भारत की स्नेह राणा और शेफाली के बीच टक्कर; पुरुषों में न्यूजीलैंड को WTC फाइनल जिताने वाले जेमिसन प्रबल दावेदार
दुबई
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने जून महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए 6 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। मेन्स में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने वाली न्यूजीलैंड टीम के स्टार ओपनर डेवोन कॉनवे, काइल जेमिसन और साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक शामिल हैं।
वहीं, विमेंस में भारत की 2 खिलाड़ी हैं। इसमें इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाली स्नेह राणा और शेफाली वर्मा और इंग्लैंड की सोफी एकलेस्टोन शामिल हैं। जेमिसन पुरुषों में और स्नेह महिलाओं में इस अवॉर्ड की प्रबल दावेदार हैं।
नॉमिनेशन और वोटिंग प्रोसेसमेन्स और वुमन्स कैटेगरी के लिए 3 नॉमिनीज की घोषणा ICC अवॉर्ड्स नॉमिनेशन कमेटी करती है। प्लेयर्स को नॉमिनेट महीने भर के फील्ड परफॉर्मेंस और ओवरऑल अचीवमेंट देखने के बाद किया जाता है। इसके बाद एक स्वतंत्र ICC वोटिंग एकेडमी और फैंस इन शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट को वोट करत...








