Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

पिराई सत्र शुरू, अगले दो-तीन दिन में आएगा प्रोडक्शन​:करीब 25 हजार क्विंटल गन्ना हुआ अनलोड

पिराई सत्र शुरू, अगले दो-तीन दिन में आएगा प्रोडक्शन​:करीब 25 हजार क्विंटल गन्ना हुआ अनलोड

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड की गांव कमीनपुरा स्थित यूनिट में चीनी प्रोडक्शन के लिए पिराई सत्र शुरू हो चुका है लेकिन अभी प्रोडक्शन आना शुरू नहीं हुआ है। शुरुआती तीन दिन में प्रोडक्शन के लिए मिल को तैयार किया जा रहा है । मिल रफ्तार पकड़ रही है, अभी टर्बाइन और बॉयलर तैयार हो रहा है। क्रशर में कुछ गन्ना डाला गया है लेकिन अभी प्रोडक्शन आने में वक्त लगेगा। इस बीच मिल के बाहर बड़ी संख्या में ट्रॉलियां खड़ी हैं। हर दिन हो रही 70 ट्रॉलियां खालीमिल मैनेजमेंट के अनुसार अभी हर दिन करीब सत्तर ट्रॉली अनलोड करवाई जा रही है। मिल की शुरुआत के लिए अभी कुछ गन्ना क्रशर में डाला गया है, हालांकि मिल ने अभी प्रोडक्शन शुरू नहीं किया है। गन्ना विकास अधिकारी सुधीर जावला बताते हैं कि मिल को रफ्तार पकड़ने में अभी कुछ समय लगेगा। शुरुआती पांच दिन मिल को रफ्तार में लाने के लिए उपयोग होते ...
किन्नू स्पेशल ट्रेन में लोडिंग शुरू

किन्नू स्पेशल ट्रेन में लोडिंग शुरू

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर देश-विदेश में पहचान रखने वाला श्रीगंगानगर का किन्नू गुरुवार को बांग्लादेश के बनगांव भिजवाने के लिए ट्रेन में लोड किया गया। रेलवे के गुड्स यार्ड में सुबह से किन्नू के ट्रक पहुंचने लगे थे। इन्हें बीएसएफ स्कूल की तरफ के गेट से एंट्री करवाई गई और वहीं से रेलवे वैगन के सामने लगाकर इन्हें अनलोड किया गया। आधे समय में पहुंच सुविधाजनकव्यापारी टीसी बंसल बताते हैं कि हालांकि यह पहला प्रयास है, लेकिन हमें लगता है कि किन्नू का आधे समय में बांग्लादेश तक का सफर तय कर लेना सुविधाजनक होगा। उनका कहना था कि पहले जहां करीब अस्सी घंटे में बांग्लादेश तक पहुंचता था वहीं अब यह चालीस घंटे में ही पहुंच जाएगा। हालांकि इस दौरान एक बार एक्सट्रा लोडिंग होगी। बांग्लादेश के पास भारतीय सीमा में उतरने के बाद इन्हें फिर से ट्रकों में लोड करने में परेशानी होगी, लेकिन पहला प्रयास है ऐसे में हम इसके सफल होने ...
आशुतोष गुप्ता पंजाब चुनाव में प्रवासी प्रभारी नियुक्त

आशुतोष गुप्ता पंजाब चुनाव में प्रवासी प्रभारी नियुक्त

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। भाजपा के युवा व उत्साही कार्यकर्ता आशुतोष गुप्ता को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र का प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश प्रभारी प्रवासी अशोक सैनी व पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया तथा आईटी सोशल मीडिया प्रभारी हर्ष शर्मा ने आशुतोष गुप्ता को यह दायित्व सौंपा है। गुप्ता ने यह महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपे जाने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश प्रभारी अशोक सैनी, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया एवं आईटी सोशल मीडिया प्रभारी हर्ष शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ का आभार जताया है। फरीदकोट में प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों के पश्चात आशुतोष गुप्ता ने कहा है कि पंजाब में भाजपा भारी मतों से विजयी होगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर चुनाव जीतने की रणनीति बनाते हुए पंजाब मे...
श्रीगंगानगर के सुशील दामडी सहित 37 अधिकारी कर्मचारी  सम्मानित

