Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

आमिर के ‘विक्रम वेधा’ से बाहर होने की असली वजह:भारत-चीन के बीच तनाव देख सुपरस्टार ने छोड़ी थी फिल्म, चाहते थे चीन में बेस्ड हो कहानी

आमिर के ‘विक्रम वेधा’ से बाहर होने की असली वजह:भारत-चीन के बीच तनाव देख सुपरस्टार ने छोड़ी थी फिल्म, चाहते थे चीन में बेस्ड हो कहानी

मनोरंजन
'विक्रम वेधा' बॉलीवुड के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स में से एक है, जो इसी नाम से तमिल में बनी विजय सेतुपति और आर. माधवन स्टारर फिल्म की हिंदी रीमेक है। कुछ महीने पहले चर्चा थी कि आमिर खान इस फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन बाद में वे इससे बाहर हो गए। कहा जा रहा था कि आमिर ने स्क्रिप्ट में बदलाव के चलते फिल्म से बाहर होने का फैसला लिया था। लेकिन अब इसके पीछे की वजह कुछ ही बताई जा रही है। आमिर चाहते थे चीन में बेस्ड हो फिल्म की कहानी बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान चाहते थे कि विक्रम वेधा बड़े स्केल पर एशियन ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाई जाए। चूंकि, चीन बॉलीवुड के लिए सोने की खान की तरह है। इसलिए आमिर की इच्छा थी कि फिल्म की कहानी चीन में बेस्ड हो। लेकिन दुर्भाग्यवश कोविड-19 और भारत-चीन की सीमा पर तनाव को देखते हुए फिल्म का कॉन्सेप्ट बदलना पड़ा। यह आमिर क...
सुशांत की मौत से जुड़ा ड्रग्स का मामला:NCB ने ड्रग डीलर साहिल शाह को बनाया मुख्य संदिग्ध,दिवंगत SSR को इसी ने की ड्रग्स की सप्लाई

सुशांत की मौत से जुड़ा ड्रग्स का मामला:NCB ने ड्रग डीलर साहिल शाह को बनाया मुख्य संदिग्ध,दिवंगत SSR को इसी ने की ड्रग्स की सप्लाई

मनोरंजन
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग डीलर साहिल शाह को मुख्य संदिग्ध बनाया है। साहिल को फ्लैसको के नाम से जाना जाता है। कहा जा रहा है कि साहिल ने ही सुशांत को ड्रग्स की सप्लाई की थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर NCB ने साहिल से जुड़े दो ड्रग सप्लायर को भी अरेस्ट किया है। एक बातचीत में NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने साहिल के बारे में बताया। 6 महीने से पहेली बना हुआ था साहिल शाह ई-टाइम्स से बातचीत में वानखेड़े ने कहा, "साहिल पिछले 6 महीने से हमारे लिए पहेली बना हुआ था। हमने सोमवार रात उसके मलाड स्थित घर पर छापामारी की, जहां उसकी मां और पत्नी मिलीं। वह उसी कॉम्प्लेक्स में रहता था, जहां पहले सुशांत रहते थे। साहिल करण अरोड़ा और अब्बास लखानी को ड्रग्स सप्लाई करता था, जिन्हें NCB ने पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किया था।" याद दिला ...
कोरोना ने रोकी टीवी पर SRK की वापसी:’टेड टॉक’ के नए सीजन के साथ लौटने की तैयारी कर रहे थे शाहरुख, महामारी के चलते रद्द करना पड़ा प्लान

कोरोना ने रोकी टीवी पर SRK की वापसी:’टेड टॉक’ के नए सीजन के साथ लौटने की तैयारी कर रहे थे शाहरुख, महामारी के चलते रद्द करना पड़ा प्लान

मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इस साल टीवी पर वापसी करने वाले थे। सूत्रों की मानें तो वे अपने शो 'टेड टॉक्स इंडिया : नई सोच' का तीसरा सीजन इस साल के अंत तक लाना चाहते थे। लेकिन अब यह प्लान रद्द हो गया है। कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर शाहरुख की टीम और शो के मेकर्स ने आपसी सहमति से इसे टालने का फैसला लिया है। शाहरुख जल्द से जल्द चाहते थे वापसी शो से जुड़े करीबी सूत्र बताते हैं, "दो सक्सेसफुल सीजन के बाद शाहरुख 'टेड टॉक्स' के तीसरे सीजन के साथ जल्द से जल्द टीवी पर लौटना चाहते थे। उनकी टीम 2020 से ही शो की प्लानिंग में जुट गई थी। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसमें देरी हो गई। टीम के साथ-साथ चैनल को उम्मीद थी कि 2021 में स्थिति सुधरेगी और शो के तीसरे सीजन को वे लॉन्च कर पाएंगे। हालांकि, अब हो पाना संभव नहीं है।" सूत्र आगे कहते हैं, "प्रोडक्शन टीम के ज्यादातर सदस्य अमेरिका से हैं। जाहिर...
सैम मानेकशॉ की बायोपिक के नाम का ऐलान

सैम मानेकशॉ की बायोपिक के नाम का ऐलान

मनोरंजन
विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड बायोपिक फिल्म के टाइटल की घोषणा शनिवार को कर दी गई है। यह फिल्म भारत के सबसे महान युद्ध नायकों में से एक फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की लाइफ पर बेस्ड है। आज (3 अप्रैल) सैम मानेकशॉ का जन्मदिन है और इस अवसर पर ही मेकर्स ने उनकी बायोपिक फिल्म के टाइटल का ऐलान किया है। विक्की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो टीजर शेयर कर बताया कि मानेकशॉ के जीवन पर आधारित इस फिल्म का नाम 'सैम बहादुर' रखा गया है। विक्की कौशल ने वीडियो टीजर के कैप्शन में लिखा, "द मैन, द लीजेंड, द ब्रेवहार्ट हमारे 'सैम बहादुर'। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की कहानी को उनकी जयंती पर नाम मिल गया है-'सैम बहादुर'। विक्की ने जो वीडियो शेयर की है, उसमें फिल्म के नाम के साथ मानेकशॉ के कई नामों को भी दिखाया गया है। सैम मानेकशॉ को 'मानेक सैम', 'मेकिनटोश', 'मानेक जी' जैसे नामों से भी जाना जाता है।"फिल्म के लुक में हूबहू ...
खत्म हो रही है एजाज खान की कस्टडी

खत्म हो रही है एजाज खान की कस्टडी

मनोरंजन
ड्रग्स मामले में गिरफ्तार बिग बॉस कंटेस्टेंट एजाज खान की NCB कस्टडी आज समाप्त हो रही है। उसकी निशानदेही पर NCB अब उसके संपर्क में रहने वाले कुछ TV कलाकारों पर शिकंजा कसने लगी है। इसी कड़ी में देर रात मुंबई के लोखंडवाला इलाके में NCB की टीम ने एक TV कलाकार गौरव दीक्षित के फ्लैट पर रेड की है। सूत्रों के मुताबिक, रेड का अंदेशा उसे पहले ही हो गया था और वह कुछ ही घंटे पहले घर छोड़ कर फरार हो गया। NCB के मुताबिक, एक्टर के साथ एक विदेशी महिला भी कई दिनों से रह रही थी। वह भी गायब है। माना जा रहा है कि दोनों एक साथ फरार हुए हैं। छापेमारी के दौरान टीम ने एक लैपटॉप और कुछ ड्रग्स भी एक्टर के घर से बरामद की है। शादाब से ड्रग्स ले बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक पहुंचाता था एजाज मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एजाज खान को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया था। बॉलीवुड ड्रग्स केस में गिरफ्तार शादा...
आलिया के संक्रमित होने के बाद उनकी मां सोनी राजदान ने कोरोना पर लिखी कविता, बोलीं-मुझे डर लग रहा है

आलिया के संक्रमित होने के बाद उनकी मां सोनी राजदान ने कोरोना पर लिखी कविता, बोलीं-मुझे डर लग रहा है

