Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

कोर्ट के आदेश फिर भी छह माह से 6 नर्सिंग आॅफिसर को नहीं मिला वेतन

कोर्ट के आदेश फिर भी छह माह से 6 नर्सिंग आॅफिसर को नहीं मिला वेतन

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
-हाईकोर्ट और सिविल सेवा अधिकरण से मिला था स्टेश्रीगंगानगर। जिला चिकित्सालय में कार्यरत 6 सीनियर नर्सिंग आॅफीसर को माननीय उच्च न्यायालय के स्थगन आदेशों के बावजूद 6 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया। इतना ही नहीं इन नर्सिग अॉफिसर का चिकित्सा विभाग द्वारा ना तो वेतन का भुगतान किया जा रहा और ना ही इनका अन्य पदों पर समायोजन किया जा रहा है। इस कारण इन्हे परिवार का भरणपोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला श्रीगंगानगर द्वारा अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर)से मुलाकात कर मुख्य सचिव के नाम को ज्ञापन दिया गया। रामजीलाल सिहाग ने बताया कि जिला चिकित्सालय श्रीगंगानगर में कार्यरत 6 सीनियर नर्सिंग आॅफीसर को अधिशेष घोषित कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री गंगानगर के अधीन उपस्थिति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे । उक्त आदेशों पर इन नर्सिंग आॅफीसर ...
नेहरा नगर में सीवरेज का पानी बना लोगों की परेशानी का कारण

नेहरा नगर में सीवरेज का पानी बना लोगों की परेशानी का कारण

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
पाइपों से निकासी की जगह सड़कों पर पसरा पानी, बदबू से लोग परेशान,12 को करेंगे सड़क जामश्रीगंगानगर। शहरी में सीवरेज के प्रथम चरण की जिस नेहरा नगर से शुरूआत हुई थी। उसी नेहरा नगर के लोगों के लिए यह राहत पहुंचाने की जगह परेशानी का कारण बना हुआ है। सीवरेज में छोड़ी गई खामियों और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण यहां की करीब 1000 घरों की आबादी के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि आमतौर पर सड़कों पर बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति होती है। परन्तु यहां डाले गई सीवरेज की पाइपों से निकासी नहीं होती परिणाम स्वरूप यह पानी बैक मारता है और सड़कों पर पसरा रहता है। सीवर का पानी होने और सड़कों पर एकत्र रहने से यह बदबू मारने लगा है। नेहरा नगर निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि बार-बार इस संबन्ध में यूआईटी अधिकारियों को अवगत करवाया गया। परन्तु कुछ नहीं हुआ। वर्तमान में भी बिना बरसात...
बरसात से जिला अस्पताल का आयुष भवन धंसा

बरसात से जिला अस्पताल का आयुष भवन धंसा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। बरसात के कारण जिला अस्पताल का आयुष भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण मंगलवार को इस भवन को खाली करवा दिया गया है। अस्पताल भवन में जगह नहीं होने के कारण आयुष यूनिट को लीला धर्मशाला में शिफ्ट किया जाएगा।मिली जानकारी के अनुसार पांच दिन पहले भारी बरसात हुई थी। बरसाती पानी की निकासी की सही व्यवस्था नहीं है।इस कारण बरसात का पानी पार्क और आयुष भवन के आस-पास भर गया था। पांच दिनों से पानी भरा रहने के कारण पानी आयुष भवन की दीवार में चला गया। इससे भवन का फर्स बैठ गया तथा दीवारों में भी दरारे आ गई। मंगलवार को सुबह डाक्टर आयुष भवन में आए तो बुरा हाल था। दीवारों के नीचे होता हुआ पानी कमरों भरा हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर पीएमओ ने अधिकारियों को साथ लेकर भवन का निरीक्षण किया। हालात को देखकर भवन को उसी समय खाली करने के आदेश दे दिए।पीएमओ डॉ. बलदेवसिंह ने बताया कि आयुष यूनिट चला...
गौतमबुद्धनगर में भी शहर का पानी भरा

