Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

इस IPO ने किया कमाल: सालभर में निवेशकों के 1.22 लाख बन गए 1.11 करोड़

इस IPO ने किया कमाल: सालभर में निवेशकों के 1.22 लाख बन गए 1.11 करोड़

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली  ईकेआई एनर्जी सर्विसेज ( EKI Energy Services Ltd) के शेयरों ने पिछले एक साल में जबरदस्त रिटर्न दिया है। ईकेआई एनर्जी सर्विसेज का आईपीओ (EKI Energy IPO) पिछले साल 2021 में आया था। निवेश के लिए यह आईपीओ 24 मार्च को खोला गया था और इसकी लिस्टिंग अप्रैल 2021 में हुई थी। इसकी लिस्टिंग बीएसई एसएमई एक्सचेंज (BSE MSE) में हुई थी। इस आईपीओ में पैसे लगाने वाले आज की तारीख में करोड़पति बन गए होते।  इश्यू प्राइस से 2,568.49% का रिटर्नआपको बता दें कि यह पब्लिक इश्यू अपने लिस्टिंग डे पर 37 प्रतिशत अधिक प्रीमियम के साथ 140 रुपये के स्तर पर खुला था। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹100 से ₹102 प्रति शेयर था। यह शेयर शुक्रवार 6 अप्रैल 2022 को बीएसई पर 1.55% चढ़कर 9,293 रुपये पर बंद हुआ है। यानी इसका मौजूदा शेयर प्राइस 9,293 रुपये है, जो कि इसके 102 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अपर प्राइस बैंड से लगभग...
बंद होने जा रहे हैं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 600 ब्रांच? ये रहा जवाब

बंद होने जा रहे हैं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 600 ब्रांच? ये रहा जवाब

बिजनेस
नई दिल्ली सेंट्रल बैंक ऑफ बैंक इंडिया (Central Bank Of India) 600 से ज्यादा अपनी शाखाएं बंद करने जा रहा है? इस तरह की चर्चा पिछले कई दिनों से टल रही है। अब बैंक की तरफ से भी इसको लेकर बयान जारी किया गया है। बैंक ने कहा है कि अभी शाखाओं को बंद करने को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है। बता दें, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 2017 से ही त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) के तहत रखा गया है। अप्रैल 2017 से दिसंबर 2021 तक इतनी शाखाएं हुईं बंद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 2017 अप्रैल से दिसंबर 2021 तक 186 शाखाओं को बंद किया था। एक रिपोर्ट में कहा गया कि बैंक 600 और शाखाओं को इस वित्त वर्ष बंद करने जा रहा है। इसके  बाद बैंक की तरफ से कहा गया कि ऐसा कोई फैसला अबतक नहीं लिया गया है। बैक ने कहा कि सभी बैंक अपने ग्राहकों और बिजनेस को ध्यान में रखते हुए शाखाओं का विलय, स्थान परिवर्तन जैसे बदलाव सम...
महंगाई के इस दौर में भी ये चार बैंक दे रहे हैं सीनियर सिटीजन को फिक्सड डिपाॅजिट पर तगड़ा रिटर्न 

महंगाई के इस दौर में भी ये चार बैंक दे रहे हैं सीनियर सिटीजन को फिक्सड डिपाॅजिट पर तगड़ा रिटर्न 

बिजनेस
नई दिल्ली फिक्सड डिपॉजिट एक ऐसा निवेश है जहां रिटर्न की गारंटी रहती हैं। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग एफडी में निवेश करते हैं। बढ़ती महंगाई की वजह से एफडी पर मिलने वाला रिटर्न एक चर्चा के विषय है। वहीं, कई ऐसे बैंक हैं जो एफडी पर सीनियर सीटिजन को तगड़ा रिटर्न दे रहे हैं। आइए चेक करते हैं लिस्ट -  इंडसंइड बैंक (IndusInd Bank)  इंडसंइड बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 2 साल से 5 साल एक महीने तक की एफडी पर 7% रिटर्न दे रहा है। वहीं, अगर कोई ग्राहक पांच साल के लिए एफडी करवाता है तो उसे 7% ब्याज मिलेगा। एफडी के जरिए 1.5 लाख रुपये टैक्स की छूट में क्लेम किया जा सकता है।  बैंक की तरफ से 1 साल से दो साल से कम की एफडी पर 6.50% ब्याज दिया जा रहा है। 270 दिन से 364 दिन की एफडी पर 6% ब्याज ग्राहकों को मिलेगा।  यस बैंक (Yes Bank)  यस बैंक अपने वरिष्ठ नागरिकों को 3 साल ...
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप 2.85 लाख करोड़ रुपये घटा, रिलायंस को सबसे ज्यादा घाटा

