झूठा आरोप लगा मारपीट करने का आरोप
जिला कलक्टर को प्रार्थना-पत्र सौंप की कार्यवाही की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बच्चे की आंख पर चोट मारने का झूठा आरोप लगा घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में टाउन की भभूता सिद्ध कॉलोनी निवासी एक परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंप मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करवाने की गुहार लगाई। मीनाज पुत्री महमूद हसन काजी निवासी वार्ड 27, भभूता सिद्ध कॉलोनी, हनुमानगढ़ टाउन ने बताया कि बुधवार देर शाम 7 से 8 बजे के बीच मोहल्ले में कार्तिक, नन्नू, कान्हा, गौरव सहित अन्य बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान साइकिल से गिरने के कारण बंटी पुत्र कविन्द्र के आंख में चोट लग गई। लेकिन बंटी के परिजनों ने उसके भाई सुजान पर चोट मारने का आरोप लगा दिया जबकि सुजान वहां से काफी दूर खड़ा था। उस दौरान वह, उसकी बहन सानिया, शीबा, भाई सुजान व पिता महमूद हसन काजी घर पर थे। तभी...








