Sunday, September 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

11 लाख से ज्यादा दावे मिले:क्लेम सेटलमेंट में LIC तीसरे नंबर पर, ज्यादातर कंपनियों का औसत 90% से ऊपर

11 लाख से ज्यादा दावे मिले:क्लेम सेटलमेंट में LIC तीसरे नंबर पर, ज्यादातर कंपनियों का औसत 90% से ऊपर

बिजनेस
मुंबई वित्तवर्ष 2020-21 के दौरान जीवन बीमा कंपनियों ने 90% से ज्यादा क्लेम सेटलमेंट किया है। LIC इस मामले में तीसरे नंबर पर रही। 2020-21 की रिपोर्ट जारी भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार व्यक्तिगत जीवन बीमा के मामले कुल 11.01 लाख क्लेम्स कंपनियों को मिले थे। इसमें से जीवन बीमा कंपनियों ने 10.84 लाख क्लेम्स का पेमेंट किया। जिसकी कुल रकम 26,422 करोड़ रुपए थी। 9527 क्लेम्स को स्पष्टीकरण मिलने के बाद खारिज कर दिया गया। इसकी रकम 865 करोड़ रुपए थी। जबकि 3,032 क्लेम को सीधे खारिज कर दिया गया। इसकी रकम 60 करोड़ रुपए थी। वर्ष के अंत में लंबित क्लेम्स 3,055 थे। इनकी राशि कुल 623 करोड़ रुपए थी।...
बिटकॉइन और इथीरियम सहित ज्यादातर प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी गिरावट, बिटकॉइन 2.47 लाख से ज्यादा फिसला

बिटकॉइन और इथीरियम सहित ज्यादातर प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी गिरावट, बिटकॉइन 2.47 लाख से ज्यादा फिसला

बिजनेस
नई दिल्ली बीते 24 घंटों में लगभग सभी क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट देखने को मिली है। बिटकॉइन, इथीरियम और कारडानो जैसी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। आज यानी गुरुवार को बिटकॉइन शाम 5 बजे 6.65% (24 घंटे में) की गिरावट के साथ 34.70 लाख रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान इसकी कीमत में 2.47 लाख रुपए की गिरावट आई है। इथीरियम की बात करें तो ये भी 10.49% गिरकर पर 2.72 लाख रुपए पर आ गई है। टेदर और USD कॉइन में तेजीटेदर और USD कॉइन में आज तेजी देखने को मिल रही है। टेदर आज 1.43% बढ़ा है। यह बीते 24 घंटों में 1.14 रुपए बढ़कर 81 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं USD कॉइन में 1.43% की तेजी आई है।...
जियो, एयरटेल और Vi के इन प्लान्स में मिलेंगी रोजना 3GB डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ कई सुविधाएं

जियो, एयरटेल और Vi के इन प्लान्स में मिलेंगी रोजना 3GB डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ कई सुविधाएं

बिजनेस
नई दिल्ली कोरोना की तीसरी लहर ने देश में दस्तक दे दी है। ऐसे में कई कंपनियों ने फिर एक बार अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दे दिया है। ऐसे में वर्क फ्रॉम होम के कारण उन्हें रोजाना ज्यादा डाटा की जरूरत पड़ रही है। एयरटेल, जियो और वोडा-आइडिया (Vi) के ऐसे कई प्लान हैं जिनमें फ्री कॉलिंग के साथ ज्यादा डाटा की सुविधा भी मिलेगी। इन प्लान्स में आपको 3GB या उससे ज्यादा हाई स्पीड डेटा रोजाना मिलेगा। हम आपको इन प्लान्स के बारे में बता रहे हैं।...
आरोपी श्वेता के परिवार वाले बोले – सोशल मीडिया पर एक लड़का मिला