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप 2.85 लाख करोड़ रुपये घटा, रिलायंस को सबसे ज्यादा घाटा

बिजनेस
नई दिल्ली सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,85,251.65 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,225.29 अंक या 3.89 प्रतिशत और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 691.30 अंक या 4.04 प्रतिशत के नुकसान में रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1,14,767.5 करोड़ रुपये के नुकसान से 17,73,196.68 करोड़ रुपये पर आ गया। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज ही रही। TCS समेत का मार्केट कैप गिराटाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का बाजार मूल्यांकन 42,847.49 करोड़ रुपये टूटकर 12,56,152.34 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 36,984.46 करोड़ रुपये के नुकसान से 7,31,068.41 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 20,558.92 करोड़ रुपये ...
Oil Price: मांग कमजोर होने से खाद्य तेल- तिलहनों के भाव टूटे

Oil Price: मांग कमजोर होने से खाद्य तेल- तिलहनों के भाव टूटे

बिजनेस
नई दिल्ली इंडोनेशिया में खाद्य तेल के निर्यात पर पाबंदी हटने की अटकलें तेज होने और मांग कमजोर होने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों एवं मूंगफली तेल तिलहन कीमतों में गिरावट आई। वहीं शुक्रवार रात को शिकागो एक्सचेंज की भारी गिरावट के बाद थोड़ा सुधार होने से सोयाबीन डीगम और पामोलीन के साथ साथ बिनौला तेल कीमतों में सुधार आया। सोयाबीन तिलहन, सोयाबीन इंदौर तेल और सीपीओ सहित अन्य तेल तिलहनों के भाव पूर्व-स्तर पर बने रहे। बाजार सूत्रों ने बताया कि शिकॉगो एक्सचेंज में शुक्रवार को शुरुआत में लगभग 2.5 प्रतिशत की गिरावट थी लेकिन देर रात में यह सुधार दर्शाता हुआ आधा प्रतिशत की गिरावट पर बंद हुआ। इस सुधार के रुख की वजह से सोयाबीन दिल्ली एवं डीगम तथा पामोलीन तेल कीमतों में सुधार आया। रुपये में गिरावट आने से आयात महंगा होने से भी खाद्यतेल की कीमतों में मजबूती आई। पर्याप्त मांग होने ...
इस सरकारी बैंक ने बढ़ाया रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट, अब चुकानी होगी अधिक EMI

इस सरकारी बैंक ने बढ़ाया रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट, अब चुकानी होगी अधिक EMI

बिजनेस
नई दिल्ली पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया के बाद अब इंडियन बैंक ने भी लोन महंगा कर दिया है। बैंक ने शनिवार को कहा कि 9 मई से रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट को संशोधित किया गया है। इंडियन बैंक ने अपने नियामक फाइलिंग में कहा है कि बैंक की एसेट लायबिलिटी मैनेजमेंट कमेटी (ALCO) ने पॉलिसी रेपो रेट से जुड़े सभी लोन/एडवांस के लिए लेंडिंग रेट की रिव्यू की है और लेंडिंग को संशोधित किया है। बता दें कि बैंक ने यह ऐलान आरबीआई के रेपो रेट 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.40 प्रतिशत करने के बाद किया है। नए और मौजूदा ग्राहकों के लिएबैंक ने कहा कि उसकी उक्त संशोधित उधार दर 9 मई 2022 से नए ग्राहकों के लिए और 1 जून 2022 से बैंक के सभी मौजूदा ग्राहकों के लिए प्रभावी होगी।  RBI ने किया ऐलानकेंद्रीय बैंक ने रेपो रेट को पहले के 4% से 40 बीपीएस बढ़ाकर 4.40% कर दिया है। इससे प...
Zomato IPO ने किया था मालामाल, अब बिगड़े हालात, शेयर बेचने की लगी होड़

