Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

फिल्म इंडस्ट्री से किसी ने धमकी भरा पत्र भेजा है, उसे मुंहतोड़ जवाब दूंगा: किच्चा सुदीप

फिल्म इंडस्ट्री से किसी ने धमकी भरा पत्र भेजा है, उसे मुंहतोड़ जवाब दूंगा: किच्चा सुदीप

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
कन्नड़ ऐक्टर किच्चा सुदीप ने उनके कथित प्राइवेट वीडियोज़ लीक करने की धमकी वाले पत्र को लेकर कहा है, "मुझे पता है किसने भेजा है...वह फिल्म इंडस्ट्री से ही है। उसे मुंहतोड़ जवाब दूंगा।" इसके अलावा उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल होने की खबरों को नकारते हुए कहा, "बीजेपी के लिए प्रचार करूंगा...खुद चुनाव नहीं लड़ूंगा।"...
अब उन लोगों के साथ काम नहीं कर सकती जो मुझे पसंद नहीं हैं: प्रियंका चोपड़ा

अब उन लोगों के साथ काम नहीं कर सकती जो मुझे पसंद नहीं हैं: प्रियंका चोपड़ा

मनोरंजन
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है, "अब मैं उन लोगों के साथ काम नहीं कर सकती हूं जिन्हें मैं पसंद नहीं करती।" उन्होंने कहा, "मुझे उन लोगों की तारीफ करनी है जिनसे मैं घिरी हुई हूं। मैं काम पर जाने के लिए उत्साहित रहना चाहती हूं।" इससे पहले प्रियंका ने कहा था कि बॉलीवुड में बहुत पॉलिटिक्स है।
जब पूरी दुनिया बात कर रही है तो मैं क्यों ही बोलूं: अपनी हालिया फिल्मों की सफलता पर तबू

जब पूरी दुनिया बात कर रही है तो मैं क्यों ही बोलूं: अपनी हालिया फिल्मों की सफलता पर तबू

मनोरंजन
अभिनेत्री तबू ने अपनी हालिया फिल्मों की सफलता को लेकर 'ईटाइम्स' से कहा है, "(इस बारे में) सभी बोल चुके हैं, तो मैं क्यों बोलूं?" उन्होंने कहा, "मेरे कुछ नहीं बोलने से फैक्ट्स थोड़ी ही छिप जाएंगे। देखो, जब दुनिया कोई चीज़ बोलती है न...तो आपको चुप बैठ जाना चाहिए। जब सब बोल रहे हैं तो मैं क्यों मेहनत करूं?"
सिनेमा अब किसी खास हीरो पर निर्भर नहीं, 60 वर्षीय हीरो के लिए भी रोल लिखे जा रहे हैं: अनुपम

सिनेमा अब किसी खास हीरो पर निर्भर नहीं, 60 वर्षीय हीरो के लिए भी रोल लिखे जा रहे हैं: अनुपम

मनोरंजन
अभिनेता अनुपम खेर ने कहा है कि वर्तमान में फिल्म इंडस्ट्री में शानदार चीज़ें हो रही हैं। उन्होंने कहा, "आज भारतीय सिनेमा किसी खास तरह के नायक पर निर्भर नहीं है। मुझे हाल ही में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है।" बकौल खेर, युवा लेखक हैं जो 60 साल से ऊपर के हीरो के लिए भी कहानियां लिख रहे हैं।
‘ज़िंदगी ना…’ में बहुत छोटा रोल था, लगा अब लोग 1-2 सीन के लिए बुला रहे हैं: दीप्ति नवल

‘ज़िंदगी ना…’ में बहुत छोटा रोल था, लगा अब लोग 1-2 सीन के लिए बुला रहे हैं: दीप्ति नवल

मनोरंजन
ऐक्ट्रेस दीप्ति नवल ने बताया है कि 'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा' में उनका रोल बहुत छोटा था। उन्होंने कहा, "मुझे लगा, हे भगवान! अब क्या होगा? लोग मुझे केवल 1-2 सीन के लिए बुला रहे हैं। यह मुझे चेतावनी लगी।" 'क्या वह इससे परेशान हो गईं' सवाल पर उन्होंने कहा, "नहीं, मेरे 3 में से 2 सीन रखे गए थे।"
अपने रोल को लेकर सवाल पूछने पर मुझे अड़ियल कहा गया: अभिनेत्री संध्या मृदुल

