Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

इंग्लैंड कप्तान नाइट, ब्यूमोंट के अर्धशतक

इंग्लैंड कप्तान नाइट, ब्यूमोंट के अर्धशतक

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
ब्रिस्टल। सात साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम आखिरकार टेस्ट मुकाबला खेलने उतरी है। इंग्लैंड की टीम की कप्तान हेदर नाइट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टेस्ट के पहले दिन समाचार लिखे जाने तक हेदर नाइट की शानदारी बल्लेबाजी के दम परे इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 80 ओवर में 245 रन बना लिए।इंग्लैंड की लॉरेन विनफिल्ड हिल ने 63 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। उन्हें पूजा वस्त्राकर ने तानिया भाटिया के हाथों कैच कराया। वहीं कप्तान हेदर नाइट शतक से चूक गर्इं और 95 रन पर आउट हो गर्इं। उन्होंने 175 गेंदों का सामना किया और 9 चौके लगाए। भारत को दूसरी सफलता स्नेह राणा ने टैमी ब्यूमोंट को पवेलियन भेजकर दिलाई।टैमी ने 144 गेंदों का सामना करके 66 रन बनाए। इसके बाद नटालियन स्कीवर 75 गेंदों का सामना 42 रन बनाए। इसके बाद खेलने आर्इं एमी ऐलन महज 1 रन बनाकर आउट हुई।...
यूरो कप डायरी:एक रात में दो मुक़ाबले और दोनों एक-दूजे से निहायत जुदा, स्कोर लाइन हमेशा यह नहीं बताता कि खेल कैसा हुआ

यूरो कप डायरी:एक रात में दो मुक़ाबले और दोनों एक-दूजे से निहायत जुदा, स्कोर लाइन हमेशा यह नहीं बताता कि खेल कैसा हुआ

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली यूरो कप में मंगलवार रात एक-दूसरे से दो निहायत भिन्न क़िस्म के मैच खेले गए। पुर्तगाल बनाम हंगारी मुक़ाबला लो-ब्लॉक वाला था, फ्रांस बनाम जर्मनी वाला मुक़ाबला हाई-लाइन वाला। अलबत्ता स्कोर देखकर आप कहेंगे कि पुर्तगाल बनाम हंगारी मुक़ाबले में तीन गोल दाग़े गए यानी ख़ूब आक्रामक फ़ुटबॉल खेली गई होगी, जबकि हक़ीक़त इससे ठीक उलट है। वहीं फ्रांस बनाम जर्मनी के मैच का स्कोर देखकर आप कहेंगे, पूरे खेल में एक ही गोल हुआ और वह भी सेल्फ़-गोल, यानी बड़ा उबाऊ मैच हुआ होगा- जबकि वास्तविकता इससे कोसों दूर है। फ़ुटबॉल हमें अनेक चीज़ों के साथ ही यह सबक़ भी सिखाती है कि जीवन में कभी भी सांख्यिकी, प्रतिवेदन और औसत का गणित देखकर कोई निर्णय नहीं लीजिये, चीज़ों को पूरे परिप्रेक्ष्य में समझिये। अलबत्ता रसूख़दार टीमों और नामचीन खिलाड़ियों की पी.आर. एजेंसियां तो यही चाहेंगी कि फ़ैंस वही देखें जो वो दिखान...
सहवाग को भारतीय गेंदबाजों पर पूरा भरोसा:टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बोले-सीम, स्विंग या स्पिन भारत के पास हर कंडीशन का फायदा उठाने लायक गेंदबाज मौजूद

सहवाग को भारतीय गेंदबाजों पर पूरा भरोसा:टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बोले-सीम, स्विंग या स्पिन भारत के पास हर कंडीशन का फायदा उठाने लायक गेंदबाज मौजूद

