करीना कपूर से शादी से पहले सैफ अली खान ने अमृता सिंह को भेजा था खत, लिखी थी ये बात
मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान जल्दी ही फैन्स को खुशखबरी दे सकते हैं। करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं और इसके पूरा परिवार काफी एक्साइटिड है। ये बात तो सभी जानते हैं कि करीना, सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना से शादी के पहले सैफ ने पहली पत्नी अमृता सिंह को एक चिट्ठी लिखी थी।
दिग्गज क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के बेटे सैफ अली खान ने अपने पिता के प्रोफेशन की ओर कदम बढ़ाने की बजाए मां शर्मिला टगौर के प्रोफेशन की ओर झुकते हुए फिल्म जगत में साल 1993 में 'परंपरा' फिल्म से कदम रखा था। फिल्मों में आने से पहले ही सैफ अली खान, अमृता सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध चुके थे। हालांकि 2004 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
अमृता सिंह से अलग होने के बाद सैफ अली खान ने अक्टूबर 2012 में करीना कपूर से शादी की। करण जौहर क...








