Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

आ गई टाटा की दमदार iCNG कारें, देगी शानदार माइलेज

आ गई टाटा की दमदार iCNG कारें, देगी शानदार माइलेज

बिजनेस
नई दिल्ली देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने बुधवार को भारत में आधिकारिक तौर पर अपनी लोकप्रिय हैचबैच कार Tiago (टियागो) और सेडान कार Tigor (टिगोर) को iCNG टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च कर दिया है। Tiago CNG और Tigor CNG के साथ, टाटा मोटर्स अपने यात्री वाहनों पर फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट की पेशकश करने वाला तीसरा मास-मार्केट कार निर्माता बन गया है। इन दो मॉडल्स के बाद टाटा मोटर्स बाद में अपनी और गाड़ियों का भी सीएनजी मॉडल लॉन्च कर सकती है। भारतीय बाजार में ये कारें मारुति सुजुकी और ह्यूंदै की सीएनजी कारों को कड़ी टक्कर देंगी।  सीएनजी टेक्नोलॉजी वाले वाहनों के बढ़ते बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए, टाटा मोटर्स यह सुनिश्चित कर रही है कि वह सभी पावरट्रेन के साथ वाहनों की बिक्री करे। टियागो और टिगोर को सीएनजी किट से लैस करने से उन शहरों में ...
Xiaomi 11T Pro 5G: 120Hz रिफ्रेश रेट और 120W की चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च हुआ शाओमी का यह फोन

Xiaomi 11T Pro 5G: 120Hz रिफ्रेश रेट और 120W की चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च हुआ शाओमी का यह फोन

बिजनेस
नई दिल्ली शाओमी ने भारतीय बाजार में अपने एक और नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 11T Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। जनवरी 2022 में भारत में लॉन्च होने वाला शाओमी का यह दूसरा फ्लैगशिप फोन है। इससे पहले शाओमी ने भारतीय बाजार में जनवरी के पहले सप्ताह में Xiaomi 11i सीरीज लॉन्च की है जिसके तहत Xiaomi 11i HyperCharge 5G और Xiaomi 11i 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुए हैं। इनमें से Xiaomi 11i HyperCharge 5G भारत का सबसे तेजी से चार्ज होने वाला स्मार्टफोन है। इसके साथ 120W की चार्जिंग का सपोर्ट है। Xiaomi के इस नए फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर है। Xiaomi 11T Pro 5G का मुकाबला भारतीय बाजार में Realme GT, OnePlus 9RT, iQoo 7 Legend और Vivo V23 Pro जैसे स्मार्टफोन से होगा। Xiaomi 11T Pro 5G फोन पर एयरटेल के नेटवर्क पर मुंबई में 5जी की ट...
शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स 656 अंक टूटा

शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स 656 अंक टूटा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट का दौर जारी रहा। इस बीच आधे दिन के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 783 अंक तक टूटकर 60 हजार के स्तर से नीचे 59,971 पर पहुंच गया। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 225 अंकों की भारी गिरावट के बाद 18000 के स्तर से नीचे तक लुढ़क गया। हालांकि, कारोबार के अंत में सेंसेक्स में कुछ सुधार हुआ और यह 656 अंक टूटकर 60,098 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 175 अंक गिरकर 17,938 के स्तर पर बंद हुआ।  लाल निशान पर हुई थी बाजार की शुरुआतइससे पहले बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई थी। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स ने जहां 287 अंक की ...
खुल गया साल 2022 का पहला आईपीओ