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 18 से 22 जून तक इंग्लैंड के साउथैम्पटन में खेला जाना है। वहां के कंडीशंस को न्यूजीलैंड के लिए मुफीद बताया जा रहा है। हालांकि, टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वींरेंद्र सहवाग इससे पूरी तरह सहमत नहीं हैं। सहवाग का मानना है कि चाहे सीम हो या स्विंग या स्पिन टीम इंडिया के पास हर कंडीशन का फायदा उठाने लायक गेंदबाज मौजूद हैं। हर कंडीशन में 20 विकेट लेने लायक गेंदबाजसहवाग ने कहा कि भारत की बॉलिंग लाइनअप काफी तगड़ी है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में दो बार हराया और टेस्ट टीम रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया (मौजूदा समय में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर है)। भारत के पास कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो रन बना सकते हैं। लेकिन, यह नहीं भूलना चाहिए कि टेस्ट मैच जीतने के लिए 20 विकेट लेने होते हैं। भारतीय टीम के पास ऐसे गेंदबाज हैं ...
सचिन तेंदुलकर एक्सक्लूसिव:तेंदुलकर WTC के फॉर्मेट से सहमत नहीं, कहा- टेस्ट चैंपियन एक मैच से तय करना ठीक नहीं

सचिन तेंदुलकर एक्सक्लूसिव:तेंदुलकर WTC के फॉर्मेट से सहमत नहीं, कहा- टेस्ट चैंपियन एक मैच से तय करना ठीक नहीं

स्पोर्ट्स
मुंबई टीम इंडिया 18 से 22 जून तक इंग्लैंड के साउथैम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC का फाइनल मैच खेलने उतरेगी। टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 और नंबर-2 पर काबिज इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले पर पूरे क्रिकेट जगत की नजर है। इस फाइनल मैच को लेकर दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन और शतक जमाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से बात की। सचिन ने भारतीय टीम के संभावित कॉम्बिनेशन, इंग्लैंड के कंडीशंस और टेस्ट चैंपियनशिप के फॉर्मेट पर विस्तार से अपनी राय रखी। आप भी पढ़िए... सवाल: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के फॉर्मेट की बहुत चर्चा हो रही है, टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री सहित कई एक्सपर्ट का मानना है कि फाइनल बेस्ट ऑफ थ्री होना चाहिए, आप क्या मानते हैं? जवाब: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत कई टेस्ट सीरीज खेलकर फाइनल में प...
कोका-कोला का सेल्फ गोल:रोनाल्डो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोक की 2 बोतल हटाई , इधर कंपनी की वैल्यू 29 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा घटी

कोका-कोला का सेल्फ गोल:रोनाल्डो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोक की 2 बोतल हटाई , इधर कंपनी की वैल्यू 29 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा घटी

स्पोर्ट्स
बुडापेस्ट पुर्तगाल की फुटबाल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गुस्से से कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली कंपनी कोका-कोला को 4 अरब डॉलर (29.34 हजार करोड़ रुपए) का नुकसान हो गया, क्योंकि इस घटना के बाद शेयर बाजार में कंपनी का शेयर प्राइस 56.10 डॉलर से 1.6% गिरकर 55.22 डॉलर पर आ गया। शेयरों में गिरावट से कंपनी की मार्केट वैल्यू भी घटीऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक शेयरों में गिरावट से कोका-कोला की मार्केट वैल्यू 242 अरब डॉलर से घटकर 238 अरब डॉलर की हो गई है। बता दें कि कोका कोला 11 देशों में खेले जा रहे UEFA यूरो कप का ऑफिशियल स्पॉन्सर है। दरअसल, हंगरी के खिलाफ मैच से पहले जब पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो और कोच फर्नांडो सांतोस प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे, तो वहां टेबल पर कोका-कोला की 2 बोतल पड़ी हुई थीं। इस पर रोनाल्डो बिफर पड़े और उन्होंने गुस्से में चिल्लाकर कहा कि कोल्ड ड्र...
WTC फाइनल से पहले विवाद:न्यूजीलैंड के 6 सदस्यों पर बायो-बबल को तोड़ने का आरोप, इनमें बोल्ट और साउदी भी; ICC से शिकायत करने की तैयारी में BCCI

