लंच तक भारत का स्कोर 7 विकेट पर 211 रन, रहाणे के बाद अश्विन भी पवेलियन लौटे, जडेजा और ईशांत क्रीज पर
साउथैम्पटन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथैम्पटन में खेला जा रहा है। तीसरे दिन टीम इंडिया ने लंच तक 7 विकेट पर 211 रन बना लिए हैं। फिलहाल, रवींद्र जडेजा और ईशांत शर्मा क्रीज पर हैं। बारिश के कारण आधा घंटे की देरी से मैच शुरू हुआ था।
तीसरे दिन टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 146 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान विराट कोहली तीसरे दिन एक भी रन नहीं बना सके। वे 44 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। पेसर काइल जेमिसन ने उन्हें LBW किया। कोहली ने रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए 61 रन की पार्टनरशिप की।
तीसरे दिन टीम इंडिया ने 10 रन बनाने में दो विकेट गंवाए। कप्तान कोहली के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी पवेलियन लौट गए। दोनों विकेट जेमिसन ने लिए। पंत 4 रन बनाकर स्लिप में टॉम लाथम के हाथों कैच आउट हुए। 182 के स्कोर पर टीम को छठा झटका लगा। अजिंक्य रहाणे 49 रन बनाकर पवेलि...