अपने रोल को लेकर सवाल पूछने पर मुझे अड़ियल कहा गया: अभिनेत्री संध्या मृदुल

मनोरंजन
अभिनेत्री संध्या मृदुल ने बताया है कि एक बार अपने रोल के बारे में सवाल पूछने पर उन्हें अड़ियल कहा गया था। उन्होंने कहा, "मुझसे बोला गया...'आपको रोल से क्या मतलब है? (प्रोजेक्ट में) 6 गाने हैं। आपको हीरो के साथ रोमांस करना है'।" बकौल संध्या, ज़ोर देने पर उनकी सेक्रेटरी से कहा गया 'यह सवाल क्यों कर रही है?'
रिचर्ड गियर किसिंग केस में शिल्पा शेट्टी को मिली क्लीन चिट के खिलाफ दाखिल याचिका हुई खारिज

रिचर्ड गियर किसिंग केस में शिल्पा शेट्टी को मिली क्लीन चिट के खिलाफ दाखिल याचिका हुई खारिज

मनोरंजन
मुंबई की एक अदालत ने हॉलीवुड ऐक्टर रिचर्ड गियर किसिंग केस में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को पिछले साल मिली क्लीन चिट के खिलाफ राजस्थान और महाराष्ट्र पुलिस की याचिका खारिज कर दी है। दरअसल, 2007 में गियर द्वारा शिल्पा को किस करने पर राजस्थान में दोनों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था जिसे 2017 में मुंबई ट्रांसफर किया गया था।...
लिएंडर पेस से ब्रेकअप की खबरों के बीच किम शर्मा ने डिलीट की उनके साथ पोस्ट की गईं तस्वीरें

लिएंडर पेस से ब्रेकअप की खबरों के बीच किम शर्मा ने डिलीट की उनके साथ पोस्ट की गईं तस्वीरें

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
अभिनेत्री किम शर्मा ने ब्रेकअप की खबरों के बीच पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस संग पोस्ट की गईं कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है। 'ईटाइम्स' के मुताबिक, किम और लिएंडर कमिटमेंट इशूज़ के चलते अलग हुए हैं। रिपोर्ट्स थीं कि वे पिछले साल कोर्ट मैरिज करने की योजना बना रहे थे लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई थी।...
इन पर ज़रा भी ध्यान नहीं देती: इब्राहिम के साथ डेटिंग की अफवाहों पर पलक तिवारी

इन पर ज़रा भी ध्यान नहीं देती: इब्राहिम के साथ डेटिंग की अफवाहों पर पलक तिवारी

मनोरंजन
अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी व ऐक्ट्रेस पलक तिवारी ने अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ डेटिंग की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैं शूटिंग में व्यस्त रही हूं और फिलहाल मेरा पूरा फोकस मेरे काम पर है। इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देती हूं क्योंकि ये मेरे पेशे का एक हिस्सा हैं।"
हॉलीवुड सीरीज़ में काम करेंगे इशान खट्टर, ऐक्ट्रेस निकोल किडमैन संग आएंगे नज़र

हॉलीवुड सीरीज़ में काम करेंगे इशान खट्टर, ऐक्ट्रेस निकोल किडमैन संग आएंगे नज़र

मनोरंजन
अभिनेता इशान खट्टर ने बताया है कि वह नॉवल 'द परफेक्ट कपल' पर आधारित हॉलीवुड सीरीज़ में काम करेंगे। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "नई शुरुआत।" नेटफ्लिक्स की इस आगामी सीरीज़ में ऐक्ट्रेस निकोल किडमैन भी नज़र आएंगी। सिद्धांत चतुर्वेदी, दीया मिर्ज़ा समेत कई फिल्मी हस्तियों ने इशान को बधाई दी है।...