WTC फाइनल से पहले विवाद:न्यूजीलैंड के 6 सदस्यों पर बायो-बबल को तोड़ने का आरोप, इनमें बोल्ट और साउदी भी; ICC से शिकायत करने की तैयारी में BCCI

स्पोर्ट्स
साउथैम्पटन भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले विवाद खड़ा हो गया है। फाइनल 18 से 22 जून के बीच खेला जाना है। दोनों टीमों ने इसके लिए ICC के नियमों के मुताबिक मंगलवार को 15-15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। दोनों टीमों के खिलाड़ी साउथैम्पटन में एक ही होटल में ठहरे हैं। क्रिकेट की वेबसाइट क्रिक बज ने दावा है कि न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ियों ने बायो-बबल के नियमों की अनदेखी की और सुबह गोल्फ खेलने के लिए गए। जिससे भारतीय टीम मैनेजमेंट चिंतित है। वहीं स्पोर्ट्स वेबसाइट इनसाइड स्पोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस मामले की शिकायत इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से करेगा। टीम में शामिल तीन खिलाड़ी भी गोल्फ खेलने गएरिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुबह में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, हेनरी न...
इंडिया vs न्यूजीलैंड WTC फाइनल:क्यूरेटर ने कहा- पिच में होगा पेस और बाउंस, गेंदबाज और बल्लेबाज के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी

इंडिया vs न्यूजीलैंड WTC फाइनल:क्यूरेटर ने कहा- पिच में होगा पेस और बाउंस, गेंदबाज और बल्लेबाज के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी

स्पोर्ट्स
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथैम्पटन में ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। मैच के दौरान पिच का मिजाज क्या होगा, इसका खुलासा खुद पिच क्यूरेटर सिमोन ली ने किया है। उनके मुताबिक, पिच में पेस और उछाल रहेगा, जिससे क्रिकेट फैंस को गेंदबाज और बल्लेबाज के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। ली ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा कि दोनों टीम के लिए यह न्यूट्रल वेन्यू है। इस कारण ICC के निर्देश अनुसार ऐसी पिच तैयार की जा रही है, जो दोनों टीम के लिए बराबर हो। हम सभी दोनों टीम के बीच बराबरी का मुकाबला भी देखना चाहते हैं। मैं व्यक्तिगत तौर पर ऐसी पिच चाहता हूं जिस पर कैरी, बाउंस और तेजी हो। फाइनल के दौरान मौसम अच्छा रहेगा, तेज धूप निकल सकती हैउन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि इंग्लैंड में ज्यादातर मौसम अनुकूल नहीं होता और उससे कोई मदद नहीं मिलती। ऐसे में मेरे मनमुताबिक पिच ब...
नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन के नए चैंपियन:4 घंटे चले फाइनल में सितसिपास को हराया, चारों ग्रैंड स्लैम दो बार जीतने वाले 52 साल में पहले खिलाड़ी बने

नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन के नए चैंपियन:4 घंटे चले फाइनल में सितसिपास को हराया, चारों ग्रैंड स्लैम दो बार जीतने वाले 52 साल में पहले खिलाड़ी बने

स्पोर्ट्स
दुनिया के नंबर-1 टेनिस प्लेयर सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने अपना 19वां ग्रैंड स्लैम टाइटल जीत लिया है। उन्होंने फ्रेंच ओपन के फाइनल में ग्रीस के 22 साल के स्टेफानोस सितसिपास को करीब 4 घंटे तक चले मुकाबले में 6-7, 2-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराया। इसी के साथ 34 साल के जोकोविच टेनिस के इतिहास में 2 बार सभी 4 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वे पिछले 52 साल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रॉय इमरसन और रॉड लेवर के नाम था। लेवर ने 1969 में और इमरसन ने 1967 में यह रिकॉर्ड बनाया था। इस जीत के बाद जोकोविच ATP टेनिस रैंकिंग में नंबर-1 खिलाड़ी बने रहेंगे। वहीं, सितसिपास की करियर रैंकिंग में भी सुधार होगा। वे 5वें नंबर से करियर बेस्ट नंबर-4 रैंकिंग पर पहुंच जाएंगे।जोकोविच का यह दूसरा फ्रेंच ओपन टाइटल है। इससे पहले 2016 में उन्होंने यह खिताब जीता था। सबसे ज्यादा फ्...
यूरो कप डायरी:रोमांचक जीत के बावजूद ख़ुश नहीं होंगे ऑरेंज-आर्मी के प्रशंसक, 3-5-2 का फॉर्मेशन उन्हें पसंद नहीं