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में कोविड पॉजिटिव पाई गईं हैं। आलिया के संक्रमित होने के बाद से उनकी मां सोनी राजदान काफी डर गई हैं। अपने इस डर को सोनी ने कोरोना पर एक कविता लिखकर बयां भी किया है। उन्होंने यह कविता सोशल मीडिया पर फैंस के साथ भी शेयर की है। अपनी इस कविता में उन्होंने बताया कि यह कोई साधारण लहर नहीं है, यह हर जगह है। सोनी राजदान की कवितासोनी राजदान ने पोस्ट में लिखा, "यह कोई साधारण लहर नहीं है, यह हर जगह है। हमारे घरों में, हमारे बालों में। मुझे डर लग रहा है। यह कोई सामान्य लहर नहीं है, यह हर जगह है। पता नहीं है कि हम कैसे इससे छुटकारा पाएंगे। हम कैसे अपनी देखभाल करना शुरू करेंगे। ये इतनी ज्यादा मात्रा में यहां-वहां फैला हुआ है। यह हर जगह है, यह हर जगह है।" आलिया ने खुद दी थी अपने संक्रमित होने की जानकारी28 साल की आलिया ने खुद अपने कोविड पॉजिटव होने की जानकारी सोशल ...
श्रीनाथजी के दरबार में कंगना:एक्ट्रेस ने राजभोग झांकी के दर्शन किए, कहा- मैं अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई, ऐसा लग रहा था वहीं खड़ी रहूं

श्रीनाथजी के दरबार में कंगना:एक्ट्रेस ने राजभोग झांकी के दर्शन किए, कहा- मैं अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई, ऐसा लग रहा था वहीं खड़ी रहूं

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट शुक्रवार को उदयपुर से नाथद्वारा पहुंचीं। यहां उन्होंने श्रीनाथजी के राजभोग झांकी में दर्शन किए। एक्ट्रेस ने अपनी आगामी फिल्म के लिए मन्नत भी मांगी। इस दौरान कंगना ने कहा, ‘श्रीनाथजी के दर्शन करने के बाद अलग ही अनुभव हुआ, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ।’ एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं श्रीनाथजी के सामने अपने आंसुओं को नहीं रोक पाई। ऐसा लग रहा था कि मैं वहीं खड़ी रहूं।’ उन्होंने कहा, ‘श्रीनाथजी के दर्शन कर काफी अच्छा लगा। मैं चाहती हूं कि एक बार फिर से सभी पहर की झांकियों के दर्शन कर पाऊं।’ मंदिर में दर्शन करने के दौरान कंगना को देखने लिए फैंस की भीड़ जुट गई। इसके बाद कंगना ने भी उनसे मुलाकात की और कुछ फैंस के साथ फोटो खिंचवाईं। इस दौरान उन्होंने कोरोना के लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि देश भर में कोरोना की वजह से काफी नुकसान हुआ है। इसका असर फिल्म इंडस्ट्री पर भ...
RRR:राजामौली की फिल्म से अजय देवगन का फर्स्ट लुक आउट, मोशन पोस्टर देख मीडिया यूजर कर रहे ‘बाहुबली’ में छोड़े गए सस्पेंस से तुलना

RRR:राजामौली की फिल्म से अजय देवगन का फर्स्ट लुक आउट, मोशन पोस्टर देख मीडिया यूजर कर रहे ‘बाहुबली’ में छोड़े गए सस्पेंस से तुलना

