Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

इन सितारों को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

इन सितारों को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

मनोरंजन
नोरंजन जगत में काम करने वाले सितारों को देशभर ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्यार मिलता है। इन सितारों के बारे में हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज जानने के लिए लोग बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी जब फिल्मी सितारों की कोई तस्वीर सामने आती है तो उसे वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगती। हालांकि इतना प्यार और सम्मान पाने वाले ये सितारे जबरदस्त सुरक्षा के घेरे में रहते हैं क्योंकि इनकी जान को भी खतरा होता है। इन सितारों को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी मनोरंजन जगत के बहुत से सितारे ऐसे रहे हैं जिन्हें कभी ना कभी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इतना ही नहीं इस धमकी के कारण वह पुलिस स्टेशन के चक्कर भी लगा चुके हैं। कुछ सितारों को तो अंडरवर्ल्ड से भी धमकी मिली थी तो वहीं कई फैंस ही अपने सितारे से नाराज होकर उन्हें मारना चाहते थे। तो चलिए आपको बताते हैं किस किस  सितारे को मिल चुकी है ...
अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में जया बच्चन को दी करवा चौथ की बधाई

अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में जया बच्चन को दी करवा चौथ की बधाई

मनोरंजन
पूरे देश में धूम धाम से करवा चौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज के दिन सुहानिग महिलाएं अपनी पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं वहीं कुंवारी लड़कियां अच्छा पति पाने की कामना से ये व्रत करती हैं। मनोरंजन जगत में भी इस व्रत की खूब धूम देखने को मिलती है। आज बहुत ही अभिनेत्रियों ने अपने पति के लिए व्रत रखा है। इस खास मौके पर सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने भी पत्नी जया के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा किया है। बिग बी ने यूं दी करवा चौथ की बधाई अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और हर छोटे बड़े त्यौहार की अपने फैंस और चाहने वालों को बधाई देते हैं।  करवा चौथ के मौके पर भी बिग बी ने अपनी और जया बच्चन की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की और उन्हें करवा चौथ की बधाई दी।...
इन पांच फिल्मों में अभिनेता ने पाकिस्तान को चटाई धूल

इन पांच फिल्मों में अभिनेता ने पाकिस्तान को चटाई धूल

मनोरंजन
भारत और पाकिस्तान के बीच की दरार सालों पुरानी है। दोनों देश जब भी टकराते हैं, तब इसे एक युद्ध के रूप में लिया जाता है। सिर्फ सीमा पर ही नहीं, बल्कि खेल से लेकर मनोरंजन के क्षेत्र में भी भारत और पाकिस्तान के बीच का विवाद साफ झलकता है। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं, जिसमें भारत और पाकिस्तान के तनाव के बारे में बताया गया है, जो बॉक्स ऑफिस पर हमेशा हिट रही हैं। इसी तरह भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कई ऐसी फिल्में हैं, जिसमें अभिनेता पाकिस्तान को धूल चटाते हुए नजर आए थे।...
दुखद: दिग्गज अभिनेत्री मीनू मुमताज का निधन

दुखद: दिग्गज अभिनेत्री मीनू मुमताज का निधन

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
हिंदी फिल्म जगत की दिग्गज अदाकारा मीनू मुमताज का 79 वर्ष की उम्र में कनाडा में कुछ मिनट पहले ही निधन हो गया। उनके भाई अनवर अली ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने फिल्म बिरादरी, प्रेस, मीडिया, प्रशंसकों, दोस्तों को मीनू पर प्यार न्यौछावर करने के लिए आभार जताया। मीनू मुमताज बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और कॉमेडियन महमूद की बहन थीं। 26 अप्रैल 1942 में मीनू का जन्म हुआ था। उन्होंने बचपन से ही डांस की ट्रेनिंग ली थी। महमूद का पूरा परिवार ही फिल्मों से जुड़ा था ऐसे में मीनू भी फिल्मों में आ गई थीं। उन्हें देविका रानी ने फिल्मों में ब्रेक दिया था। देविका रानी ने मीनू को बॉम्बे टॉकीज में बतौर डांसर रख लिया था। मीनू ने बॉलीवुड में फिल्म 'घर घर में दीवाली' से डेब्यू किया था। ये फिल्म साल 1955 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने गांव में रहने वाली एक नृतिका का किरदार निभाया था। हालांकि इस फिल्...
जन्मदिन पर प्रभास ने दिया फैंस को रिटर्न गिफ्ट, बोले- ‘विक्रमादित्य जल्द आ रहा है’

