Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

इस साल धूमधाम से बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगे शाहरुख खान, आर्यन के जन्मदिन के बाद शुरू करेंगे रुकी हुई फिल्मों की शूटिंग

इस साल धूमधाम से बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगे शाहरुख खान, आर्यन के जन्मदिन के बाद शुरू करेंगे रुकी हुई फिल्मों की शूटिंग

मनोरंजन
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूस ड्रग केस में बीते दिन हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरुख ने अपनी सभी फिल्मों और एड की शूटिंग पोस्टपोन कर दिया था, हालांकि अब एक्टर जल्द शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। हाल ही में आई न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख आर्यन के जन्मदिन (13 नवम्बर) के बाद सभी फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे। चैनल ने सूत्रों के हवाले से बताया है, नवम्बर खान परिवार के लिए सेलिब्रेशन के लिए होता है क्योंकि इसी महीने शाहरुख और आर्यन का जन्मदिन 2 नवम्बर और 13 नवम्बर को होता है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है, शाहरुख फिलहाल सुकून में हैं कि उनका बेटा घर वापस आ गया है। इस साल दीवाली भी लगभग इसी समय पर पड़ी है। ऐसे में शाहरुख ने बिना धूमधाम के जन्मदिन मनाने का फैसला किया है। इस साल भी एक्टर मन्नत के बाहर इंतजार कर रहे फैंस से मिलेंगे, जो पिछले कई...
उर्मिला मातोंडकर हुईं कोविड पॉजिटिव, बोलीं-मैं ठीक हूं और होम क्वारैंटाइन हूं, दिवाली के मौके पर अपना खास ख्याल रखें

उर्मिला मातोंडकर हुईं कोविड पॉजिटिव, बोलीं-मैं ठीक हूं और होम क्वारैंटाइन हूं, दिवाली के मौके पर अपना खास ख्याल रखें

मनोरंजन
एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि वे ठीक हैं और होम क्वारैंटाइन में हैं। साथ ही उन्होंने पिछले कुछ दिनों में उनके टच में आए लोगों से अपना कोविड टेस्ट कराने के अपील भी की है। इसके अलावा उन्होंने फैंस को दिवाली के मौके पर अपना खास ख्याल रखने की सलाह भी दी है।...
शहनाज गिल के ‘तू यहीं है’ गाना रिलीज करने के बाद भड़के सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस, बोले- उसका नाम इस्तेमाल करना बंद करो

शहनाज गिल के ‘तू यहीं है’ गाना रिलीज करने के बाद भड़के सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस, बोले- उसका नाम इस्तेमाल करना बंद करो

मनोरंजन
सिद्धार्थ शुक्ला की लेडी लव शहनाज गिल ने हाल ही में अपना गाना तू यहीं है रिलीज किया है। इस गाने में शहनाज, सिद्धार्थ के साथ बिताए हुए कुछ खास पल याद करती नजर आ रही हैं। उन्हीं ने इस गाने को आवाज भी दी है। गाना सामने आने के बाद जहां एक तरफ सिडनाज के फैंस इमोशनल हो गए हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे पब्लिसिटी स्टंंट बताते हुए शहनाज पर सिद्धार्थ का नाम इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं। शहनाज का गाना रिलीज होने के बाद शनिवार को ट्विटर पर #StopUsinghSidhrthShukla ट्रेंड कर रहा है। कई लोग शहनाज और अन्य सितारों पर एक्टर के नाम का इस्तेमाल पब्लिसिटी के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं। एक यूजर ने इस हैशटैग के साथ लिखा, 'यहां हम अब तक सिद्धार्थ की मौत का शोक मना रहे हैं और कुछ लोग जो उनके करीबी होने का दावा करते हैं वो ट्रिब्यूट के नाम पर इमोशंस बेच रहे हैं। हमसे किसी की मौत पर रील्...
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की बेटी वामिका बनी परी, हार्दिक पंड्या का बेटा भूत वाली ड्रेस में आया नजर

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की बेटी वामिका बनी परी, हार्दिक पंड्या का बेटा भूत वाली ड्रेस में आया नजर

मनोरंजन
अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों दुबई में मौजूद हैं। विराट टीम इंडिया के कैप्टन हैं। टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया दुबई में है। इस बीच वीकेंड पर सभी क्रिकेटर्स और उनके फैमिली मेंबर्स ने हैलोवीन पार्टी का आयोजन किया। दुबई के होटल में शनिवार को हुई इस पार्टी में सभी क्रिकेटर्स के बच्चे अलग-अलग कॉस्ट्यूम्स में नजर आए। इनके बीच अनुष्का की बेटी वामिका भी परी बनी दिखाई दे रही हैं।...
हिंदुस्‍तान के दो सुदूर इलाकों में हो रही दो पेट्र‍ियोटिक वॉर फिल्‍मों की शूटिंग

