Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

महंगाई की बड़ी मार: साबुन-शैम्पू समेत कई उत्पाद 15 फीसदी तक महंगे हुए

महंगाई की बड़ी मार: साबुन-शैम्पू समेत कई उत्पाद 15 फीसदी तक महंगे हुए

बिजनेस
नई दिल्ली रिजर्व बैंक की ओर से महंगाई पर अंकुश के लिए नीतिगत दरों में वृद्धि के एक दिन बाद गुरुवार से उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनियों ने दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। हिन्दुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) ने साबुन-शैम्पू समेत कई उत्पादों के दाम में 15 फीसदी तक इजाफा किया है। खबरों के मुताबिक पिसर्य साबुन की 125 ग्राम साबुन की कीमत में 2.4 फीसदी और मल्टीपैक में 3.7 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। लक्स साबुन के दाम में नौ फीसदी का इजाफा किया है। जबकि सनसिल्क शैम्पू की कीमतों में भी 10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। क्लिनिक प्लस शैम्पू की कीमत में 15 फीसदी की वृद्धि की गई है। इसके अलावा अन्य सौंर्दय प्रसाधनों की कीमत में भी 10 फीसदी तक का इजाफा किया गया है। सबसे बड़ी बात कि महज दो माह के भीतर ही एफएमसीजी कंपनियों ने दाम में वृद्धि की है। इससे पहले एचयूएल और नेस्ले ने मैगी, चाय और कॉफी कीमतें इस साल 14...
सोना-चांदी के गिरे भाव, 48540 रुपये में खरीदें 10 ग्राम गोल्ड

सोना-चांदी के गिरे भाव, 48540 रुपये में खरीदें 10 ग्राम गोल्ड

बिजनेस
नई दिल्ली शादियों के सीजन में सोना-चांदी के जेवर खरीदने वालों के खुशखबरी है। शुक्रवार यानी 6 मई को सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। आज 24 कैरेट शुद्ध सोना 288 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर  51499 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी 973 रुपये सस्ती होकर 62358 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। अब सोना अपने ऑल टाइम हाई 56200 रुपये से केवल 4627 रुपये प्रति 10 ग्राम  सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी दो साल पहले के अपने उच्चतम रेट से 13642  रुपये प्रति किलो सस्ती है।   इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के  मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में  24 कैरेट सोना 3 फीसद GST के साथ 53043 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ रहा है। वहीं, GST जोड़ने के बाद चांदी 67475 की कीमत 64228 रुपये प्रति किलो हो गई है।    GST के साथ 18 कैरेट सोने का भाव ...
अडानी विल्मर 6 सत्रों में 25 फीसद तक टूटा

अडानी विल्मर 6 सत्रों में 25 फीसद तक टूटा

बिजनेस
नई दिल्ली अडानी ग्रुप (Adani group) की कंपनी अडानी विल्मर (Adani wilmar) पिछले 6 सत्रों में अपने निवेशकों को कंगाल कर दिया है। इन 6 सत्रों में अडानी विल्मर के शेयर 25 फीसद टूट चुके हैं। इसमें लगातार 3 दिन से लोअर सर्किट लग रहा है। आज यानी  शुक्रवार को  एनएसई पर अडानी विल्मर के शेयर 5 फीसद के लोअर सर्किट के साथ 646.20 रुपये पर आ गए हैं। गिरावट की ये है वजह  कमजोर लिस्टिंग बावजूद अडानी विल्मर के शेयर लगातार उड़ान भर रहे थे, लेकिन अब गिरावट का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। यह स्टॉक 227 रुपये से 878 रुपये तक पहुंच गया था। दो मई को 758 रुपये पर खुलकर 783 रुपये तक पहुंचा। पांच मई को यह स्टॉक 680.20 रुपये पर बंद हुआ और अब आज 646.20 रुपये पर लोअर सर्किट लग गया है। दरअसल  यूक्रेन और रूस के बीच जंग और महंगाई की वजह से खाद्य तेल की सप्लाई और डिमांड पर असर पड़ा है। इस वजह से अडा...
RBI के फैसले से कितनी बढ़ जाएगी आपके लोन की EMI

