Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

अनियंत्रित होकर कार गिरी नहर में, चार जने थे सवार

अनियंत्रित होकर कार गिरी नहर में, चार जने थे सवार

टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. रिश्तेदारों से मिलकर कार में सवार होकर घर लौट रहे परिवार के लिए मंगलवार की रात अमंगल साबित हुई। गांव लखूवाली के पास कार अनियंत्रित होकर इंदिरा गांधी नहर में गिर गई। कार में चार जने सवार थे जो एक ही परिवार के सदस्य थे।चारों के डूबने की आशंका गांव लखुवाली के पास इंदिरा गांधी नहर में गिरी कार कार सवार संगरिया के निवासीहनुमानगढ़. रिश्तेदारों से मिलकर कार में सवार होकर घर लौट रहे परिवार के लिए मंगलवार की रात अमंगल साबित हुई। गांव लखूवाली के पास कार अनियंत्रित होकर इंदिरा गांधी नहर में गिर गई। कार में चार जने सवार थे जो एक ही परिवार के सदस्य थे। चारों ही कार के साथ नहर में बह गए। सूचना मिलने पर लखूवाली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही टाउन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह तथा हनुमानगढ़ तहसीलदार दानाराम को सूचना दी। मंगलवार रात करीब साढ़े बारह बजे पुलिस ने आपदा प्रबंधन विभाग के गोताखोर...
खड़ी फसलें मुरझाने लगीं

खड़ी फसलें मुरझाने लगीं

टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश)इन्दिरा गांधी नहर परियोजना एवं भाखड़ा सिस्टम में सिंचाई पानी की कमी को पूरा करने की मांग को लेकर हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर के विधायक किसानों की मांग के समर्थन में आगे आए हैं। गुरुवार को दोनों जिलों के चार विधायकों के शिष्टमण्डल ने पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप व पार्टी के दोनों जिलों के अध्यक्षों के नेतृत्व में सिंचाई विभाग उत्तर जोन हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता विनोद मित्तल को ज्ञापन सौंपा। शिष्टमण्डल ने बताया कि गत दिनों पंजाब क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर परियोजना की आरडी 433 पर डैमेज हुई लाइनिंग की वजह से इंदिरा गांधी नहर के साथ-साथ भाखड़ा नहर सिंचाई परियोजना की समस्त वितरिकाओं में सिंचाई पानी की भारी कमी आ गई है। इससे दोनों नहरी परियोजनाओं के किसानों की मौजूदा रबी सीजन की गेहूं, चना, जौ, सरसों की फसल के साथ पशुओं के हरे-चारे पर सिंचाई पानी का घोर संकट पैदा हो गया है। इस सम...
वन्यजीवों पर अत्याचार के लिए टीम गठित

वन्यजीवों पर अत्याचार के लिए टीम गठित

हनुमानगढ़
उमेवाला (सीमा सन्देश)। श्री जंभेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा उप तहसील क्षेत्र के वन्यजीव प्रेमियों की बैठक हरदयालपुरा स्तिथ श्रीगौशाला में हुई। अध्यक्षता रामस्वरूप गीला ने की। संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री अनिल बिश्नोई ने वन्यजीवों के अत्याचार को रोकने के लिए टीम गठित करना आवश्यक बताया। क्षेत्र में एक रेस्क्यू सेंटर बनाने की आवश्यकता बताई। सरपंच कृष्णलाल बेलान, रामस्वरूप गिल, शिवकुमार धारणिया, पटेल कुमार मंडा, प्रवीण खारा, जितेंद्र सारण, रामकुमार गोदारा, कृष्ण गोस्वामी, रामेश्वर वर्मा, बूटासिंह सिद्धू, इंद्राज जांगू, दिलीप जांगू, कालूराम वर्मा, अमन धारणिया, आदराम वर्मा, मूलाराम अरोड़ा, प्रदीप कूकना, बघैरसिंह, ओमप्रकाश बुड़ानिया, निशांत सिगड़, जसवंत गोदारा को कार्यकारिणी में लिया गया...
जिला कलक्टर ने लगवाया टीका

