सुशांत केस से जुड़ा ड्रग्स एंगल:एक्टर के हाउसमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी को मिली 10 दिन की अंतरिम जमानत, शादी के 5 दिन बाद करना होगा सरेंडर
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स एंगल में उनके हाउसमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी को अंतरिम जमानत मिल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 दिन की यह टेम्परेरी बेल उसे शादी के लिए मिली है। एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत में सिद्धार्थ के वकील तारेक सैयद ने कहा, "उन्हें मानवीय आधार पर अंतरिम राहत दी गई है। 2 जुलाई को उन्हें आत्मसमर्पण करना होगा।" इससे पहले कोर्ट ने सिद्धार्थ की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
26 जून को है सिद्धार्थ पिठानी की शादीसिद्धार्थ पिठानी की शादी 26 जून को है। उसे 28 मई को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था। इससे एक सप्ताह पहले ही उसने सगाई की थी। इसकी फोटो उसने सोशल मीडिया पर भी साझा की थीं, जो वायरल हुई थीं। सिद्धार्थ ने पिछले सप्ताह शादी का हवाला देकर कोर्ट से दोबारा जमानत मांगी थी। सुशांत की मौत के बाद सिद्धार्थ का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में आया था। 14 जून 2020...








