रोनाल्डो ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया:सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले फुटबॉलर बने, 109 गोल करने वाले ईरान के अली देई को पीछे छोड़ा
यूरोप
दुनिया के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने नया रिकॉर्ड बनाया है। वे इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वे ईरान के अली देई के 109 गोल से आगे हो गए हैं। उनके इंटरनेशनल गोल 111 हो गए हैं। वर्तमान में खेल रहा कोई भी अन्य इंटरनेशनल फुटबॉलर 100 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया है।
ये रिकॉर्ड रोनाल्डो ने वर्ल्ड क्वॉलिफायर में आयरलैंड के खिलाफ बनाया है। इस मैच में पुर्तगाल ने आयरलैंड को 2-1 से हराया।
दोनों गोल हेड से किएआयरलैंड के खिलाफ खेले गए वर्ल्डकप क्वॉलिफायर में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दोनों गोल हेड से किए और मैच में 88 मिनट तक आयरलैंड से पीछे रहने वाली पुर्तगाल टीम को जीत दिलाई। मैच के 45 वें मिनट में आयरलैंड के जॉन ईगन ने पहला गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। उसके मैच के 89 वें मिनट में रोनाल्डो ने पुर्तगा...