यूरो कप डायरी:रोमांचक जीत के बावजूद ख़ुश नहीं होंगे ऑरेंज-आर्मी के प्रशंसक, 3-5-2 का फॉर्मेशन उन्हें पसंद नहीं

स्पोर्ट्स
एम्सतर्दम का योहान क्रुएफ़ एरीना : यूरोपियन चैंपियनशिप के ग्रुप सी के एक महत्वपूर्ण मैच से पहले नीदरलैंड्स के खिलाड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। टीम के मैनेजर फ्रान्क दी बोअर मैदान में मौजूद हैं। तभी एक हवाई जहाज़ ऊपर से गुज़रता है। उसके साथ एक स्लोगन बंधा हुआ है, जो आकाश में लहरा रहा है। ज़ाहिर है, खिलाड़ियों और मैनेजर का ध्यान उसकी ओर बरबस ही चला जाता है। स्लोगन पर लिखा है- 'फ्रान्क, प्लीज़ 4-3-3 फ़ॉर्मेशन खिलाइए!' नीदरलैंड्स जैसे देश में- जहाँ फ़ुटबॉल उनकी कल्चर और ज़िंदगी का गहरा हिस्सा है- वहाँ बच्चे-बच्चे को पता है कि 4-3-3 के क्या मायने हैं। यह परम्परागत रूप से नीदरलैंड्स का प्रिय फ़ॉर्मेशन रहा है। इसकी मदद से फ़्लुएड, अटैकिंग और क्रिएटिव फ़ुटबॉल खेली जा सकती है। अलबत्ता नीदरलैंड्स ने 1988 का यूरो कप 4-4-2 के फ़ॉर्मेशन से जीता था। 4-3-3 सेंट्रल बिल्डअप का फ़ॉर्मेशन है- पज़ेशन फ़ुटबॉ...
टीम इंडिया करेगी ऑस्ट्रेलिया की बराबरी:WTC फाइनल ICC टूर्नामेंट में भारत का 10वां खिताबी मुकाबला, न्यूजीलैंड का यह 5वां फाइनल

टीम इंडिया करेगी ऑस्ट्रेलिया की बराबरी:WTC फाइनल ICC टूर्नामेंट में भारत का 10वां खिताबी मुकाबला, न्यूजीलैंड का यह 5वां फाइनल

स्पोर्ट्स
टीम इंडिया को 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथैम्पटन में ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। इस मैच के साथ ही टीम इंडिया ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 10 फाइनल खेलने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर लेगी, वहीं न्यूजीलैंड टीम का यह 5वां ICC फाइनल रहेगा। वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका टीम 8-8 फाइनल खेलने के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर काबिज हैं। अब तक ICC टूर्नामेंट में कुल 53 फाइनल खेले गए। सबसे कम साउथ अफ्रीका ने एक ही फाइनल खेला है। WTC फाइनल जीतकर वेस्टइंडीज की बराबरी का मौकाटीम इंडिया यदि WTC फाइनल जीतती है, तो यह उसकी किसी भी ICC टूर्नामेंट के फाइनल में 5वीं जीत होगी। इस मामले में वह दूसरे नंबर पर काबिज वेस्टइंडीज की बराबरी कर लेगी। वैसे सबसे ज्यादा फाइनल जीत के मामले में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर काबिज है। उसने 10 में से 7 बार खिताबी मुकाबला जीता है। WTC फा...