जिला कलक्टर ने लगवाया टीका

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश)। जिले में कोरोना वेक्सीनेशन का दूसरा चरण गुरुवार को शुरू हो गया। दूयरे चरण के तहत गुरुवार को जिले भर में राजस्व अधिकारियों, कार्मिकों का टीकाकरण हुआ। जिला मुख्यालय पर विभाग के मुखिया कलक्टर जाकिर हुसैन ने पहला टीका लगवाया। उन्होंने टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय में पहुंच टीका लगवाया। इसके बाद एडीएम अशोक असीजा और एसडीएम कपिल यादव ने भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। कलक्ट्रेट के अधिकारियों व कार्मिकों ने भी टीका लगवाया। जिला कलक्टर जाकिर हुसैन विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए अपने साथ जिला अस्पताल लेकर आए और वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरूआत खुद से कर आदर्श पहल की। उपखंड स्तर पर एसडीएम व तहसीलदार समेत अन्य कार्मिकों ने वैक्सीन लगवाई। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जिले भर में राजस्व कार्मिकों में जोश नजर आया। जिले में एमजीएम जिला अस्पताल, नोहर में नोहर...
पालिकाध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में

पालिकाध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश)।नगर पालिकाध्यक्ष पद के लिये नामाकंन दाखिल के बाद अन्य प्रक्रियाएं गुरूवार को पूर्ण हो गई। निर्वाचन अधिकारी श्वेता कोचर ने बताया कि नोहर नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष पद के लिये दो नामांकन पत्र दाखिल हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई हैं। पालिकाध्यक्ष पद के लिये चुनाव 7 फरवरी को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक नगर पालिका परिसर में होगा। पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव 8 फरवरी को होगा। पालिकाध्यक्ष पद के लिये कांगे्रस की ओर से मोनिका खटोतिया व निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लवीना वाधवानी चुनावी मैदान में है। लवीना वाधवानी को भाजपा का समर्थन हासिल है। लवीना वाधवानी को रेफ्रीजरेटर चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है। नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस का पालिकाध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। चुनाव में 40 वार्डो में कांग्रेस ने 21 सीटे हासिल कर स्पष्ट ब...
संगरिया पालिकाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार

संगरिया पालिकाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार

हनुमानगढ़
संगरिया (सीमा सन्देश)। नगरपालिका अध्यक्ष पद चुनाव के गुरुवार को 6 जनों ने नाम वापसी लिया। रिटर्निंग अधिकारी रमेश देव ने बताया कि हंसराज वर्मा ,हेमराज गोदारा, लखनपाल करवा, सुमन कंदोई ,स्वर्ण सिंह संगर तथा सुखराज सिंह सलवारा ने अपने पर्चे वापिस उठा लिये। नाम वापसी की प्र?िक्रया संपन्न होने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए सुखवीर सिंह सिद्धू कांग्रेस, प्रदीप कुमार बेनीवाल तथा अनिल भोबिया ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। चुनाव शाखा प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि सुखवीर सिंह सिद्धू को हाथ, प्रदीप बेनीवाल को ट्रैक्टर चलाता किसान व अनिल भोबिया को चाबी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।इस तरह चला घटनाक्रम -वीरवार सुबह सुबह करीब 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य शबनम गोदारा व कांग्रेस टिकट पर पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे सुखबीर सिद्धू के साथ आकर हंसराज वर्मा ,लखन करवा, हेमराज गोदारा ने...
ग्राम पंचायत 22 एजी में लगा रक्तदान शिविर

ग्राम पंचायत 22 एजी में लगा रक्तदान शिविर

हनुमानगढ़
रावतसर(सीमा सन्देश)। ग्राम पंचायत 22 एजी के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जय माँ करणी जन सेवा समिति रणजीतपूरा की ओर से दूसरा रक्तदान शिविर लगाया गया। सरपंच धर्मपाल थालोड़ व महिला वार्ड पंच सुशीला ने रक्तदान कर शिविर का शुभारम्भ किया। कुल 48 यूनिट सरकारी हस्पताल हनुमानगढ़ टीम ने रक्त संग्रहित किया। रक्तदाताओं को मुख्य अतिथि सरपंच धर्मपाल थालोड़, समिति अध्यक्ष डीपी बरोड़, सचिव वीके बसेर व आयोजक अनिलकुमार, दीनदयाल ने प्रशस्ति पत्र व सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुनील कुमार देहडू, ओमप्रकाश सिहाग, पूर्णराम नायक, उपसरपंच वेदप्रकाश भार्गव, घनश्याम भार्गव, विनोद कुमार, महेंद्र, रामेश्वर लाल नाई, रामकुमार भारती, रामकुमार तिवाड़ी, प्रदीप डारा, रायसिंह नाई उपस्थित रहे। सभी पुरुष व महिला रक्तदाताओं, समिति पदाधिकारियों व रक्त संग्रहण टीम का ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया।...
किसानों का धरना 41वें दिन जारी

