Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या:प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने बेसबॉल के बल्ले से पीट-पीटकर मार डाला, नदी में फेंकी लाश

टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या:प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने बेसबॉल के बल्ले से पीट-पीटकर मार डाला, नदी में फेंकी लाश

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर का निधन हो गया। 74 साल की उम्र में उन्हें उनके ही बेटे ने ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस का मानना है कि प्रॉपर्टी की लालच में आकर बेटे ने यह कदम उठाया, हत्या के आरोप में बेटे को अरेस्ट कर लिया गया है। वीणा के बेटे पर उन्हें बेसबॉल के बल्ले से हत्या करने और बाद में उनकी लाश को घर ने 90 किलोमीटर दूर सूनसान जंगल में ठिकाने लगाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना की जानकारी टीवी एक्ट्रेस नीलू कोहली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। खबर आने के बाद से ही पूरी टीवी इंडस्ट्री शॉक में आ गई है। नीलू कोहली ने किया एक्ट्रेस को याद दरअसल 2 दिन पहले सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक महिला की हत्या से जुड़ा पोस्ट शेयर किया था, जिसे अब एक्ट्रेस नीलू कोहली ने कंफर्म कर दिया है, वो महिला कोई और नहीं बल्कि वीणा कपूर थीं। विरल का पोस्ट शेयर करते हुए नीलू ने लिखा- 'वीण...
सबसे शापित फिल्म जिसके बनने पर हुई थीं 20 मौतें:सेट जला तो 9 लोग मरे, फिल्म देखकर दर्शकों को आए हार्टअटैक, औरतों के मिसकैरेज हुए

सबसे शापित फिल्म जिसके बनने पर हुई थीं 20 मौतें:सेट जला तो 9 लोग मरे, फिल्म देखकर दर्शकों को आए हार्टअटैक, औरतों के मिसकैरेज हुए

मनोरंजन
द एक्सॉर्सिस्ट (The Exorcist)। ये नाम है 1973 में आई उस हॉरर फिल्म का जिसे दुनिया की सबसे शापित फिल्म माना गया। ये फिल्म इतनी डरावनी थी कि इसे देखना मौत से आंखें मिलाने जैसा माना गया। कई लोगों को सिनेमाघरों में ही हार्टअटैक आया। कई महिलाओं के गर्भपात हो गए। आलम ये था कि अमेरिका में जिस-जिस सिनेमाघर में ये फिल्म लगी थी, उसके बाहर एम्बुलेंस रखी जाने लगीं। इस फिल्म का रिव्यू करने गए फिल्म क्रिटिक भी फिल्म शुरू होने के कुछ मिनटों बाद ही थिएटर से भाग गए थे। लेकिन कहानी इतनी ही नहीं है। ये फिल्म अपनी मेकिंग के दौरान ही शापित और मनहूस मानी जाने लगी थी। इस फिल्म की मेकिंग के दौरान इससे जुड़े 20 लोगों की मौत हुई। कई हादसे हुए। एक बार सेट जला तो उसमें 9 लोग मारे गए। पूरा सेट जल गया, लेकिन जिस कमरे में भूत वाले सीन शूट होने थे, उस तक एक चिनगारी भी नहीं पहुंची। ये दुनिया की इकलौती फिल्म है, जिसे...
अजय देवगन की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी दृश्यम 2:तान्हा जी और गोलमाल अगेन के बाद तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी

अजय देवगन की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी दृश्यम 2:तान्हा जी और गोलमाल अगेन के बाद तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
दृश्यम 2 को रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं लेकिन फिल्म की कमाई अभी भी रूकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म अब तक 196 करोड़ कमा चुकी है और अब 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है। इसके साथ ही दृश्यम 2 अजय देवगन की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। दृश्यम 2 के आगे बस तान्हा जी और गोलमाल अगेन है। दृश्यम 2 ऐसी ही कमाई करती रही तो जल्द ही गोलमाल अगेन के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ देगी। अजय देवगन की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म नई फिल्मों के रिलीज के बावजूद दृश्यम 2 की कमाई पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है। फिल्म का कलेक्शन अब 200 करोड़ का आंकड़ा छूने से चंद दूरी पर है। दृश्यम 2 अजय देवगन के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। इससे पहले 2020 में आई फिल्म तान्हा जी द अनसंग वारियर ने 279.55 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। इसके बाद 2017 में आई उनकी फिल्म गोलमाल अगे...
4000 फिल्में कर चुके करण अर्जुन सिंह:12 की उम्र में 20-20 घंटे काम सीखा, एक फिल्म पर 10×16 के कमरे में 150 घंटे की मेहनत

4000 फिल्में कर चुके करण अर्जुन सिंह:12 की उम्र में 20-20 घंटे काम सीखा, एक फिल्म पर 10×16 के कमरे में 150 घंटे की मेहनत