श्रीगंगानगर के सुशील दामडी सहित 37 अधिकारी कर्मचारी सम्मानित

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक स्तर पुरस्कार वितरण समारोह वर्ष 2020-21 मंगलवार को आयोजित किया गया। इसमें श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन की हैल्थ यूनिट के चीफ फार्मासिस्ट सुशील दामडी सहित सहित चिकित्सा से जुड़े 37 अधिकारी कर्मचारी सम्मानित किए गए। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. पी.के. सामंतराय ने उत्तर पश्चिम रेलवे चिकित्सा विभाग के 37 अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार राशि एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किये। कोविड प्रोटोकोल के चलते जयपुर (स्थानीय) को छोड़कर सभी मंडल व यूनिट के पुरस्कृत होने वाले कर्मचारी इस पुरस्कार समारोह में आभासी (वर्चुअल) रूप में शामिल हुए और उनको संबंधित मण्डलों पर ही पुरस्कार प्रदान किये गये। समारोह के अंत में प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक ...
मीडियम साइज और प्रीमियम क्वालिटी का किन्नू जाएगा बांग्लादेश

मीडियम साइज और प्रीमियम क्वालिटी का किन्नू जाएगा बांग्लादेश

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगांगानगर देश-विदेश में पहचान रखने वाला गंगानगर के किन्नू गुरुवार शाम स्पेशल ट्रेन से बांग्लादेश भेजे जाएंगे। इसके लिए ऐसे किन्नू की पैकिंग की गई है जो जूस से भरपूर हों, लेकिन उनका साइज छोटा हो। बांग्लादेश में ऐसे किन्नू की ज्यादा मांग है। वहां महंगे दाम में और नग के अनुसार बिकने के कारण किन्नू की यह किस्म इस इन दिनों ग्रेडिंग (अच्छे किन्नू का चयन) में अलग की जा रही है। यह किन्नू जाएगा बांग्लादेश सामान्यतया 10 किलो किन्नू में 54 से 60 पीस तौले जाते हैं। इस किन्नू का आकार काफी बड़ा और जूस भी भरपूर होता है। इसकी डिमांड देश में सबसे ज्यादा है, लेकिन बांग्लादेश में बिकने वाले किन्नू का छोटा आकार पसंद किया जाता है। ऐसे में इसी किन्नू को छांट कर वहां भेजा जा रहा है। ग्रेडिंग में इस बात का खास ध्यान रखा जा रहा है कि यही छोटे साइज और प्रीमियम क्वालिटी वाला किन्नू ही बांग्लादेश जाए। यह ...
ईओ चैंबर में आम आदमी पार्टी का धरना:वार्ड 11 में कब्जे हटाने की कर रहे थे मांग

ईओ चैंबर में आम आदमी पार्टी का धरना:वार्ड 11 में कब्जे हटाने की कर रहे थे मांग

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वार्ड 11 में अतिक्रमण हटाने की मांग पर नगर पालिका में विरोध-प्रदर्शन किया। ये लोग ईओ के चैंबर में घुस गए और नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर ईओ शैलेंद्र गोदारा के मौजूद नहीं होने पर इन लोगों में रोष फैल गया। इन लोगों का कहना था कि वार्ड 11 में रीको इलाके में कई जगह कब्जे हैं और इन्हें हटाने के लिए कई बार नगर पालिका प्रशासन से आग्रह किया है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पार्टी के सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राधेश्याम उपाध्याय ने बताया कि कार्यकर्ता दोपहर करीब बारह बजे नगर पालिका पहुंचे थे। उन्हें ईओ शैलेंद्र गोदारा को रीको क्षेत्र में वार्ड 11 में हो रहे कब्जों के बारे में बताना था, लेकिन वे मौके पर मिले ही नहीं। ऐसे में कार्यकर्ताओं में गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने धरना लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। ये लोग चैंबर मे...
मंदिर की कुटिया में मिला खून से सना शव

मंदिर की कुटिया में मिला खून से सना शव

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (रायसिंहनगर ) जिले के रायसिंहनगर में पदमपुर रोड पर गांव 12 पीएस के पास सोमवार सुबह मंदिर में बनी कुटिया में खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह मंदिर में पहुंचे लोगों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। पुलिस ने मौका देखा और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया। दोपहर तक पुलिस को मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला है। इसके आधार पर इसके जम्मू के रामकोट का रहने वाला होने की जानकारी मिली है। वह पिछले करीब एक माह से इसके यहां रह रहा था। आसपास के लोगों को भी इसके बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों से संपर्क का प्रयास शुरू कर दिया है।...
एग्जाम जिले के 43 सेंटर्स पर शुरू:सुबह से पहुंचने लगे कैंडिडेट्स, सेंटर्स के बाहर लगी लाइनें, जांच के बाद दी एंट्री