मनोरंजन
एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही 'RRR'के लिए अजय देवगन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का मोशन पोस्टर साझा करते हुए अजय देवगन को जन्मदिन की बधाई दी है और लिखा है, "लोड एम शूट। वह अपने लोगों को सशक्त बनाकर ताकत हासिल करता है।" वीडियो में शॉल ओढ़े हुए अजय देवगन को एक युद्ध के मैदान पर लोगों से घिरा देखा जा सकता है। बैक ग्राउंड में 'लोड एम शूट' शब्द सुनाई दे रहे हैं। वीडियो के अंत में अजय शॉल हटाकर सामने आते हैं। पोस्टर देखने के बाद लोग अजय के लुक की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही इसकी तुलना 'बाहुबली' के पहले पार्ट में छोड़े गए सस्पेंस 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?' से कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, "कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? के बाद अगला क्या अजय को गोली मार दी जाएगी या फिर वे कैसे बच पाएंगे?" एक यूजर ने लिखा है, "अजय सर का शानदार लुक। सिनेमाघरों मे...
तारक मेहता का उल्टा चश्मा:कोविड की चपेट में आ गए थे मयूर वकानी और मंदार चांदवडकर, अब दोनों ने शेयर किया अनुभव

तारक मेहता का उल्टा चश्मा:कोविड की चपेट में आ गए थे मयूर वकानी और मंदार चांदवडकर, अब दोनों ने शेयर किया अनुभव

मनोरंजन
पिछले महीने में शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के दो एक्टर्स कोरोना संक्रमित हो गए थे। एक तरफ जहां सुंदरलाल के किरदार में नजर आनेवाले एक्टर मयूर वकानी 12 दिनों तक अस्पताल में एडमिट थे, तो वहीं दूसरी तरफ भिड़े उर्फ मंदार चांदवडकर ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था। हाल ही में दोनों एक्टर्स से बातचीत की और जाना कि कोरोना के दर्द के साथ एहतिहात के अनुभव क्या थे? लक्षण गंभीर थे इसलिए मैंने अपने आपको एडमिट करने का फैसला लिया था: मयूर वकानी मयूर बताते हैं, "इस बार कोरोना पॉजिटिव होने से पहले, मैं कई बार अपना कोरोना टेस्ट करवा चूका था। हर बार नेगेटिव ही आता था हालांकि इस बार नहीं बच पाया। मुझे लक्षण साफ दिख रहे थे जैसे बुखार आना, खाने का स्वाद ना आना आदि। लक्षण गंभीर थे इसलिए मैंने अपने आपको एडमिट करने का फैसला लिया था। मेरे घर में बूढ़े मां-पापा हैं, मैं उनके लिए किसी तरह का रिस्क नहीं ले...
कंगना के निशाने पर इंडस्ट्री के दिग्गज:करन जौहर, आदित्य चोपड़ा को बताया बॉलीवुड का ठेकेदार, बोलीं- वे छुप रहे हैं, मैं बॉलीवुड को बचाने आ रही हूं

कंगना के निशाने पर इंडस्ट्री के दिग्गज:करन जौहर, आदित्य चोपड़ा को बताया बॉलीवुड का ठेकेदार, बोलीं- वे छुप रहे हैं, मैं बॉलीवुड को बचाने आ रही हूं

मनोरंजन
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते कई फिल्मों की रिलीज डेट एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। लेकिन कंगना रनोट स्टारर 'थलाइवी' तय तारीख यानी 23 अप्रैल को ही सिनेमाघरों में आएगी। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी देते हुए बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर्स खासकर आदित्य चोपड़ा और करन जौहर पर निशाना साधा है। साथ ही बिना नाम लिए बड़े स्टार्स पर भी तंज कसा है। 'कंगना बॉलीवुड को बचाने आ रही है'कंगना ने लिखा है, 'उन्होंने मुझे इंडस्ट्री से बाहर फेंकने के लिए हर हथकंडा अपनाया। मेरे खिलाफ गुटबाजी की, मुझे प्रताड़ित किया। आज बॉलीवुड के ठेकेदार करन जौहर और आदित्य चोपड़ा छुप रहे हैं। सभी बड़े हीरो छुप रहे हैं। लेकिन कंगना रनोट अपनी टीम के साथ 100 करोड़ रुपए के बजट वाली फिल्म लेकर बॉलीवुड को बचाने आ रही है।'2 अप्रैल को आएगा फिल्म का पहला सॉन्गबुधवार को ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की ...