जन्मदिन पर प्रभास ने दिया फैंस को रिटर्न गिफ्ट, बोले- ‘विक्रमादित्य जल्द आ रहा है’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बाहुबली एक्टर प्रभास आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर अब प्रभास ने फैंस को तोहफा देते हुए अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे-श्याम का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में प्रभास अपने अलग तरह के किरदार के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रभास द्वारा शेयर किए गए टीजर में एक्टर कह रहे हैं, मैं आपको जानता हूं, लेकिन नहीं, मैं आपको कहूंगा नहीं। मैं तुम्हारा दिल टूटते हुए महसूस कर सकता हूं, लेकिन मैं तुमसे नहीं कहूंगा। मैं तुम्हारी नाकामयाबी देख सकता हूं, लेकिन तुमसे कहूंगा नहीं। मैं तुम्हारी मृत्यु को महसूस कर सकता हूं, लेकिन तुमसे कहूंगा नहीं। मैं सब जानता हूं लेकिन मैं तुसमे कुछ नहीं कहूंगा, क्योंकि ये तुम्हारी समझ से बाहर है। मेरा नाम विक्रमादित्य है, मैं भगवान नहीं हूं लेकिन मैं तुम में से भी एक नहीं हूं।...
पॉल वॉकर की बेटी मिडो ने की शादी

पॉल वॉकर की बेटी मिडो ने की शादी

मनोरंजन
फास्ट एंड फ्यूरियस के दिवंगत एक्टर पॉल वॉकर की बेटी मिडो वॉकर (Meadow Walker) ने बीती शाम को अपने मंगेतर लूइस थोर्नटॉन एलन (Louis Thornton-Allan) से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है। इस शादी में कुछ करीबी दोस्तों और परिवार के साथ पॉल के बेस्ट फ्रेंड विन डीजल ने भी शिरकत की थी। इस शादी में विन ने अपने दिवंगत दोस्त की जगह लेकर उनकी बेटी को ग्रूम तक पहुंचाया था। इस इमोशनल मूमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। मिडो वॉकर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी वेडिंग सेरेमनी की कुछ खूबसूरत झलक शेयर की हैं। पहले वीडियो में मिडो ने पूरी सेरेमनी के हाइलाइट्स दिखाते हुए लिखा है, हमनें शादी कर ली है।...
‘OMG-2’ में कृष्ण नहीं भगवान शिव के अवतार में नजर आएंगे अक्षय कुमार

‘OMG-2’ में कृष्ण नहीं भगवान शिव के अवतार में नजर आएंगे अक्षय कुमार

मनोरंजन
एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओह माय गॉड 2' (OMG-2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब हाल ही में अक्षय ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। फिल्म के इस पोस्टर में अक्षय भगवान शिव के रूप में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि 2012 में रिलीज हुई 'ओह माय गॉड' (OMG) में अक्षय भगवान कृष्ण के रूप में दिखाई दिए थे।...
नमाजियों के सामने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने से खफा, बोलीं- हिंदू होने पर शर्म आती है

नमाजियों के सामने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने से खफा, बोलीं- हिंदू होने पर शर्म आती है

मनोरंजन
स्वरा भास्कर एक बार फिर हिंदू धर्म के विरोध में दिए बयान को लेकर खबरों में हैं। इस बार उन्होंने कहा है कि मैं हिंदू होने पर शर्मिंदा हूं। इस बयान के लिए स्वरा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों ने उन्हें हिंदू धर्म छोड़ने की सलाह तक दे दी है।
मार्च 2022 से सुजोय घोष की थ्रिलर फिल्म की शूटिंग करेंगी करीना कपूर खान

मार्च 2022 से सुजोय घोष की थ्रिलर फिल्म की शूटिंग करेंगी करीना कपूर खान

मनोरंजन
करीना कपूर खान लाल सिंह चड्ढा के बाद सुजोय घोष के निर्देशन में बन रही थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस के राजी होने के बाद अब जल्द ही फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू किया जाने वाला है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो करीना कपूर खान अगले साल मार्च से इस अनटाइटल फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम नवम्बर 2021 से शुरू हो रहा है। सुजोय घोष इस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हैं और शूटिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार जब करीना कपूर खान को ये फिल्म ऑफर की गई तो उन्होंने बिना समय गंवाए फिल्म साइन कर ली थी।...
आर्यन खान हाइजीन के चलते जेल का वॉशरूम उपयोग करने से बचते हैं, जेल स्टाफ हेल्थ को लेकर परेशान

आर्यन खान हाइजीन के चलते जेल का वॉशरूम उपयोग करने से बचते हैं, जेल स्टाफ हेल्थ को लेकर परेशान

मनोरंजन
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का घर 'मन्नत' किसी जन्नत से कम नहीं है, जिसकी कीमत तकरीबन 350 करोड़ रुपए है। शाहरुख खान का यह लग्जरी बंग्ला मुबंई के बांद्रा के बैंडस्टैंड पर स्थित है, मुंबई की ट्रिप करने वाले लोग इसे देखने के लिए बेताब रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां लिविंग रूम, लाइब्रेरी, बेडरूम, प्ले एरिया, प्राइवेट बार, स्विमिंग पूल, प्राइवेट थिएटर जैसी कई लग्जरी सुविधाएं हैं। इसी 'मन्नत' में जन्मे और पले-बढ़े आर्यन क्रूज रेव पार्टी के चलते आज जेल में बंद हैं। सूत्रों के मुताबिक, आर्यन जेल के अंदर रोते रहते हैं और खाना-पीना, वॉशरूम तक न जाने की कोशिश करते हैं।...