पाकीजा के 49 साल:एक गाने की शूटिंग के दौरान खूब शराब पीकर बेहोश हो गई थीं मीना कुमारी, बॉडी डबल से करवानी पड़ी थी शूटिंग
हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्म ह्यपाकीजाह्ण की रिलीज को 4 फरवरी को 49 साल पूरे हो गए हैं। एक तवायफ की मार्मिक कहानी और लता मंगेशकर द्वारा गाए मधुर गीतों के लिए इसे याद किया जाता है। इसके निर्माण के दौरान प्यार-मोहब्बत के कुछ किस्से बने तो बिखरे भी।इसके गीत ह्यचलो दिलदार चलो चांद के पार चलो…ह्ण में नायिका जिस तरह अपने प्रेमी को चांद के पार ले जाने की बात कहती है, उसी तरह ही हम आपको इस फिल्म के कुछ किस्सों के साथ यादों के गलियारे में ले जाएंगे। फिल्म शुरूआत में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन रिलीज के एक महीने के अंदर ही मीना कुमारी का निधन हो गया।इसके बाद सिनेमाघरों में उनके फैन्स की भीड़ उमड़ पड़ी और फिल्म सुपरहिट हो गई। पढ़िए इस क्लासिक फिल्म से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें:-1) जब डाकू ने चाकू से अपने हाथ पर लिया मीना का आॅटोग्राफशूटिंग के अंतिम पड़ाव में निर्देशक कमाल अमरोही मप्र के शिवपुरी इलाके...