मनोरंजन
ये है फोली आर्ट। फोली आर्ट यानी फिल्मों में शूटिंग के बाद हर सीन को रियलिस्टिक टच देने के लिए हर चीज के साउंड को एक 10X16 के कमरे में डब किया जाता है। जैसे पैदल चलने से लेकर दरवाजा खुलने, कुर्सी सरकने तक की आवाज। फिल्म में जितना काम हीरो-हीरोइन करते हैं, उससे ज्यादा काम पर्दे के पीछे फोली आर्टिस्ट करते हैं। एक छोटे से स्टूडियो में ढाई घंटे की फिल्म में रियल साउंड इफेक्ट देने में करीब 150 घंटे का समय लगता है। फिल्म मेकिंग के इस हिस्से के बारे में लोग कम ही जानते हैं। इंडिया में सबसे बड़े फोली आर्टिस्ट हैं करण अर्जुन सिंह। कृष-3, बाहुबली, दंगल, टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों से लेकर दिल्ली क्राइम, पाताल लोक जैसी वेब सीरीज तक, इन सभी में फोली आर्ट का काम इन्हीं ने किया है। ये इंडिया के टॉप फोली आर्टिस्ट हैं, लेकिन यहां पहुंचने का सफर इतना आसान नहीं था। 12 साल की उम्र से ये इस काम को सीख रहे ह...
13 साल बाद हिना खान का हुआ ब्रेकअप!:पोस्ट में धोखे से बचने की दी सलाह, फैंस बोले- उम्मीद है आप ठीक होंगी

13 साल बाद हिना खान का हुआ ब्रेकअप!:पोस्ट में धोखे से बचने की दी सलाह, फैंस बोले- उम्मीद है आप ठीक होंगी

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
एक्ट्रेस हिना खान के रीसेंट इंस्टाग्राम पोस्ट ने उनके चाहने वालों को परेशान कर दिया। उनके पोस्ट को पढ़कर ऐसा लग रहा है, जैसे उनका दिल टूट चुका हो। पोस्ट सामने आने के बाद से ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि 13 साल बाद हिना का उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल से ब्रेकअप हो चुका है। पोस्ट में छलका हिना का दर्दहिना खान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘जो आपके साथ विश्वासघात करते हैं, उन पर विश्वास करने के लिए खुद को माफ करें। कभी-कभी अच्छा दिल बुरे दिल को नहीं देख पाता।’वहीं हिना ने दूसरे पोस्ट में लिखा- विश्वासघात इकलौता सच है, जो बरकरार रहता है। लेट नाइट थॉट्स।’ इन दोनों पोस्ट्स के बाद से हिना के फैंस उन्हें लेकर परेशान हैं। हालांकि, हिना का यह पोस्ट किसके लिए है? अभी तक ये साफ नहीं हुआ है। कौन हैं रॉकी जैसवाल?बता दें कि रॉकी जैसवाल हिना खान के टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के को प्रोड्यूसर में...
119 करोड़ के घर में शिफ्ट होंगे रणवीर-दीपिका:पहली बार दोनों ने साथ मिलकर खरीदा है घर, इससे पहले दीपिका के यहां रहते थे रणवीर

119 करोड़ के घर में शिफ्ट होंगे रणवीर-दीपिका:पहली बार दोनों ने साथ मिलकर खरीदा है घर, इससे पहले दीपिका के यहां रहते थे रणवीर

मनोरंजन
बॉलीवुड के पॉवर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक साथ मिलकर अपना पहला घर खरीदा है। दोनों अपने इस नए घर में एंट्री के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। अब हाल ही में रणवीर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि शादी के बाद वो दीपिका के साथ उनके घर में रह रहे थे लेकिन अब दोनों साथ में खरीदे घर में शिफ्ट होंगे। रणवीर ने कहा है कि दीपिका घरेलू नेचर की हैं और नए घर को काफी प्यार से डेकोरेट कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर और दीपिका का ये नया घर तकरीबन 119 करोड़ का है। दोनों ने साथ मिलकर खरीदा है घर अपने नए घर और दीपिका पादुकोण के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए रणवीर ने कहा - 'दीपिका और मैंने अभी-अभी अपना पहला घर एक साथ खरीदा है, शादी के बाद मैं उनके घर रहने चला गया था और करीब 4 साल से वहां रह रहा हूं लेकिन अब हमने एक साथ अपना घर खरीद लिया है। चूंकि हम दोनों अपने काम में...
‘फीफा वर्ल्डकप’ में दीपिका का दिखेगा जलवा