खुल गया साल 2022 का पहला आईपीओ

बिजनेस
नई दिल्ली साल 2022 का पहला आईपीओ सब्सक्रिप्शन के बुधवार को खुल गया। एजीएस ट्रांजेक्ट टेक्नोलॉजीज का यह आईपीओ 21 जनवरी को बंद होगा। इसे निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और खुलने के कुछ ही घंटों में यह 66 फीसदी तक भर गया।  ये रहा शेयरों का प्राइज बैंड गौरतलब है कि एजीएस ट्रांजेक्ट के शेयर 166 से 175 रुपए पर मिल रहे हैं। इस के शेयरों के एक फरवरी को शेयर बाजार में लिस्ट होने का अनुमान जताया जा रहा है। इससे पहले कंपनी ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 204 करोड़ रुपये जुटाए थे।  680 करोड़ जुटाने की है योजनाएजीएस ट्रांजेक्ट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का लक्ष्य बाजार से 680 करोड़ रुपये की रकम जुटाने का है। ग्रे मार्केट में यह शेयर प्रीमियम पर चल रहा है। इश्यू भाव से 10 रुपए ऊपर कारोबार कर रहा है। रिटेल सब्सक्रिप्शन की बात करें तो यह करीब 92 फीसदी सब्सक्राइब्ड हो चुका है।  ...
एक्सपर्ट का बड़ा दावा, इस ग्रह पर है एलियंस का ठिकाना, नासा छिपा रहा ये बड़ा राज

एक्सपर्ट का बड़ा दावा, इस ग्रह पर है एलियंस का ठिकाना, नासा छिपा रहा ये बड़ा राज

बिजनेस
नई दिल्ली एलियंस को लेकर आए दिन नए-नए दावे किए जाते हैं। दुनियाभर के वैज्ञानिक एलियंस की तलाश करने की कोशिश कर रहे हैं। वैज्ञानिक जानने चाहते हैं कि क्या सच में एलियंस का अस्तित्व है। इसके अलावा वैज्ञानिक UFO को लेकर भी जांच कर रहे हैं। अब इस बीच एक UFO शोधकर्ता ने बड़ा दावा किया है। शोधकर्ता का कहना है मंगल ग्रह पर एलियंस का बेस है। उन्होंने लाल ग्रह पर 25 किमी चौडे़ एलियंस के बेस को खोजा है। उनका कहना है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस एलियंस के ठिकाने को दुनिया से छिपा रही है। इस रिसर्चर का नाम स्कॉट वी वारिंग है। उन्होंने UFO और एलियन के जीवन पर अलग-अलग सिद्धांत दिया है। स्कॉट वी वारिंग ने कहा कि मंगल ग्रह की सतह पर एक आयताकार आकार की वस्तु को देखा है। इस तस्वीर में वस्तु ग्रे नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि वारिंग ने एलियंस को लेकर क्या-क्या दावे किए हैं। ...
कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का कार्यकाल 3 साल बढ़ा

कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का कार्यकाल 3 साल बढ़ा

बिजनेस
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनट बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया है कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का जो कार्यकाल है, उसको 1 अप्रैल 2022 से अगले 3 साल के लिए बढ़ाने का निर्णय कर दिया गया है। अब इसका कार्यकाल 31 मार्च 2025 तक होगा। इरेडा में 1500 करोड़ निवेश को मंजूरीकैबिनेट ने रिन्युअल एनर्जी सेक्टर के विकास के लिए इरेडा (IREDA) में 1500 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निर्दिष्ट ऋण खातों में उधारकर्ताओं को छह महीने के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच अंतर के अनुग्रह भुगतान की योजना को भी मंजूरी दी है।...
ज्वेलरी इंडस्ट्री को बजट से बड़ी उम्मीद, आभूषणों पर जीएसटी घटाने के साथ ये अनिवार्यता खत्म करने की मांग

ज्वेलरी इंडस्ट्री को बजट से बड़ी उम्मीद, आभूषणों पर जीएसटी घटाने के साथ ये अनिवार्यता खत्म करने की मांग