हिंदुस्‍तान के दो सुदूर इलाकों में हो रही दो पेट्र‍ियोटिक वॉर फिल्‍मों की शूटिंग

मनोरंजन
मुंबई इस साल ‘शेरशाह’, ‘भुज’ और ‘सरदार उधम’ जैसी पेट्र‍ियोटिक फिल्‍म रिलीज हो चुकी हैं। आगे ‘तेजस’ और ‘पिप्‍पा’ जैसी वॉर फिल्‍में आने वाली हैं। दिलचस्‍प बात यह है कि दोनों की शूटिंग हिंदुस्‍तान के सुदूर इलाकों में तय हैं। एक्‍शन डायरेक्‍टर विक्रम दाहिया ने दैनिक भास्‍कर से खास बातचीत में इसकी पुष्टि की। उन्‍होंने कहा,’ ‘तेजस’ की शूटिंग तो पोर्ट ब्‍लेयर में हो रही है। इसका कुल सात दिनों का शेड्यूल है। ईशान खट्टर की ‘पिप्‍पा‘ के लिए हम दीवाली के बाद कोलकाता जा रहे हैं। वहां हम बांग्‍लादेश बॉर्डर वाले लोकेशन पर आठ नवंबर से शूट करेंगे। दोनों फिल्‍मों में काफी गन और मशीनगन फाइट हैं। ‘तेजस’ में कंगना गन और मशीनगन के मुकाबले एयर स्‍ट्राइक करती नजर आएंगी। ईशान वाली फिल्‍म के लिए 300 से ज्‍यादा गन और मशीनगन यूज साथ किए जाएंगे। जाहिर तौर पर वो सब डमी गन और खाली बुलेट्स होंगी।...
रविवार को होगा पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार, एक्टर के पार्थिव शरीर को देख रो पड़े बालाकृष्ण और जूनियर एनटीआर

रविवार को होगा पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार, एक्टर के पार्थिव शरीर को देख रो पड़े बालाकृष्ण और जूनियर एनटीआर

मनोरंजन
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने के कारण शुक्रवार 29 अक्तूबर को निधन हो गया। उनके निधन ने मनोरंजन जगत का गहरा झटका दिया है। अभिनेता के पार्थिव शरीर को कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है जहां फैंस की भारी भीड़ उनके अंतिम दर्शन करने पहुंची हैं। स्टेडियम की इस भीड़ को संभालने के लिए वहां पुलिस भी तैनात है। भीड़ को देखकर ही अंदाजा लग रहा है कि अपने चहेते सितारे को विदा करते हुए लोगों के दिल पर क्या बीत रही है।  फैंस की बढ़ती भीड़ को देखने हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शाम (शनिवार को) अंतिम संस्कार करना उचित नहीं होगा। उन्होंने प्रशंसकों को यह भी दिलासा दिया कि उनके पास पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए आज का पूरा दिन है। दरअसल कांतीरवा स्टेडियम के बाहर इस वक्त हजारों लाखों फैंस की भीड़ है. सभी अपने पसंदीदा एक्टर के अंत...
जब गुस्साई भीड़ ने अजय देवगन पर कर दिया था हमला, 150 फाइटर लेकर पहुंचे गए थे पिता वीरू

जब गुस्साई भीड़ ने अजय देवगन पर कर दिया था हमला, 150 फाइटर लेकर पहुंचे गए थे पिता वीरू

मनोरंजन
अजय देवगन आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। अभिनेता ने फिल्मी दुनिया में ‘फूल और कांटे’ से डेब्यू किया था और अपनी पहली फिल्म से ही अजय देगवन ने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली थी। अजय देवगन की हर फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है, जिस वजह अजय बॉलीवुड के एक्शन हीरो कहे जाते हैं। अजय देवगन शांत स्वभाव के माने जाते हैं। वह अपने इंटरव्यू में भी अक्सर शांत रहने की बात कहते हैं। लेकिन आपको ये शायद ही पता होगा कि, एक बार अजय देवगन की मारने के लिए 20-25 लोग इकट्ठा आ गए थे। इस घटना में हैरानी की बात तो ये है कि, इस दौरान अजय देवगन को गुस्साई भीड़ से बचाने किए उनके पिता वीरू देवगन घटनास्थल पर लगभग 150 फाइटर्स को लेकर पहुंच गए थे। इस बारे में खुद अजय देवगन ने एक चैट शो में बताया था। आइए आपको बताते हैं पूरी कहानी।...
अनन्या पांडे के बर्थडे पर ईशान खट्टर ने दी बधाई, ‘दिल’ बनाकर लिखी यह बात