गौतमबुद्धनगर में भी शहर का पानी भरा

श्री गंगानगर
यूआईटी और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सूरतगढ़ बाइपास पर खड्डों में छोड़ा पानीश्रीगंगानगर। शहर का बरसात पानी निकासी करने की प्रशासन के सामने बड़ी समस्या बन गई है। शहर के आस-पास खड्डे शहर के पानी से भर गए है। पानी निकासी की जगह देखने के लिए रविवार को यूआईटी और प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इसके लिए सूरतगढ़ बाइपास के पास खड्डों को चिन्हित किया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर में सेना तथा व्यापारियों द्वारा टेंकरों तथा पम्प सैट लगाकर बरसात का पानी निकालने का प्रयास कर रहे है। सूरतगढ़ रोड पर नाइवाला के पास खड्डे पानी से भर गए है। इस कारण शनिवार की रात को गौतमबुद्धनगर में पानी छोड़ दिया गया था, रविवार शाम तक वहां पर भी पानी से भरने के कागार पर पहुंच गया। इस कारण अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। यूआईटी सचिव मुकेश बारहठ, एसडीएम मनोज कुमार मीणा, एडीएम हरतिमा सहित कई अधिकारियों ने गौतमबुद...
अधिकारियों की लापरवाही से केन्द्रीय बस स्टेंड की बिगड़ी हालत

अधिकारियों की लापरवाही से केन्द्रीय बस स्टेंड की बिगड़ी हालत

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। जिला मुख्यालय का इन दिनों केन्द्रीय बस स्टेण्ड का रोडवेज के अधिकारियों की लापरवाही के कारण बुरा हाल है। बस स्टैण्ड भवन की काफी समय से सफाई नहीं होने के कारण जाले लग हुए है, वहीं पंखें व लाईटें सहित अन्य उपकरणों पर मिट्टी जमी होने पर खराब होने के कागार पर है।इस भवन और बस स्टैण्ड परिसर की सफाई करवाने के नाम पर रोडवेज द्वारा प्रत्येक माह हजारों रूपए खर्च किए जा रहे है। बस स्टेण्ड भवन व परिसर की देखभाल करने के लिए रोडवेज ने एक अधिकारी भी नियुक्त कर रखा है।मिली जानकारी के राजस्थान रोडवेज ने अपनी बसों के लिए केन्द्रीय बस स्टेण्ड बना रखा है। इस बस स्टैण्ड पर हर रोज हजारों लोग आते-जाते रहते है। बैठने वाली कुर्सियां टूटी हुई है, वहीं परिसर की सड़क का बुरा हाल है। जगह-जगह खड्डे होने के कारण बस चालक भी परेशान है। इन खड्डों में कई बार तो पानी भरा रहता है। इससे यात्री गिरकर...
सैक्स वर्कर उपलब्ध करवाने के नाम पर ठगी

सैक्स वर्कर उपलब्ध करवाने के नाम पर ठगी

श्री गंगानगर
सोशल मीडिया पर संपर्क कर करता था धोखाधड़ी, प्रकरण में 20वीं गिरफ्तारीश्रीगंगानगर (सीमा संदेश)। युवाओं को लड़कियां व सैक्स वर्कर उपलब्ध करवाने के नाम पर ठगी प्रकरण में पुलिस ने रविवार को 20वीं गिरप्तारी की है। मामले में पुलिस ने जैतसर थाना क्षेत्र के गांव गोविंदसर व हाल पुरानी आबादी ग्रीन वैली निवासी पवन वर्मा उर्फ नोपा(22) पुत्र महेंद्र कुमार को हिरासत में लिया है। एसपी आनंद शर्मा के अनुसार उक्त आरोपित व गैंग में शामिल आरोपितों ने सोशल मीडिया जैसे फैसबुक और वॉट्सअप पर अपना नेटवर्क बना रखा था। इसका पता चलने पर जिला पुलिस की विशेष टीम के एएसआई पवन कुमार की रिपोर्ट पर 25 दिसंबर 2020 को कोतवाली थाने में एक प्रकरण दर्ज हुआ था। टीम को पता चला कि श्रीगंगानगर व सूरतगढ़ क्षेत्र के आरोपितों ने उक्त सोशल मीडिया पर आमजन से संपर्क कर ब्लैकमेल किया और पेटीएम पर रूपए डलवाकर ठगी की। मामले में पुलिस ने गंभीरत...
30 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, मिलेगी राहत

30 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, मिलेगी राहत

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। पुरानी आबादी के वार्ड नम्बर 13 में रहने वाले मजदूर, अल्प आय वर्ग परिवारों और वार्ड के लोगों को महंगाई के इस दौर में शादी और पारिवारिक आयोजन करने में परेशानी नहीं होगी। क्योंकि नगरपरिषद द्वारा यहां 30 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इस सामुदायिक भवन का शिलान्यास रविवार को सभापति श्रीमती करुणा चाण्डक और कांग्रेस नेता अशोक चाण्डक ने किया।इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शहर के विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकार भी अहम है। जनता की जितनी सेवा होगी, उससे कहीं अधिक के प्रयास किए जाएंगे। वार्ड नंबर 13 में स्थित हनुमान मंदिर शक्तिनगर में सामुदायिक भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने कहा की शहर में विकास कार्यों का क्रम जारी है। यह भवन समाज के प्रत्येक परिवार की आर्थिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनवाया जा रहा है ताकि उन्हें इस भ...
900 ग्राम अफीम सहित दो गिरफ्तार

900 ग्राम अफीम सहित दो गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
नई धान मंडी के निकट कोतवाली पुलिस की कार्रवाईश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। शहर की नई धान मंडी के निकट मादक पदार्थ की तस्करी करने की फिराक में घूम रहे कार सवार दो लोगों को पुलिस ने काबू किया है। एसपी आनंद शर्मा के अनुसार एसआई रोहिताश कुमार ने टीम सहित कार्रवाई की। इसमें चूनावढ़ थाना क्षेत्र के गांव 16 जी सागरवाला व हाल सेतिया फार्म निवासी शंकर लाल छाबड़ा पुत्र कालूराम अरोड़ा और चितौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र के गांव सेमलिया निवासी किशन पुत्र भैरूलाल जटिया को हिरासत में लिया। मामले में पुलिस ने बताया कि दोनों जयपुर नंबर की स्वीफ्ट डिजायर कार में सवार होकर जा रहे थे। संदिग्धता के चलते पुलिस ने उन्हें रोक कर पूछताछ की और तलाशी ली। इस दौरान कार से 900 ग्राफ अफीम बरामद हुई। पुलिस ने गंभीरता दिखाई और दोनों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। उक्त मादक पदार्थ की खरीद फरो...
विश्व संगीत दिवस पर कार्यक्रम 21 को

विश्व संगीत दिवस पर कार्यक्रम 21 को

श्री गंगानगर
इंटरनैशनल लोकगायक कला मंच कर रहा है आयोजनश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। इंटरनेशनल लोकगायक कला मंच की ओर से विश्व संगीत दिवस (वर्ल्ड म्यूजिक डे) के अवसर पर 21 जून, मंगलवार सायं 5 से रात्रि 9 बजे तक शक्ति मार्ग स्थित सेलीब्रेशन पैलेस में संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शनिवार को आयोजित प्रैस वार्ता में संस्था के उपप्रधान व सिख वर्ल्ड म्यूजिक एकेडमी के डायरेक्टर सिमरजीत सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरवीर बराड़ होंगे। अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष जगतार नुकेरा करेंगे, साथ ही इंटरनैशनल लोकगायक कला मंच के कौमी प्रधान व पंजाबी लोकगायक हाकम बख्तड़ीवाला विशेष रूप से शिरकत करेंगे।अनेक संगीतप्रेमी गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। जिलाध्यक्ष विशाल सरगम के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले सहित पड़ौसी राज्य पंजाब व हरियाणा के गायक क...
आनलाइन साइट की लापरवाही से रिश्ता नहीं होने पर छह हजार रुपए की लगाई पैनेल्टी

आनलाइन साइट की लापरवाही से रिश्ता नहीं होने पर छह हजार रुपए की लगाई पैनेल्टी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
कंजूमर कोर्ट ने दिया निर्णयश्रीगंगानगर। रिश्ते कराने वाली आॅनलाइन बेवसाइट की लापरवाही से रिश्ता नहीं होने पर कंजूमर फोरम ने एक पीड़ित को राहत देते हुए साइट के प्रबंधक पर छह हजार की पैनल्टी लगाई है। लेबर कॉलोनी निवासी नानकचंद गुप्ता ने अधिवक्ता उमेश चौधरी के माध्यम से जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के समक्ष परिवाद पेश किया। इसमें बताया कि उसने बेस्ट पार्टनर मैट्रीमोनी डॉट कॉम साइट पर रिश्ते के लिए आवेदन किया।इस पर साइट के प्रबंधक ने उसे 28 दिसम्बर 16 को डायमंड प्लान के तहत छह हजार रुपए भी वसूल किए। लेकिन प्रबंधक ने डायमंड प्लान की जगह गोल्डन प्लान उसे दे दिया। यहां तक कि उसकी प्रोफाइल में फोटो भी नहीं लगाई। जब उसने शिकायत की तो उसे दूसरी शाखा में फिर से छह हजार रुपए जमा कराने और सर्विस देने की बात कही।इस आॅनलाइन साइट के प्रबंधक की लापरवाही से उसका रिश्ता भी नहीं हो पाया। इस संबंध में 13 अ...