एग्जाम जिले के 43 सेंटर्स पर शुरू:सुबह से पहुंचने लगे कैंडिडेट्स, सेंटर्स के बाहर लगी लाइनें, जांच के बाद दी एंट्री

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर वीडीओ यानी विलेज डवलपमेंट ऑफिसर प्री एग्जाम सोमवार को जिले के 43 सेंटर्स पर शुरू हुआ। जबर्दस्त सर्दी के बावजूद एग्जाामिनेशन सेंटर्स पर कैंडिडेट्स पहुंचना शुरू हो गए। इन्हें पूरी जांच के बाद सेंटर्स पर एंट्री दी गई।सुबह करीब साढ़े आठ बजे से सेंटर्स के बाहर कैंडिडेंट्स के ग्रुप जमा हो गए। सुखाड़िया सर्किल के बिहाणी शिक्षण संस्थान के पास तो ट्रैफिक ही एक तरफ से डायवर्ट कर दिया गया ताकि कैंडिडेट्स को कोई परेशानी नहीं हो। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें सेंटर बताने में हेल्प करते दिखे। इस संस्थान के आसपास दो तीन अन्य सेंटर होने और नाम में समानता होने से ये लोग अपने सेंटर की जानकारी लेकर आगे बढ़ते गए।...
बालिका से दुष्कर्म का प्रयास मामले में धरना : मोहल्लावासियों का आरोप रंजिशवश दर्ज करवाया मामला

बालिका से दुष्कर्म का प्रयास मामले में धरना : मोहल्लावासियों का आरोप रंजिशवश दर्ज करवाया मामला

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में शनिवार देर शाम दर्ज हुए बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के एक मामले में पीड़िता की मां के खिलाफ ही मोहल्ले के लोगों ने धरना लगा दिया। इस मामले में पीड़िता करीब पांच-छह साल की बच्ची है और आरोपी तेरह साल का बालक है। मामला पीड़िता की मां ने दर्ज करवाया है। उसका आरोप है कि आरोपी करीब तेरह वर्ष का बालक उसकी बेटी को छत पर ले गया और रेप का प्रयास किया वहीं मौहल्लावासियों का कहना है कि मामला रंजिशवश दर्ज करवाया गया है। मोहल्लावासियों ने शुरू किया धरना इस मामले में रविवार शाम आरोपी बालक को पुलिस थाने ले आई थी। उससे पूछताछ की गई तो मोहल्लावासियों में रोष फैल गया। वे लोग सुबह थाने पहुंचे और थाने के सामने धरना लगा दिया। मोहल्लावासियों का कहना था कि जिस महिला ने अपनी बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का परिवाद दिया है, वह कई तरह के गलत कामों में लिप्त है। उनका आरोप था था...
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मामूली बूंदाबांदी:28 तक बारिश और सर्दी तेज होने की चेतावनी

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मामूली बूंदाबांदी:28 तक बारिश और सर्दी तेज होने की चेतावनी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर जिले में रविवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस असर दिखाने लगा। इससे जिले के श्रीगंगानगर, रायसिंहनगर, मुकलावा आदि इलाकों में बूंदाबांदी हुई। जिले के ग्रामीण अंचल में कोहरे का असर तेज रहा जबकि शहरी इलाकों में शनिवार के मुकाबले विजिबिलिटी कुछ ज्यादा रही। इस बीच इलाके में तेज सर्दी पड़ रही है। हलकी बूंदाबांदी से इसके तेवर और ज्यादा तीखे हो गए। सड़क किनारे अलाव जलाकर लोग सर्दी से निजात पा रहे हैं वहीं चाय की थड़ियों पर सुबह लोगों की संख्या बढ़ी है। सुखाड़िया सर्किल पर जले अलावशहर के सुखाड़िया सर्किल पर अल सुबह लोग अलाव जलाते नजर आए। वहीं शहर से बाहर निकलने वाले रास्तों पर कोहरा भी कुछ ज्यादा रहा। सड़क किनारे भटि्टयां लगाकर मूंगफली बेचने वाले भी सर्दी से बचाव का जतन करते दिखे। सुबह हलकी बूंदाबादी से सड़कें मामूली भीगीं। वहीं मेन रोड पर लोगों की आवााजाही भी अपेक्षाकृत कम रह...