‘फीफा वर्ल्डकप’ में दीपिका का दिखेगा जलवा

मनोरंजन
दीपिका पादुकोण आज किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं, दीपिका पादुकोण अब भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जानी जाती हस्ती हैं. दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं. बता दें कि दीपिका पादुकोण हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस की खूबसूरती पर दुनिया फिदा है. दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. इस साल उन्होंने कान्स में भी अपना जलवा दिखाया था और अब वो ''फीफा विश्वकप 2022'' (FIFA World Cup) में अपना जादू चलाएंगी. इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और उनपर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं. फीफा वर्ल्डकप के फाइनल में ट्रॉफी का करेंगी अनावरणइन दिनों दीपिका पादुकोण को लेकर खबर मिल रही है कि उन्हें फीफा वर्ल्डकप के फाइनल में ट्रॉफी का अनावरण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस खबर को सुनने के बाद फैंस उनप...
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग अपनी शादी की प्लांनिंग को लेकर फराह खान से कही ये बात, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग अपनी शादी की प्लांनिंग को लेकर फराह खान से कही ये बात, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आज कोई पहचान की मोहताज नहीं हैं. मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की खूबसूरत भिनेत्रियों में से आती हैं. बता दें कि काफी दिनों से मलाइका अरोड़ा का नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ रहा है. कई दिनों से चर्चा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने और अर्जुन कपूर संग रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है और शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. फराह खान ने मलाइका से रिश्तों को लेकर किए ये सवालमलाइका अरोड़ा ने अपने शो 'मूविंग इन विद' मलाइका में अपने रिश्ते के बारे में खुल कर बात की. फराह खान ने मलाइका से पूछा कि अपने रिश्ते के बारे में कही जाने वाली बातों से वो डील कैसी करती हैं? उन्हें भी काफी कुछ अपने समय में सुनना पड़ा था और अब तुम्हें भी ऐसी बातें रोज सुननी पड़ती हैं कि 'तुम ये क्या कर रही हो', 'तुम्हारा दिमाग तो ठीक है...
रेस्टोरेंट के बाहर नजर आईं जान्हवी कपूर:ब्लू डेनिम जंपसूट में दिखीं ग्लैमरस, जल्द मिस्टर एंड मिसेस माही में आएंगी नजर

रेस्टोरेंट के बाहर नजर आईं जान्हवी कपूर:ब्लू डेनिम जंपसूट में दिखीं ग्लैमरस, जल्द मिस्टर एंड मिसेस माही में आएंगी नजर

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर कभी एक्टिंग तो कभी उनके ग्लैमरस लुक के चलते आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच जान्हवी को एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जान्हवी ब्लू डेनिम जंपसूट में नजर आई, जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया है। बता दें, एक्ट्रेस ने मुंबई के बांद्रा के डुप्लेक्स अपार्टमेंट में अपना एक नया घर खरीदा है, जिसकी कीमत लगभग 65 करोड़ बताई जा रही है। जाह्नवी के नए घर लेने की खबर के बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं उनकी कामयाबी की दुआ भी कर रहे हैं। 'मिस्टर एंड मिसेस माही' में नजर आएंगी जान्हवीजान्हवी ने शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में एक्टिंग करने के लिए श्री देवी ने उन्हें ट्रेनिंग दी थी। शूटिंग के ...
लकी अली की जमीन पर भू माफियाओं ने किया कब्जा:निराश सिंगर ने कहा – घर पर पत्नी, बच्चे अकेले हैं प्लीज मेरी मदद कीजिए

लकी अली की जमीन पर भू माफियाओं ने किया कब्जा:निराश सिंगर ने कहा – घर पर पत्नी, बच्चे अकेले हैं प्लीज मेरी मदद कीजिए

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड के फेमस सिंगर लकी अली इन दिनों मुश्किल में हैं। लकी अली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया है कि बेंगलुरु में उनके फॉर्म हाउस पर भू माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। लकी अली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कर्नाटक के डीजीपी को ओपन लेटर लिखकर मदद की गुहार लगाई है। लकी ने इस लेटर में कुछ लोगों का नाम भी लिखा है जिसमें एक IAS ऑफिसर भी शामिल है। लकी का कहना है कि भू माफियाओं द्वारा उनकी फैमिली को परेशान किया जा रहा है। जबरदस्ती फार्म में घुस आए लोग लकी अली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट करते हुए लिखा- "आप सभी का समय लेने के लिए माफी चाहता हूं लेकिन मैं ये लेटर कर्नाटक के डीजीपी को लिख रहा हूं- सर मेरा नाम मकसूद महमूद अली है और मैं लेट एक्टर और कॉमेडियन महमूद अली का बेटा हूं। मुझे आम तौर पर लकी अली के नाम से जाना जाता है। मैं अभी काम के सिलसिले में दुबई में हूं इसल...