बिजनेस
नई दिल्ली देश का आम बजट पेश होने में महज कुछ दिन का समय ही बचा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2022 को बजट पेश करेंगी। उम्मीद है कि इस बार का बजट लोक लुभावन हो सकता है। इस बीच तमाम सेक्टरों के साथ जेम्स एंड ज्वेलरी इंडस्ट्री ने भी कई उम्मीदें बांध रखी हैं। इनमें कीमती पीली धातु सोने से बने आभूषणों पर जीएसटी दर को कम करना भी शामिल है।  आभूषणों पर जीएसटी 1.25% करने की मांगइस बार के आम बजट से देश के करदाताओं के साथ लगभग हर सेक्टर को बड़ी आस है। कोरोना महामारी के साये में 1 फरवरी 2022 को पेश होने वाले बजट में ज्वेलरी इंडस्ट्री ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आभूषणों पर जीएसटी दर घटाने की मांग की है। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेसी) ने ज्वेलरी पर जीएसटी को मौजूदा 3 फीसदी से घटाकर 1.25 फीसदी करने की मांग की है।...
दूसरी दुनिया से आया है ये दुर्लभ “काला हीरा”

दूसरी दुनिया से आया है ये दुर्लभ “काला हीरा”

बिजनेस
नई दिल्ली सोने, चांदी, हीरे,और मोती के गहने पहनना सबकी चाहत होती है। जो लोग इन्हें खरीद सकते हैं वो खरीदते भी हैं। दुनिया भर में एक से बढ़कर एक महंगे रत्न, नगीने आपने देखे और सुने होंगे। मगर, हाल ही में एक ऐसे रत्न की प्रदर्शनी लोगों के लिए लगाई गई जिसे अब तक का सबसे महंगा रत्न कहा जा रहा है। जी हां! दुबई में दुनिया का सबसे महंगा कट हीरा पहली बार लोगों के सामने लाया गया। इस हीरे को पिछले बीस साल से कभी भी सार्वजनिक रूप से लोगों के सामने नहीं लाया गया और न ही इसे कभी बेचा गया। ये हीरा काफी लंबे समय से सुरक्षित रखा गया था। यही कारण है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी इसे दुनिया का "सबसे बड़ा कट हीरे" का दर्जा दिया है। एक बार फिर ये हीरा दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।...
शिक्षा क्षेत्र को आगामी बजट से बड़ी आस

शिक्षा क्षेत्र को आगामी बजट से बड़ी आस

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली  देश का आम बजट पेश होने में महज कुछ दिन बाकी रह गए हैं। आगामी एक फरवरी 2022 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कोरोना से क्षतिग्रस्त अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए बजट पेश करेंगी। विभिन्न क्षेत्रों के साथ इस बार शिक्षा क्षेत्र भी बजट से काफी उम्मीदें लगाए बैठा है। ऐसी संभावना है कि इस बार केंद्र सरकार शिक्षा क्षेत्र के लिए अपने बजट में इजाफा कर सकती है।  पिछले बजट में हुई थी 6 फीसदी कटौतीशिक्षा क्षेत्र को इस बार के बजट 2022 से खासी उम्मीदें हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार सरकार पिछले वित्त वर्ष की तरह शिक्षा क्षेत्र के बजट में पिछले साल की तरह कटौती नहीं करेगी, बल्कि इस ओर विशेष तौर पर ध्यान केंद्रित करेगी। गौरतलब है कि पिछले साल, सरकार ने वार्षिक बजट में शिक्षा के लिए अपने आवंटन में 6 फीसदी की कटौती की थी। इस कटौती के बाद बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए ...
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 86 अंक चढ़ा, निफ्टी 18300 के पार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 86 अंक चढ़ा, निफ्टी 18300 के पार

बिजनेस
नई दिल्ली सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 86 अंक की तेजी के साथ 61,309 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18,300 के स्तर के पार पहुंचकर बंद हुआ। कारोबार के अंत में निफ्टी 52 अंक की बढ़त के साथ 18,308 के स्तर पर बंद हुआ। हरे निशान पर खुला था शेयर बाजारइससे पहले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 52 अंक उछलकर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 30 अंक की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। शेयर बाजार खुलने के साथ लगभग 1674 शेयरों में तेजी आई थी, जबकि 657 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी। बता दें कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार ...