Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

राष्ट्रीय चैंपियनशिप: रेलवे बोर्ड ने साई को 3-0 से हराकर जीता महिला हॉकी खिताब

राष्ट्रीय चैंपियनशिप: रेलवे बोर्ड ने साई को 3-0 से हराकर जीता महिला हॉकी खिताब

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को 3-0 से हराकर पहली हॉकी इंडिया सीनियर महिला अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप खिताब को अपने नाम किया। आरएसपीबी ने पहले क्वार्टर में दो और दूसरे क्वार्टर में एक गोल किया। आरएसपीबी ने आठवें मिनट में करिश्मा यादव ने पेनाल्टी कॉर्नर से किए गोल से खाता खोला। चार मिनट बाद अमरिंदर पेनाल्टी को गोल में बदल कर बढ़त को दोगुना कर दिया। 28वें मिनट में बिराजनी के गोल से टीम ने 3-0 की बढ़त कायम कर ली जो आखिरी तक बनी रही।...
अंपायर माइकल गॉफ ने किया बायो-बबल नियमों का उल्लंघन, आईसीसी ने लगाया छह दिन का बैन

अंपायर माइकल गॉफ ने किया बायो-बबल नियमों का उल्लंघन, आईसीसी ने लगाया छह दिन का बैन

स्पोर्ट्स
दुबई संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में बायो-बबल नियम तोड़ने का मामला सामने आया है। इस बार बायो-बबल के नियमों का उल्लंघन खिलाड़ी ने नहीं बल्कि अंपायर ने किया है। जी हां, दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट अंपायरों में से एक इंग्लैंड के माइकल कब बायो-बबल नियमों के तोड़ने के दोषी पाए गए हैं। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने उन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए गॉफ को छह दिन के लिए विश्व कप में अंपायरिंग से हटा दिया।...
हॉकी: विवेक ने कहा- सीनियर टीम संग अभ्यास का मिलेगा लाभ

हॉकी: विवेक ने कहा- सीनियर टीम संग अभ्यास का मिलेगा लाभ

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य रहे विवेक सागर प्रसाद का मानना है कि भुवनेश्वर में होने वाले एफआईएच जूनियर विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता से पहले सीनियर टीम के साथ अभ्यास करने का मौजूदा चैंपियन भारत को फायदा मिलेगा। भारत की सीनियर और जूनियर टीमें अभी यहां भारतीय खेल प्राधिकरण के परिसर में एक साथ अभ्यास कर रही है। इससे भारतीय जूनियर टीम को 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक होने वाले टूर्नामेंट की अच्छी तैयारियों का मौका मिल रहा है।   प्रसाद ने कहा, ‘हमारी तैयारी वास्तव में अच्छी चल रही है। उसी परिसर में सीनियर टीम भी अभ्यास कर रही है जिसका बड़ा फायदा मिल रहा है क्योंकि हम उनके खिलाफ मैच खेलकर अभ्यास कर रहे हैं। हम दबाव की परिस्थितियों को लेकर सीनियर खिलाड़ियों से काफी बात करते हैं और उनका अनुभव हमारे लिए काफी उपयोगी है।’...
सिरी ए: इब्राहिमोविच ने दागा 400वां लीग गोल, एसी मिलान ने रोम को हराया

सिरी ए: इब्राहिमोविच ने दागा 400वां लीग गोल, एसी मिलान ने रोम को हराया

स्पोर्ट्स
रोम ज्लाटन इब्रोहिमोविच के कॅरिअर के 400वें लीग गोल के दम पर एसी मिलान ने सिरी ए में रोमा को 2-1 से पराजित किया। एसी मिलान की यह सत्र के शुरुआती 11 मैचों में दसवीं जीत है। एसी मिलान ऐसा करने वाली सिरी ए इतिहास की चौथी टीम बन गई।  इससे पहले जुवेंटस और नेपोली ने दो-दो बार और रोमा ने ऐसा किया था। इब्रोहिमोविच (25वें मिनट) और फ्रेंक केसी (57वें मिनट) ने एसी मिलान के लिए एक-एक गोल किया। रोमा के लिए एकमात्र गोल एल शारावे (90+3वें मिनट) ने किया। ...
18 साल बाद विश्व कप में कीवियों को हराने उतरेगा भारत

18 साल बाद विश्व कप में कीवियों को हराने उतरेगा भारत

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप में रविवार को अपना दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।  सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद बनाए रखने के लिए टीम इंडिया को इस मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करना जरूरी है।  टी-20 विश्व कप में पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद अब टीम इंडिया की निगाहें न्यूजीलैंड के विरुद्ध होने वाले मुकाबले पर हैं। दोनों टीमों के बीच 31 अक्तूबर को यह मैच दुबई में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में मिली सभी हार का बदला चुकाना चाहेगी। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उधर, कई भारतीय क्रिकेटर टीम इंडिया को बाउंस बैक हैशटैग के जरिए सोशल मीडिया पर सोपोर्ट कर रहे हैं। जिनमें चेतेश्वर पुजारा समेत कई क्रिकेटर शामिल हैं। ...
अध्यक्ष बत्रा ने 19 दिसंबर को बंगलूरू में प्रस्तावित किया चुनाव

अध्यक्ष बत्रा ने 19 दिसंबर को बंगलूरू में प्रस्तावित किया चुनाव

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईओए में चुनाव से पहले घमासान चरम पर है। अध्यक्ष बत्रा ने 19 दिसंबर को बंगलूरू में आईओए चुनाव प्रस्तावित किया है। इसके बाद महासचिव ने कार्यकारिणी की बैठक बुला ली है। अध्यक्ष नरेंदर बत्रा ने भारतीय ओलंपिक संघ का चुनाव 19 दिसंबर को बंगलूरू में प्रस्तावित कर दिया है। इसके साथ आईओए में चुनाव से पहले घमासान अपने चरम पर पहुंच गया है। बत्रा ने प्रस्तावित चुनाव की तिथि और चुनाव आयोग पर मुहर लगाने के लिए कार्यकारिणी सदस्यों को सात दिनों के अंदर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। वहीं महासचिव राजीव मेहता ने भी एक नवंबर को बैठक बुला ली है।...
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया ने खेला वॉलीबॉल

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया ने खेला वॉलीबॉल

स्पोर्ट्स
दुबई टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में जमकर मस्ती की। इस दौरान शुक्रवार को टीम इंडिया ने वॉलीबॉल के मजे लिए। 31 अक्तूबर को कीवी टीम के खिलाफ खेले जाने वाले मैच पहले टीम इंडिया मानसिक दवाब से मुक्त होना चाहती है। वॉलीबॉल खेलते हुए टीम इंडिया का वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया। इस वीडियो में टीम इंडिया के मेंटोर एमएस धोनी भी वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। उनके अलावा कप्तान विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, राहुल चाहर समेत वरुण चक्रवर्ती भी वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। ...
पाकिस्तान-अफगानिस्तान क्रिकेट फैंस के बीच टिकट को लेकर हुई झड़प

पाकिस्तान-अफगानिस्तान क्रिकेट फैंस के बीच टिकट को लेकर हुई झड़प

स्पोर्ट्स
दुबई अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने शुक्रवार को टी-20 विश्व कप के लिए उस समय शांत रहने की गुहार लगाई जब बिना टिकट हजारों क्रिकेट फैंस ने पड़ोसी पाकिस्तान के खिलाफ हाई प्रोफाइल मैच देखने के लिए दुबई क्रिकेट स्टेडियम में घुसने की कोशिश की। इस मैच के सभी टिकट बिक चुके थे लेकिन अराजकता का आलम यह था कि टिकट खरीदने वाले की प्रशंसकों को स्टेडियम में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। इस दौरान पाकिस्तान और अफगानिस्तान के क्रिकेट फैंस की बीच मारपीट और हाथापाई भी हुई। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ...
नटराज, साजन और कुशाग्र ने फिना वर्ल्ड शॉर्ट कोर्स चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई

नटराज, साजन और कुशाग्र ने फिना वर्ल्ड शॉर्ट कोर्स चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दिग्गज भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश ने अबुधाबी में 16 से 21 दिसंबर तक होने वाली 15वीं फिना वर्ल्ड शॉर्ट कोर्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया। भारतीय तैराकी महासंघ (एसआईएफ) ने कहा कि इस चैंपियनशिप में चार सदस्यीय टीम भाग लेगी। नटराज और साजन ने ए क्वालिफाइंग समय के साथ टिकट कटाया। वहीं सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले दिल्ली के कुशाग्र रावत ने बी क्वालिफाइंग समय के साथ टीम में जगह बनाई। कर्नाटक की 14 वर्षीय रिद्धिमा वीरेंद्रकुमार टीम की चौथी सदस्य होंगी। ...
763 दिन बाद घरेलू सरजमीं पर खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल टीम

763 दिन बाद घरेलू सरजमीं पर खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल टीम

स्पोर्ट्स
सिडनी ऑस्ट्रेलिया की पुरुष फुटबॉल टीम 11 नवंबर को जब विश्व कप क्वालिफायर में सऊदी अरब का सामना करेगी तो यह उसका अपने घरेलू मैदान पर 763 दिन बाद पहला मैच होगा। फुटबॉल ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की यह मैच वेस्टर्न सिडनी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें स्टेडियम की क्षमता के 75 प्रतिशत दर्शकों के आने की अनुमति होगी।  यह ऑस्ट्रेलिया का 10 अक्तूबर 2019 के बाद पहला घरेलू मैच होगा। उसने तब कैनबरा में नेपाल को हराया था। इसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण टीम स्वदेश में मैच नहीं खेल पाई थी। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप 2022 के क्वालिफायर में सिर्फ नेपाल के खिलाफ ही एकमात्र मैच स्वदेश में खेला है। उसने 12 में से 11 मैच बाहर खेले हैं। उसे अभी छह मैच खेलने हैं जिनमें से चार मैच ऑस्ट्रेलिया में होंगे। ऑस्ट्रेलिया अभी ग्रुप बी में सऊदी अरब के बाद दूसरे स्थान पर है।...