Zomato IPO ने किया था मालामाल, अब बिगड़े हालात, शेयर बेचने की लगी होड़

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली बीते साल ऑनलाइन फूड डिलिवरी करने वाली कंपनी Zomato का आईपीओ लॉन्च हुआ था। इस आईपीओ से निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा मिला लेकिन अब हालात कुछ और हो गए हैं। अब Zomato का शेयर अपने सबसे निचले स्तर पर है। स्थिति ये है कि कंपनी अपने आईपीओ के इश्यू प्राइस से भी नीचे आ गया है।  सबसे निचले स्तर पर: शुक्रवार को बाजार में जबरदस्त बिकवाली के बीच Zomato के शेयर बीएसई पर 57.65 रुपये के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गए। वर्तमान में, स्टॉक अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से 66 प्रतिशत तक लुढ़क चुका है। बता दें कि 16 नवंबर, 2021 को Zomato का शेयर भाव 169.10 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर को टच कर लिया था। साल-दर-साल आधार पर शेयरों में 57 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। धमाकेदार हुई थी शुरुआत: Zomato के आईपीओ की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई थी। एनएसई पर शेयर 76 रुपये के निर्गम मूल्य ...
27 रुपये के शेयर का भाव अब 358 रुपये, दो साल में कंपनी ने दिया तगड़ा रिटर्न

27 रुपये के शेयर का भाव अब 358 रुपये, दो साल में कंपनी ने दिया तगड़ा रिटर्न

बिजनेस
नई दिल्ली शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) के पोर्टफोलियो में कई ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने तगड़ा रिटर्न दिया है। इसी में एक स्टॉक Faze Three है। इस स्टॉक ने पिछले दो वर्षों में अपने शेयरधारकों को लगभग 1100 प्रतिशत रिटर्न दिया है। इस दौरान शेयर का भाव लगभग 27 रुपये से 358 रुपये के स्तर तक बढ़ गया है। कितना मिला रिटर्न : वैसे तो यह शेयर करीब एक महीने से मुनाफावसूली के दबाव में है। हालांकि, साल-दर-दिन आधार पर यह 289 रुपये से बढ़कर 358 रुपये तक पहुंच गया है, जो 2022 में 15 प्रतिशत की छलांग को दिखाता है। पिछले एक साल की बात करें तो शेयर 90 रुपये से 358 रुपये प्रति शेयर के स्तर तक पहुंच गई है। इस अवधि में लगभग 260 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसी तरह, 8 मई 2020 को यह मल्टीबैगर स्टॉक 26.95 रुपये से बढ़कर अब 358.70 रुपये के स्तर तक पहुंच गया है। ...
टाइटन ने दिया बड़ा झटका, 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा घटी राकेश झुनझुनवाला की दौलत

टाइटन ने दिया बड़ा झटका, 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा घटी राकेश झुनझुनवाला की दौलत

बिजनेस
नई दिल्ली टाइटन कंपनी (Titan Company) के स्टॉक बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के पसंदीदा शेयरों में से एक हैं। हालांकि, टाइटन के शेयरों के हालिया परफॉर्मेंस ने बिग बुल को बड़ा झटका दिया है। पिछले 5 दिन में टाइटन के शेयरों में 12 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, इस साल अब तक टाइटन के शेयर करीब 13 फीसदी गिरे हैं। टाइटन के शेयरों में इस साल अब तक 300 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है। इस गिरावट का सीधा असर राकेश झुनझुनवाला की नेटवर्थ पर पड़ा है। साल 2022 में टाइटन के शेयरों में गिरावट की वजह से बिग बुल की दौलत 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा घट गई है। ...
3 रुपये से 1300 के पार पहुंचा यह शेयर, 1 लाख के बन गए 5 करोड़ रुपये से ज्यादा

3 रुपये से 1300 के पार पहुंचा यह शेयर, 1 लाख के बन गए 5 करोड़ रुपये से ज्यादा

बिजनेस
नई दिल्ली तानला प्लेटफॉर्म्स के शेयरों ने ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने पिछले कुछ ही साल में लोगों को मालामाल कर दिया है। तानला प्लेटफॉर्म्स के शेयर 3 रुपये से अब 1300 रुपये के पार पहुंच गए हैं। कुछ साल पहले कंपनी के शेयर में सिर्फ 1 लाख रुपये लगाने वाले निवेशक अब करोड़पति बन गए हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में 45,000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न लोगों को दिया है। तानला प्लेटफॉर्म का नाम पहले तानला सॉल्यूशंस था।  1 लाख रुपये के बन गए 5 करोड़ रुपये से ज्यादातानला प्लेटफॉर्म्स के शेयर 2 अगस्त 2013 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 2.67 रुपये के स्तर पर थे। 6 मई 2022 को कंपनी के शेयर बीएसई में 1,375 रुपये के स्तर पर हैं। कंपनी के शेयरों ने 9 साल से भी कम में 45,000 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न लोगों को दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 2 अगस्त 2013 को तानला प्लेटफॉर्म्स के श...