आरोपी श्वेता के परिवार वाले बोले – सोशल मीडिया पर एक लड़का मिला

बिजनेस
बीते कुछ दिनों से 'बुली बाई' ऐप लगातार सुर्खियों में है। इस ऐप से जुड़े लगातार कई खुलासे हो रहे हैं। अब बुली बाई केस में गिरफ्तार आरोपी श्वेता सिंह के परिवार वालों का कहना है कि वो अभी कुछ ही समय पहले ही 18 साल की हुई है। उसको न तो किसी से कोई मतलब था और न ही वो किसी भी गलत काम में पड़ती थी। उसे सोशल मीडिया पर एक लड़का मिला था, जिसके कहने पर उसने अकाउंट बनाया था। दरअसल, मुंबई पुलिस ने 'बुली बाई' ऐप के सिलसिले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर ऑनलाइन पोस्ट कर उन्हें बदनाम किया जा रहा था। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने अपने ट्विटर हैंडल में सिख समुदाय से संबंधित नामों का इस्तेमाल किया था, जिससे कि लोगों को गुमराह किया जा सके और आरोपियों की पहचान न हो पाए। इस संबंध में साइबर यूनिट द्वारा उत्तराखंड से गिरफ्तार की गई 18 वर्षीय महिला श्वेता सिंह...
10वीं पास अभ्यर्थी 10 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन, 21,700 रुपए मिलेगी सैलरी

10वीं पास अभ्यर्थी 10 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन, 21,700 रुपए मिलेगी सैलरी

जयपुर, बिजनेस
जयपुर नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने क्षेत्रीय कार्यालयों में कुल 641 तकनीशियन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 10 जनवरी, 2022 को रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को इसी समय अवधि तक ऑनलाइन शुल्क भी जमा करना होगा। वहीं 25 जनवरी से 5 फरवरी, 2022 के दौरान परीक्षा होगी। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की और से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक पात्रता 10वीं पास है। तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। जिसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 21,700 रुपए वेतन के साथ भत्ते स्तर-3 अनुक्रमणिका-1(7वें सीपीसी) मिलेगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा 10 जनवरी, 2022 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ...
महज चार देशों की जीडीपी एपल की वैल्यू से ज्यादा, दूसरों से अलग सोच ने इस मुकाम पर पहुंचाया

महज चार देशों की जीडीपी एपल की वैल्यू से ज्यादा, दूसरों से अलग सोच ने इस मुकाम पर पहुंचाया

बिजनेस
नई दिल्ली आईफोन बनाने वाली दिग्गज टेक कंपनी एपल ने सोमवार को 3 लाख करोड़ डॉलर यानी लगभग 225 लाख करोड़ रुपए के बाजार पूंजीकरण वाली पहली कंपनी बनकर एक नया इतिहास रचा दिया। यह अब तक किसी भी कंपनी का सबसे ज्यादा वैल्यूएशन है। यही नहीं इस जादुई आंकड़े को छूकर एपल ने दुनिया के कई देशों की जीडीपी को भी कहीं पीछे छोड़ दिया है।  सैकड़ों देशों की जीडीपी से ज्यादा हैसियतइस मुकाम पर पहुंचने के साथ ही एक और बड़ी उपलब्धि एपल के नाम पर दर्ज हुई है। दरअसल, तीन ट्रिलियन डॉलर (करीब 225 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) मूल्य की कंपनी बनकर एपल ने दुनियाभर के सैकड़ों देशों की जीडीपी को भी पीछे छोड़ दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एपल की हैसियत लगभग 190 देशों की जीडीपी से भी कहीं ज्यादा है। इस सूची में कई बड़े देश भी शामिल हैं। ...
शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स फिर हुआ 60 हजारी, निफ्टी 17900 के पार पहुंचकर बंद

शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स फिर हुआ 60 हजारी, निफ्टी 17900 के पार पहुंचकर बंद

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
 बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही बीएसई के 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स एक बार फिर 60 हजारी हो गया। इसमें 367 अंक या 0.61 फीसदी की तेजी आई और इस बढ़त के साथ सेंसेक्स 60,233 के स्तर पर बंद हुआ।
मात्र 200 रुपये निवेश करके पा सकते हैं 28 लाख का रिटर्न