RBI के फैसले से कितनी बढ़ जाएगी आपके लोन की EMI

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली सस्ते लोन का दौर अब खत्म हो गया है। केंद्रीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.40 फीसदी बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद अब रेपो रेट की नई दर 4.40 फीसदी हो गई है। इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा, जो होम या कार लोन लेने की योजना बना रहे हैं। वहीं, जिन ग्राहकों ने पहले से लोन ले रखी है, उनके ईएमआई का बोझ भी बढ़ने वाला है। अब सवाल है कि रेपो रेट बढ़ोतरी की वजह से ईएमआई का कितना बोझ बढ़ेगा। आइए इसको भी समझ लेते हैं। क्या है कैल्कुलेशन: मान लीजिए कि आपने 20 साल की अवधि के लिए 30 लाख रुपये का लोन ले रखा है। वर्तमान में इस पर 6.8 फीसदी के हिसाब से ब्याज दे रहे हैं तो आपकी ईएमआई 22,900 रुपये पड़ती है। अब आरबीआई के नए फैसले के लागू होने के बाद ब्याज की दर 7.2 फीसदी हो जाने की आशंका है। ऐसी स्थिति में 23,620 रुपये प्रति माह लोन की ईएमआई देनी होगी। इस लिहाज से देखें तो 20 साल ...
RBI ने दिया रेपो रेट पर 0.40 फीसदी का बड़ा झटका, बढ़ जाएगी आपके लोन की EMI

RBI ने दिया रेपो रेट पर 0.40 फीसदी का बड़ा झटका, बढ़ जाएगी आपके लोन की EMI

बिजनेस
नई दिल्ली केंद्रीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रेपो रेट में बड़ा इजाफा किया है। रेपो रेट की दर 0.4 फीसदी बढ़ा दी गई है। अब रेपो रेट 4.40 फीसदी कर दी गई है। आरबीआई गवर्नर के मुताबिक रेपो रेट में बढ़ोतरी कमोडिटीज और वित्तीय बाजारों में जोखिम और बढ़ती अस्थिरता के कारण की गई है। इसी के साथ बैंकों की ओर से लोन पर ब्याज दर बढ़ाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। रेपो रेट बढ़ने का मतलब ये हुआ कि आने वाले दिनों में आपके लोन की ईएमआई में इजाफा हो सकता है। कहने का मतलब ये हुआ कि अब सस्ते लोन का दौर खत्म हो गया है। आपको बता दें कि आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक समीक्षा बैठक में प्रमुख नीतिगत दर रेपो में लगातार 11 वीं बार कोई बदलाव नहीं किया था। आरबीआई ने इसे चार प्रतिशत के निचले स्तर पर कायम रखा था। भारत में आखिरी बार मई 2...
2900 रुपये तक जा सकता है टाटा का यह शेयर, बिग बुल के पास हैं 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर

2900 रुपये तक जा सकता है टाटा का यह शेयर, बिग बुल के पास हैं 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर

बिजनेस
नई दिल्ली टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन (Titan Company) के शेयरों में बुधवार को गिरावट का रुख है। मार्च 2022 तिमाही में टाइटन कंपनी के मुनाफे में 7 फीसदी की गिरावट आई है और शायद इसी वजह से टाइटन के शेयरों में गिरावट है। मुनाफे में गिरावट के बाद भी ब्रोकरेज हाउस टाइटन कंपनी के शेयरों पर बुलिश हैं। टाइटन के शेयरों के लिए 2900 रुपये तक का टारगेट प्राइस दिया गया है। टाइटन कंपनी में दिग्गज इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला की बड़ी हिस्सेदारी है। झुनझुनवाला फैमिली के पास टाइटन कंपनी के 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर हैं।  टाइटन के शेयरों को 2900 रुपये तक का टारगेट प्राइस घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने टाइटन कंपनी के शेयरों पर बाय (Buy) रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 2900 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि गोल्ड प्राइसेज में उतार-चढ़ाव औ...
300 पर जाएगा टाटा ग्रुप का ये मल्टीबैगर स्टॉक, राकेश झुनझुनवाला का है फेवरेट

300 पर जाएगा टाटा ग्रुप का ये मल्टीबैगर स्टॉक, राकेश झुनझुनवाला का है फेवरेट

बिजनेस
नई दिल्ली सोमवार को शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल शेयर इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) में जबरदस्त तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर नए रिकार्ड पर पहुंच गए। इंडियन होटल (Indian hotels share) के शेयर शुरुआती कारोबार के दौरान ₹2 प्रति शेयर ऊपर चढ़कर ₹268.95 के नए लाइफ टाइम हाई प्राइस पर पहुंच गई थी। हालांकि, इंट्रा डे में शेयर बाजार के गिरावट के चलते इंडियन होटल्स के शेयरों में भी मामूली गिरावट नजर आ रही है और यह शेयर अभी 260.75 पर है। क्या कहते हैं एक्सपर्ट?शेयर बाजार के जानकारों के अनुसार, इस मल्टीबैगर स्टॉक के अपनी रैली जारी रखने की उम्मीद है क्योंकि आने वाले सेशंस में फंडामेंटल और तकनीकी दोनों ही शेयरों में मजबूती का संकेत दे रहे हैं। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला का यह शेयर 230 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर ब्रेकआउट देने के बाद बु...
RBI के फैसले से लाल हुआ शेयर मार्केट! सेंसेक्स में 1300 अंकों की बड़ी गिरावट, 56 हजार के नीचे बाजार बंद