अनन्या पांडे के बर्थडे पर ईशान खट्टर ने दी बधाई, ‘दिल’ बनाकर लिखी यह बात

मनोरंजन
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अनन्या पांडे शनिवार को अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटी अनन्या को उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं। ऐसे में अनन्या के कथित ब्वॉयफ्रेंड ईशान खट्टर ने भी उनको बर्थडे विश किया है। बताया जाता है कि अनन्या और ईशान खट्टर रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है। इस बीच मीडिया में दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ती रहती हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अनन्या पांडे पिछले एक हफ्ते से ज्यादा वक्त से इंस्टाग्राम पर सक्रिय नहीं हैं। जब से आर्यन खान ड्रग्स मामले में एनसीबी ने उनसे पूछताछ की थी तब से ही वह इंस्टाग्राम से कुछ दिनों के लिए दूर हो गई हैं। अभी उनकी सक्रियता थोड़ा कम हो गई है। अनन्या के इंस्टाग्राम पर काफी फैंन फॉलोइंग है और वह अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें डालती रहती हैं।...
ब्रांड शाहरुख खान को मिली और मजबूती, ढोल ताशों के साथ आर्यन की ‘मन्नत’ वापसी

ब्रांड शाहरुख खान को मिली और मजबूती, ढोल ताशों के साथ आर्यन की ‘मन्नत’ वापसी

मनोरंजन
बॉक्स ऑफिस के बादशाह का तमगा पाने वाले हिंदी फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान शनिवार को घर वापस आ गया। मुंबई में बांद्रा के लैंड्स एंड इलाके में स्थित शाहरुख के घर ‘मन्नत’ के बाहर उनके प्रशंसकों का लगा मेला और इस दौरान हुए जश्न ने मुंबई से संचालित होने वाले विज्ञापन जगत को राहत की सांस लेने का मौका दिया है। शाहरुख इस समय करीब 30 ब्रांड्स के अंबेसडर हैं और उन पर इन उत्पादों के हजारों करोड़ रुपये दांव पर लगे हैं। आर्यन की गिरफ्तारी के ठीक बाद बंद हुए बाइजूस के विज्ञापन भी फिर से शुरू हो चुके हैं और संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान उनकी दर्शक संख्या भी लाखों में रही है। ‘मन्नत’ के बाहर मौजूद शाहरुख के स्थानीय और देश के दूसरे हिस्सों से आए प्रशंसकों से बातचीत करने पर यही पता चलता है कि इस त्रासदी के दौरान ब्रांड शाहरुख और मजबूत बनकर उभरा है और उनके प्रति लोगों...
मेगाबजट मूवी ‘इटर्नल्स’ के टिकट जीतने का मौका

मेगाबजट मूवी ‘इटर्नल्स’ के टिकट जीतने का मौका

मनोरंजन
मुंबई हिंदी सिनेमा के दर्शकों ने ‘नागिन’, ‘जानी दुश्मन’ और ‘राजतिलक’ जैसी मेगा मल्टीस्टारर फिल्में मन लगाकर देखी हैं। नासिर हुसैन और मनमोहन देसाई ने भी कई मेगाबजट फिल्में बनाईं, लेकिन हॉलीवुड में मेगा मल्टीस्टारर फिल्मों की सबसे लंबी छलांग लगाई है मार्वेल स्टूडियोज ने पांच नवंबर को रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म ‘इटर्नल्स’ में। यह फिल्म आपके नजदीकी सिनेमाघरों में भी रिलीज होने वाली है और ‘अमर उजाला’ अपने पाठकों के लिए लेकर आया है एक खास मौका इस फिल्म के कपल मूवी टिकट जीतने का। इसका तरीका बेहद आसान है।फिल्म ‘इटर्नल्स’ को अगर आसान शब्दों में समझना हो तो यह भारतीय पुराणों के उन चिरंजीवियों से प्रेरणा पाती है, जिनके बारे में मान्यता है कि वे हर युग में धरती पर विद्यमान रहते हैं। अश्वत्थामा, बाली, व्यास, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य और परशुराम को चिरंजीवी होने का वरदान मिला हुआ है। माना जाता है क...