विवाद:विकास गुप्ता के दावों पर भड़कीं काम्या पंजाबी, बोलीं- प्रत्युषा के साथ अपने पास्ट के बारे में अब क्यों बात कर रहे हो?
एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के दावे पर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई है। दरअसल हुआ ये था कि विकास ने हाल ही में, अपनी बायसेक्सुअलिटी के बारे में कई बातें शेयर की थीं। उन्होंने खुलासा किया था कि वो दिवंगत टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के साथ रिलेशनशिप में थे। विकास ने यह भी बताया था कि वे दो महिलाओं के साथ रिश्ते में थे और दोनों ही उनकी बायसेक्सुअलिटी के बारे में जानती थीं। प्रत्यूषा के अलावा दूसरी महिला कौन थी, यह विकास ने डिस्क्लोज नहीं किया था। अब विकास के इन दावों के बाद प्रत्यूषा की दोस्त काम्या ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कहा कि प्रत्यूषा के साथ अपने पास्ट के बारे में अब क्यों बात कर रहे हो?
काम्या ने कहा क्या विकास को फेम चाहिए?
काम्या ने कहा, "आइए उन लोगों की रिस्पेक्ट करते हैं, जो हमारे साथ नहीं हैं और किसी की पर्सनल लाइफ के बारे में बात न करें। प्रत...