मात्र 200 रुपये निवेश करके पा सकते हैं 28 लाख का रिटर्न

बिजनेस
अगर योजनाबद्ध ढंग से किसी प्लान में निवेश किया जाए, तो वहां से हमेशा शानदार रिटर्न मिलता है। हालांकि, बीते कुछ सालों में निवेश के कई नए विकल्प खुले हैं। आज बड़े पैमाने पर लोग म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी जैसे क्षेत्रों में अपने पैसों को इन्वेस्ट कर रहे हैं। वहीं भारत में एक बड़ी आबादी ऐसी भी है, जो निवेश के इन रास्तों पर कदम रखने से डरती है। वो इन्वेस्टेमेंट के उन विकल्पों की तरफ रुख करती है, जहां पर रिस्क काफी कम होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी के एक खास प्लान के बारे में बताने वाले हैं। इस पॉलिसी का नाम एलआईसी जीवन प्रगति प्लान है। इसमें निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय अच्छा खासा रिटर्न पा सकते हैं। इस प्लान को खरीदने पर आपको बचत और सुरक्षा दोनों की गारंटी मिलती है। ...
टेस्ला के झिंजियांग में शोरूम खोलने के फैसले की आलोचना

टेस्ला के झिंजियांग में शोरूम खोलने के फैसले की आलोचना

बिजनेस
नई दिल्ली दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने चीन के झिंजियांग प्रांत की राजधानी उरुमकी में अपना शोरूम खोलने का फैसला किया है। लेकिन इसकी घोषणा के साथ ही कंपनी को अमेरिका की ओर से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका ने टेस्ला के फैसले पर कहा कि निजी क्षेत्र को चीन द्वारा किए गए मानवाधिकार के हनन और नरसंहार के लिए विरोध करना चाहिए।  व्हाइट हाउस की ओर से आया ये बयानबीते शुक्रवार को किए गए अपने इस फैसले के साथ इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला उन कंपनियों में शामिल हो गई है, जो पहले चीनी क्षेत्र में बिजनेस करने के मामले में विवादों में फंस चुकी हैं। व्हाइट हाउस ने निजी कंपनियों से झिंजियांग में चीन द्वारा मानवाधिकारों के हनन और नरसंहार का विरोध करने का आग्रह किया है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि निजी क्षेत्र की कंपनियां जो अपनी आपूर्ति श्रृंखला ...
इस वित्त वर्ष फार्मा उद्योग में आएगी बहार, इकरा ने जताया 11% की दर से बढ़ने का अनुमान

इस वित्त वर्ष फार्मा उद्योग में आएगी बहार, इकरा ने जताया 11% की दर से बढ़ने का अनुमान

बिजनेस
नई दिल्ली रेटिंग एजेंसी इकरा ने अपनी हालिया जारी रिपोर्ट में दावा किया है कि भारतीय फार्मा उद्योग वित्त वर्ष 2022-23 में रौनक रहेगी। इसमें कहा गया है कि यह उद्योग 9 से 11 फीसदी की दर से आगे बढ़ेगा। एजेंसी ने नये प्रोडक्ट इंट्रोडक्शन, रुपये में गिरावट और बाजार कवरेज के विस्तार के अलावा गैर-कोविड उत्पादों की मांग में सुधार को इसके लिए प्रमुख कारक करार दिया है। इकरा के मुताबिक, अमेरिकी बाजारों में कीमत से संबंधित दबाव के चलते दूसरी तिमाही में राजस्व वृद्धि सीमित रही, लेकिन भारत और अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं में इसकी वृद्धि दर मजबूत है। इसमें कहा गया है कि मजबूत राजस्व वृद्धि के कारण फार्मा क्षेत्र के लिए दृष्टिकोण स्थिर बना हुआ है। अपने अनुमान को जाहिर करते हुए रिपोर्ट में इकरा ने कहा कि कई कारक हैं जो इस वित्त वर्ष में फार्मा उद्योग की वृद्धि की ओर इशारा कर रहे हैं।  इक्रा में...