संगरिया, नोहर, भादरा में नामांकन दाखिल
संगरिया(सीमा सन्देश)। नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के दुसरे दिन मंगलवार को 9 पार्षदों ने 12 नामांकन पत्र दाखिल किये। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम रमेश देव ने बताया कि नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन वार्ड सं 20 से पार्षद स्वर्ण सिंह संगर ने निर्दलीय, वार्ड सं 12 से पार्षद सुमन कंदोई ने कांग्रेस व निर्दलीय, वार्ड सं 17 से पार्षद हंसराज वर्मा ने निर्दलीय एवं कांग्रेस, वार्ड सं 15 से पार्षद पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमराज गोदारा ने निर्दलीय, वार्ड सं 31 से पार्षद पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप बेनीवाल ने निर्दलीय, वार्ड सं 27 से पार्षद अनिल भोबिया ने कांग्रेस एवं निर्दलीय,वार्ड सं 8 से पार्षद सुखवीर सिंह सिद्धू ने कांग्रेस व निर्दलीय, सुखराज सिंह सलवारा ने निर्दलीय, वार्ड सं 22 से पार्षद लखनपाल करवा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नाम निर्देशन पत्रों की संव...