RBI के फैसले से लाल हुआ शेयर मार्केट! सेंसेक्स में 1300 अंकों की बड़ी गिरावट, 56 हजार के नीचे बाजार बंद

बिजनेस
नई दिल्ली  रेपो रेट बढ़ने की खबर के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। बाजार 1300 से ज्यादा प्वाॅइंट गिरकर बंद हुआ। सेंसेक्स 1306.96 अंक यानी 2.29% की गिरावट के साथ 55,669.03 पर बंद हुआ। निफ्टी 408.45 अंक यानी 2.39% की गिरावट के साथ 16,660.65 पर बंद हुआ है। एनएसई पर अपोलो हाॅस्पिटल और अडानी पाेर्ट के शेयरों में सबसे अधिक 6-6% से ज्यादा की गिरावट रही। बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर भी टाॅप लूजर की लिस्ट में शामिल रहे। वहीं, पावर ग्रिड, NTPC और कोटक बैंक, ONGC के शेयर तेजी के साथ हरे निशान पर बंद हुए हैं। निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस में बड़ी गिरावट रही। वहीं, मेटल, पावर, आईटी, Auto, बैंक लगभग सभी सेक्टर के शेयरों में भारी गिरावट रही।  दोपहर 3 बजे के कारोबार के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी में क्रमश: 2.48% और 2.22% अंकों से अधिक की बड़ी गिरावट...
LIC IPO को मिल रहा बंपर रिस्पाॅन्स, अब बाजार बंद होने के बावजूद भी लगा सकेंगे पैसे

LIC IPO को मिल रहा बंपर रिस्पाॅन्स, अब बाजार बंद होने के बावजूद भी लगा सकेंगे पैसे

बिजनेस
नई दिल्ली भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज बुधवार को खुल गया है। यह इश्यू 4 मई से 9 मई तक खुला रहेगा। सबसे खास बात यह है कि इस इश्यू में आप शनिवार को भी पैसे लगा सकेंगे। बता दें कि शनिवार और रविवार को मार्केट में कारोबार बंद रहता है लेकिन अब नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड की एक अधिसूचना में कहा गया है कि रिटेल निवेशक शनिवार 7 मई को भी इस इश्यू को सब्सक्राइब कर सकेंगे।  सरकार बेच रही 3.5 फीसदी हिस्सेदारीबता दें कि एलआईसी का आईपीओ 21,000 करोड़ रुपये का है। सरकार इसमें अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। एलआईसी ने अपने इश्यू के लिए शेयर का मूल्य दायरा 902-949 रुपये तय किया है। इसमें मौजूदा पॉलिसीधारकों एवं एलआईसी के कर्मचारियों के लिए कुछ शेयर रिजर्व रखे गए हैं। रिटेल निवेशकों एवं कंपनी कर्मचारियों को 45 रुपये प्रति शेयर और पॉलिसीधारकों को 60 रुपये प...
सोने की कीमतों में आज जोरदार गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

सोने की कीमतों में आज जोरदार गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

बिजनेस
नई दिल्ली आज सर्राफा मार्केट में सोने-चांदी के रेट में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। शादी के इस सीजन में गोल्ड और सिल्वर की कीमतें (Gold silver price) लगातार कम हो रही हैं। आज 4 मई बुधवार को सोना सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी भी सस्ती हुई है। आज सर्राफा बाजारों में सोमवार के बंद भाव के मुकाबले 24 कैरेट शुद्ध सोना (Gold price today) 336 रुपये सस्ता होकर 51000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला, जबकि चांदी के रेट (silver price today) में 474 रुपये की गिरावट आई है। आज एक किलो चांदी 62474 रुपये में मिल रही है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को ईद के चलते बाजार बंद था।  23 कैरेट गोल्ड की कीमतइंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association-IBJA) द्वारा बुधवार को जारी हाजिर रेट के मुताबिक, 24 कैरेट शुद्ध सोना आज 51000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चां...