ऐसे में आज एशिया कप के उद्घघाटन मुकाबले में पाकिस्‍तान की तरफ से रन बरसने की उम्‍मीद थी, लेकिन उसकी शुरुआत ही बेहद खराब रही। दोनों ही ओपनर महज 25 रन के स्‍कोर पर पवेलियन लौट चुके हैं। फिलहाल पाकिस्‍तान का स्‍कोर दो विकेट के नुकसान पर 10 ओवर में 44 रन है। एसीसी प्रीमियर कप का खिताब जीतकर एशिया कप में जगह बनाने वाली नेपाल की टीम ने एशिया कप के डेब्‍यू में ही पाकिस्‍तान के खिलाफ दमदार शुरुआत की है। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान की टीम को पहला झटका महज 21 रन के स्‍कोर पर लगा। जब करण केसी ने सलामी बल्‍लेबाज फखर जमान (15) को विकेट के पीछे आसिफ शेख के हाथों कैच करा दिया। इसके महज चार रन के बाद ही पाकिस्‍तानी...
कौन हैं PM नरेंद्र मोदी की पाकिस्तानी बहन ‘कमर मोहसिन शेख’, जो बांधती हैं उन्हें राखी

कौन हैं PM नरेंद्र मोदी की पाकिस्तानी बहन ‘कमर मोहसिन शेख’, जो बांधती हैं उन्हें राखी

टॉप न्यूज़, What's Hot, देश-विदेश
नई दिल्ली.  रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के प्यार का प्रतीक है। इस त्योहार का सभी भाई-बहन बेसब्री से इंतजार करते हैं। देशभर से पीएम मोदी को महिलाओं से लेकर स्कूल की लड़कियां तक राखी भेजती है। पीएम रक्षाबंधन के अवसर पर छोटी-छोटी बच्चियों से राखी बंधवाते है, उन्हें टॉफ़ी खिलाते हैं। लेकिन, अब जो कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं वो सीधा आपके दिल को छू जाएगी। क्योंकि ये कहानी है पीएम मोदी की पाकिस्तान बहन कमर मोहसिन शेख के बारे में जो लगभग पिछले 27 वर्षों से अपने भाई मोदी को राखी बांधती आ रहीं हैं। कौन हैं कमर मोहसिन शेखपीएम मोदी की बहन कमर मोहसिन शेख का जन्म पाकिस्तान में हुआ लेकिन उनकी शादी गुजरात के रहने वाले भारतीय मोहसिन शेख से हुई है जो कि पीएम मोदी के प्रिय मित्रों में से एक हैं। बहुत पहले से दोनों दोस्त का एक-दूसरे के घर आना-जाना होता था। जब पहली बार पीएम मोदी अपने दोस्त की पत्नी क...
नागरिकों को तेजगति से सेवाओं की डिलीवरी पर फोकस करें : मोदी

नागरिकों को तेजगति से सेवाओं की डिलीवरी पर फोकस करें : मोदी

टॉप न्यूज़, What's Hot, देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकारी सेवा में आने वाले युवा प्रशासकों का आज आह्वान किया कि वे नागरिक सेवाओं की तेज डिलीवरी तथा टुकड़ों की जगह एक स्थायी एवं दीर्घकालिक समाधान मुहैया कराने के लिए खुद को तैयार करें और इसके लिए तकनीक की भी मदद लें।श्री मोदी ने यहां सरकारी सेवाओं में नियुक्ति किये गये 51 हजार से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र वितरण के अवसर पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा, ह्लसरकार और शासन में बदलाव लाने के मिशन में आप सभी युवा मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं। आप सभी उस पीढ़ी से आते हैं जहां सब कुछ बस एक क्लिक पर मिल जाता है। लोग हर सर्विस की तेज डिलीवरी चाहते हैं। आप अच्छी तरह जानते हैं कि आज की पीढ़ी समस्याओं का टुकड़ों में समाधान नहीं चाहती है, उन्हें स्थायी समाधान चाहिए। इसलिए, जनसेवक होने के नाते आपको ऐसे फैसले लेने होंगे, ऐसी जिम्मेदारियां नि...