किसानों का धरना 41वें दिन जारी

हनुमानगढ़
भादरा (सीमा सन्देश)। केन्द्र सरकार द्वारा जारी किसान विरोधी तीनों कानूनों को वापिस लेने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग को देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति भादरा के बैनर तले क्षेत्र के किसानों का धरना मंगलवार को 41वें दिन भी उपखण्ड कार्यालय के आगे जारी रहा। मंगलवार को किसानों ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय पूर्व सरपंच जगदीश पूनियां, प्रतापसिह बेनीवाल, अजीत बेनीवाल, सिंगाराम सिलू, विकास कुमार, हरीसिंह सिहाग, बलवान बुरा, राजेश गरवाण, दीपचंद छिंरग, शिशपाल पंवार, महेन्द्रसिंह कस्वां, मदनलाल कांटीवाल, हरीसिंह, सुरेन्द्र लालर, सुनील कुमार, अनिल छिंरग, दिनेश गोदारा, धोलूराम पंवार, सुनील बुरा, यासीन खां समेत अनेक किसान मौजूद थे।...
गड्ढों से मिलेगी निजात, राजीव चौक से अग्रसेन चौक तक सड़क निर्माण शुरू

गड्ढों से मिलेगी निजात, राजीव चौक से अग्रसेन चौक तक सड़क निर्माण शुरू

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ । जंक्शन में राजीव चौक से अग्रसेन चौक तक सड़क में बने गड्ढों से हो रही परेशानी से अब जल्द ही वाहन चालकों को निजात मिलेगी। आखिरकार लम्बे समय के इंतजार के बाद मंगलवार को गड्ढों में तब्दील हो चुकी शहर की इस मुख्य सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया। विधायक चौधरी विनोद कुमार व नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल ने सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क का निर्माण 2 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। मार्च तक कार्य पूर्ण कर सड़क का लोकार्पण होने की उम्मीद है। इस मार्ग पर सीसी व डामर रोड बनेगी। बस स्टैंड से लेकर एसबीआई बैंक तक 400 मीटर के टुकड़े पर सीसी रोड बनेगी। इसके बाद बाइपास तक डामर रोड बनेगी। इस दौरान विधायक ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं हो। इसके लिए रोड के आसपास के दुक...
युवाओं का दल किसानों के समर्थन में दिल्ली रवाना

युवाओं का दल किसानों के समर्थन में दिल्ली रवाना

हनुमानगढ़
डबलीराठान (सीमा सन्देश)। कस्बे के समीप हनुमानगढ़ सूरतगढ़ फोरलेन मार्ग स्थित टोल बूथ युवा किसानों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध हुंकार भर थोपे गए तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए कारों जीपों आदि से एक सौ से अधिक युवा किसान दिल्ली के शाहजहांपुर बोर्डर पर किसानों को समर्थन मंगलवार को रवाना हुए। इस अवसर पर माकपा नेता एवं पूर्व सरपंच रामेश्वर वर्मा, किसान नेता गुरप्रविंदर सिंह मान ने केंद्र सरकार की जमकर कर आलोचना की। तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए इसे किसान विरोधी बताया। किसानों ने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोडनी चाहिए। दो महीने से किसान अपनी मांगों के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर किसान राज सिंह ददींवाल, जवाहर सिंह, कर्ण वीर, दलीपसिंह सेखों, जेला ज्याणी, गुरजिंदर सिंह, अशोक स्याग आदि किसानों ने दिल्ली बार्डर पर जाने वाली टीम को रवाना किया।...