बांग्लादेश ने वनडे में रचा इतिहास, पहली बार न्यूजीलैंड को उसके घर में दी मात
नई दिल्ली. बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेशी टीम ने कीवियों को 9 विकेट से मात देकर इतिहास रच दिया है। क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार है, जब बांग्लादेश की टीम ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में वनडे में हराया है।बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेशी टीम ने कीवियों को 9 विकेट से मात देकर इतिहास रच दिया है। क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार है, जब बांग्लादेश की टीम ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में वनडे में हराया है। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.4 ओवर में महज 98 रन पर ही सिमट गई थी। इसके बाद बांग्लादेश की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 16वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल करते हुए बड़ी जीत दर्ज की।बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच ये मुकाबला नेपियर के मैकलीन पार...








